New Delhi, 28 May (NNS): The prices of soya acid oil remained stable at Rs 9400/9450 per quintal owing to the constant selling from the stockists and feeble demand. In the markets of MP, it is being quoted at Rs 9300 per quintal. In Kandla, the prices of palm fatty remained stable at Rs 11000 per quintal owing to the weak selling from the importers. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand.

एसिड ऑयल-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 28 मई (एनएनएस) ग्राहकी  कमज़ोर तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से सोया एसिड ऑयल 9400/9450 रुपए क्विटंल कुंतल रह गए।मध्य प्रदेश की मंडियों में इसके भाव 9300 रुपए प्रति कुंतल बोलें गए। हालांकि आयातकों की बिकवाली कमजोर होने से कांदला में पाम फैटी के भाव 11000रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में गिरावट की संभावना नहीं है।

Mustard: no downfall

New Delhi, 28 May (NNS):  The prices of mustard oil gained by Rs 150 to Rs 15650 per quintal owing to the increased demand and weak supply. In dadri, it is ruling at Rs 15450 per quintal. In Jaipur mandi, the prices of mustard oil kachi Ghani also being available at Rs 15900 per quintal amid sluggish selling. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more increment in the prices. Apart from this, the market may likely to remain under pressure during the coming days.

सरसों तेल-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 28 मई (एनएनएस) आपूर्ति कमज़ोर होने तथा मांग बढ़ने से सरसों तेल के भाव 150 रूपये बढ़कर 15650 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। दादरी में इसके भाव 15450 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। जयपुर मंडी में बिकवाली कमज़ोर होने से सरसों तेल कच्ची घानी के भाव 15900 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें और बढ़ने की संभावना कम है। बाजार दबा रहा सकता है।

Cottonseed cake: no decrement

New Delhi, 28 May (NNS): The prices of cottonseed cake gained by Rs 50 to Rs 4250/4500 per quintal due to the feeble supply and increased demand from the cattle feed manufacturers. In Bhatinda, its prices also being quoted at Rs 4400/4500 per quintal because of the weak selling. The prices of raw stock showed strong trend and there is no possibility of increment in the prices on seeing the supply.

बिनौला खल-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 28 मई (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग निकलने एवं आपूर्ति कमज़ोर होने से बिनौला खल के भाव  50 बढ़कर 4250/4500 रुपए प्रति कुंतल हो गए। भठिंडा में भी बिकवाली  कमजोर होने से इसके भाव 4400/4500 रुपए प्रति  क्विटंल बोले गए।कच्चे माल में मजबूती का रुख होने एवं आपूर्ति को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें तेजी की संभावना कम है ।

Soya oil: less possibility to decrease

New Delhi, 28 May (NNS): The demand of soya oil showed uptrend and the selling of the stock also reported to be weak, due to this, the prices of soya oil remained stable at Rs 15750 per quintal. In MP, it is ruling at Rs 15100 per quintal. The chicago’s soya oil contract is in plus and the rupee showed downfall against the American dollar, due to this reason, in Kandla, it is ruling at Rs 14650 per quintal because of the weak selling from the importers. There is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

सोया तेल-मंदे के आसार कम

नई दिल्ली, 28 मई (एनएनएस) ग्राहकी निकलने एवं बिकवाली कमज़ोर होने से सोया तेल रिफाइंड के भाव 15750 रुपए प्रति कुंतलपर टिके रहे। मध्यप्रदेश में भी इसके भाव 15100 रूपये प्रति क्विंटल बोलें गए। शिकागो सोया तेल वायदा के प्लस में होने एवं डॉलर की तुलना में रुपए की कीमतों में आई गिरावट के  कारण आयातकों की बिकवाली कमजोर होने से कांदला में इसके भाव 14650 रुपए बोले गए। आने वाले दिनों में मंदे की उम्मीद कम है।

Rice fatty: no decrement

New Delhi, 28 May (NNS): The prices of rice fatty remained strong at Rs 10300/10350 per quintal owing to the weak selling and shortage of the spot stock along with the increment in the demand from the soap manufacturers. In the markets of Punjab, it is ruling at Rs 10250 per quintal. The prices of rice fatty showed strong trend due to the weak selling of the raw stock which is used in making the soap. There is no possibility of downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.

राइस फैट्टी-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 28 मई (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग, बढ़ने एवं हाजिर में माल की कमी के कारण बिकवाली घटने से राइस फैटी के भाव 10300/10350 रूपए प्रति कुंतल पर मजबूत रहे। पंजाब की  मंडियो में इसके भाव 10250 रूपये प्रति कुंतल बोले गए । साबुन  में उपयोग होने वाले अन्य कच्चे माल की कीमतों में भी बिकवाली कमजोर होने से मजबूती का  रुख रहा, भविष्य  में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।

Castor oil: less possibility to decrease

New Delhi, 28 May (NNS): The prices of castor oil remained strong at Rs 13950/14050 per quintal owing to the weak selling from the stockists and increased industrial demand. In Ahmadabad, it is quoting at Rs 13250 per quintal. The prices of castor remained stable at the same level owing ot the weak selling even after the feeble prices. The prices of castor contract May delivery showed uptrend amid constant speculative buying. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

अरंडी तेल-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 28 मई (एनएनएस) औद्योगिक मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली कमज़ोर होने  से अरंडी तेल के भाव 13950/14050 रुपए प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। अहमदाबाद में में इसके भाव 13250 रुपए क्विंटल बोलें गए।  निचले स्तर पर बिकवाली कमजोर होने से अरंडी की कीमतों में स्थिरता रही। सटोरिया लिवाली से अरंडी मई डिलीवरी में तेजी का रुख रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें मंदे की संभावना कम है।

Soybean: no fear of downfall

New Delhi, 28 May (NNS): In the imported edible oil contract, the Chicago’s active soya oil contract rose by 43 cents per pound and in KLCE, the active palm oil contract rose by 56 Ringgit per tonne due to the increased buying from the investors. The prices of soybean remained stable at Rs 6900 per quintal in Jalgaon owing to the sluggish buying from the plants. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. There is no fear of downfall in the spot soybean prices during the near future.

सोयाबीन : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 28 मई (एनएनएस)। ईरान में लगातार दूसरे दिन भी अमेरिका की बमबारी होने की खबरें आ रही हैं। इसे देखते हुए निवेशकों की लिवाली बढ़ने से अंतर्राष्टï्रीय खाद्य तेल वायदा में शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 43 सैंट प्रति पाउंड तथा केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 56 रिंगिट प्रति टन की तेजी आने की रिपोर्ट मिली। जलगांव में प्लांटों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से सोयाबीन 6900 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।