New Delhi, 28 May (NNS): The sale of red chilli may increase due to the recent improvement in sale. As a result, here, the prices of red chilli 334 no. reduced by Rs 500 to Rs 23000 per quintal. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The one month summer vacations are going on, but now, the crop has been arriving from Bareilly, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more increment in the prices during the coming one or two days.

लालमिर्च : बढ़ने की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 28 मई (एनएनएस)। आपूर्ति में हाल ही में सुधार का लालमिर्च की बिक्री पर असर हो रहा है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 500 रुपए मंदी होकर 23 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। हालांकि गुंटूर में अभी गर्मियों की एक महीने तक चलने वाली छुट्टिïयां चल रही हैं लेकिन फिलहाल यहां बरेली की फसल आ रही है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च बढ़ने की संभावना नजर नहीं आ रही है।

Cloves: no long downfall

New Delhi, 28 May (NNS): The temperature showed heavy increment in some parts of the country during the last some days. Heatwaves are also occurring in some areas, due to this reason, the offtake of other spice commodities gets affected. Here, the prices of cloves remained firm at Rs 830 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The rupee seems weak against the American dollar, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long uptrend in the spot cloves prices during the coming days.

लौंग : लंबी मंदी नहीं

नई दिल्ली, 28 मई (एनएनएस)। देश के अधिकतर हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। कुछ क्षेत्रों में लू भी चल रही है। इसके फलस्वरूप लौंग समेत अन्य किराना जिंसों का उठाव भी प्रभावित हो रहा है। अत: यहां लौंग 830 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना हुआ है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में लंबी मंदी की आशंका नहीं है।

Small cardamom: no downfall

New Delhi, 28 May (NNS): Here, the sale of small cardamom reported to be sluggish after the ongoing summer season, due to this reason, the prices of small cardamom 7.5mm remained stable at Rs 2650 per kg. Before this, the prices have gone down by Rs 50 per kg. Its arrivals fell down to 27360  kg in the Climate Natural Spices Private Limited auction which held during the previous day. The arrivals reported to be weak and the buying also showed uptrend, due to this, the average auction price rose to Rs 2521.44 per kg. Before this, the prices were at Rs 2419/40 per kg which held on 18th May, due to this, the market sentiments may affect. There is no fear of downfall in the spot small cardamom prices during the near future.

छोटी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 28 मई (एनएनएस)। गर्मियां चालू होने के बाद भी यहां छोटी इलायची की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2650 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। एक दिन पूर्व हुई क्लाइमेट नेचुरल स्पाइसेज प्राइवेट लिमिटेड नीलामी में इसकी आवक घटकर 27,360 किलोग्राम की हुई थी। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने तथा लिवाली बढ़ने से इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 2521.44 रुपए हो जाने की जानकारी मिली थी। इससे पूर्व 18 मई को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2419.40 रुपए थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी का डर नहीं है।

Black pepper: no increment

New Delhi, 28 May (NNS): The trading activities in black pepper reported to be sluggish due to the intense heat, as a result, here, the prices of black pepper markara remained stable at Rs 780 per kg. Recently, the prices have improved by Rs 5 per kg. The market remained close in Kochi on the occasion of Bakr-eid. The imported stock of black pepper has been started arriving in the country from Sri Lanka, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more increment in the prices during the coming one or two days.

कालीमिर्च : तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 28 मई (एनएनएस)। भीषण गर्मी पड़ने से कालीमिर्च में व्यापारिक गतिविधियां सुस्त बनी हुई हैं। इसके परिणामस्वरूप यहां कालीमिर्च मरकरा 780 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। बकरीद के कारण कोच्चि में बाजार बंद रहा। जुलाई में श्रीलंका से आयातित कालीमिर्च देश में पहुंचना शुरू होने की उम्मीद है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही है।

Dry ginger: no possibility of increment

New Delhi, 28 May (NNS): The prices of ginger have been ruling at the higher level even after this, here, the sale of dry ginger reported to be sluggish, as a result, here, the prices of dry ginger remained stable at Rs 30000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 2000 per quintal. There was holiday in Kochi on the occasion of Bakr-Eid. The market sentiments have been affected due to the intense heat. There is no possibility of increment in the spot dry ginger prices during the near future.

सौंठ : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 28 मई (एनएनएस)। अदरक की थोक कीमत तुलनात्मक रूप से ऊंची बनी होने के बाद भी यहां सौंठ की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 30 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 2 हजार रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में बकरीद का अवकाश रहा। गर्मी की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ बढ़ने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Pistachio : will remain strong

New Delhi, 28 May (NNS): There are reports that the America has been attacking Iran during the second day also, after this, here, the trading activities reported to be sluggish, due to this, the prices of pistachio peshawari remained stable at Rs 3400 per kg. Before this, the prices have declined by Rs 200 per quintal. The import of pistachio gets affected due to tensions in Iran and closure of Strait of Hormuz, due to this, the market sentiments may affect. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming days.

पिस्ता : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 28 मई (एनएनएस)। अमेरिका द्वारा लगातार दूसरे दिन भी ईरान में बमबारी किए जाने की खबरें हैं। इसके बाद भी यहां व्यापारिक गतिविधियां सुस्त ही बनी होने से पिस्ता पेशावरी 3400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। होर्मुज स्ट्रेट बंद होने तथा ईरान में जारी तनाव की वजह से आयात में दिक्कत हो सकती है। इससे बाजार की धारणा भी प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता मजबूत बना रह सकता है।

Cumin: no possibility of fluctuations

New Delhi, 28 May (NNS): The arrivals of cumin went down to 9000/10000 bags in Unjha due to Bakr-eid. The arrivals reported to be weak, whereas, the buying support seems normal, due to this, the prices of this famous commodity remained stable at the same level. Here, the prices of cumin softened by Rs 100 to Rs 22400 per quintal owing to the weak buying. Before this, the prices have improved in the same ratio. There was holiday in contact amid Bakr-eid, but during the previous day, the active contact prices reduced by Rs 65 or 0.34 to Rs 19265 per quintal due to the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more fluctuations in the prices during the near future.

जीरा : घटाबढ़ी की आस नहीं

नई दिल्ली, 28 मई (एनएनएस)। बकरीद के कारण ऊंझा में जीरे की आवक और घटकर करीब 9-10 हजार बोरियों की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने जबकि लिवाली का भी हल्का-फुल्का समर्थन बना होने से इस प्रमुख किराना जिंस की थोक कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। यहां लिवाली घटने से जीरा सामान्य 100 रुपए नरम होकर 22,400 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतना ही सुधार हुआ था। वायदा में भी बकरीद का अवकाश रहा परन्तु बीते दिन सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 65 रुपए या 0.34 प्रतिशत घटकर 19,265 रुपए रह गया था। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में घटाबढ़ी का अनुमान नहीं है।