New Delhi, 27 May (NNS): The selling pressure of rajma chitra Indian Brazil has been started increasing in the markets. Here, its prices eased by Rs 1/2 to Rs 93/95pe kg. In Barsi Beed line, it is being quoted at Rs 90/92 per kg, whereas, there is a shortage of the stock in the markets. Here, the prices of rajma chitra reduced by Rs 2/3 to Rs 105/110 per kg amid lack of demand in the current week. The prices of rajma chitra have been ruling at the higher level in China and the market may increase after some time.
राजमां चित्रा-बाजार में ग्राहकी का सन्नाटा
नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस) बाजार में रुपए की भारी तंगी महसूस की गई, जिससे राजमां चित्रा इंडियन ब्राजील का मंडियों में बिकवाली का दबाव बढ़ने बढ़ने लगा है, यहां 1/2 रुपए घटकर 93/95 रुपए प्रति किलो रह गया है। बारसी बीड लाइन में इसके भाव 90/92 रुपए बोलने लगे हैं, जबकि वहां माल ज्यादा नहीं है। इधर चीन भी चालू सप्ताह में ग्राहकी का सन्नाटा से 2/3 रुपए घटकर 105/110 रुपए रह गया है। चीन में ऊंचे भाव चल रहे हैं, इंडियन ब्राज़ील कम उतरने से इसमें ठहरकर फिर बाजार बढ़ सकता है।
Wheat: no possibility of uptrend in the prices
New Delhi, 27 May (NNS): The arrivals pressure of wheat showed uptrend after the wheat procurement period ended in Madhya Pradesh, due to this, it is ruling at Rs 2400/2410 per quintal in Chhindwar and Betu-Ganj line. The government procurement target has almost been achieved during the current week, against the official target of 34.5 million metric tonnes. In Uttar Pradesh, both arrivals and sales have slowed down, due to this reason, here, it is ruling at Rs 2680/2720 per quintal. The prices of flour and maida have also increased to Rs 1480/1490 per 50 kg. The reality is that the recent rumors of crop damage and lower production due to rainfall were completely baseless. Because of this, there is currently no strong bullish trend in the market.
गेहूं-तेजी की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस) मध्य प्रदेश में गेहूं के खरीद का समय पूरा हो जाने के बाद मंडियों में आवक का दबाव बढ़ गया है, जिससे वहां 2400/2410 रुपए प्रति कुंतल छिंदवाड़ा बैतूल गंज लाइन में रह गए हैं। सरकारी खरीद लक्ष्य पर पहुंच गई है, सरकार का लक्ष्य 345 लाख मीट्रिक टन का था, जो चालू सप्ताह में लगभग पूरा हो चुका है। उत्तर प्रदेश में आवक एवं बिक्री दोनों शांत पड़ गई है, यही कारण है कि यहां इसके भाव 2680/2720 रुपए प्रति कुंतल रह गए हैं आटा मैदा भी बढ़कर 1480/1490 रुपए प्रति 50 किलो के निचले स्तर पर आ गए हैं। वास्तविकता यह है कि पिछले दिनों की बरसात से उत्पादन में पोल की उड़ती खबर फैल गई थी, जो पूरी तरह निराधार थी, जिस कारण अभी तेजी नहीं है।
Fine rice: should purchase from here
New Delhi, 27 May (NNS): The prices of Basmati rice increased by Rs 900–1,000 per quintal due to competitive buying by exporters about a month ago. Basmati 1401 Steam rice was sold between Rs 9800/10000 per quintal depending on grain length. Later on, its prices ascended from Rs 8800 per quintal to Rs 9,100–9,200 per quintal. Similarly, the prices of all varieties of basmati rice along with Sharbati and 1718 rose by Rs 200/300 per quintal in the last two days and its prices expected to increase by Rs 500 per quintal in future. Some bearish traders had created panic regarding the arrival of Sathi paddy, but the crop is expected to arrive only after June 15. Before that, the market is likely to remain bullish on seeing the buying from the exporters.
बारीक चावल-यहां से फिर खरीदिए
नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस) बासमती प्रजाति के चावल में निर्यातकों की प्रत्यास्पर्धात्मक खरीद चलने से एक माह पहले 900/1000 रुपए प्रति कुंतल की तेजी आ गई थी। चावल 1401 स्टीम 9800/10000 रुपए प्रति कुंतल के बीच लेंथ के हिसाब से बिक गया था। यह नीचे में 8800 रुपए भी करके दोबारा 9100/9200 रुपए हो गए हैं। इसी अनुपात में शरबती एवं 1718 सहित सभी बासमती चावल में 2 दिन में 200/300 रुपए की तेजी आ गई है तथा आगे और 500 रुपए की तेजी लग रही है। साठी धान की दहशत कुछ मंदड़िया टाइप के कारोबारी बना दिये थे, लेकिन फसल अभी 15 जून के बाद आएगी, उससे पहले निर्यातकों की लिवाली को देखते हुए बाजार तेज ही रहने वाला है।
Maize: market will remain strong
New Delhi, 27 May (NNS): Maize arrivals are currently arriving in the Khagaria, Begusarai, Mansi, Gulab Bagh, Darbhanga, and Purnia line of Bihar. However, due to intermittent storms and rainfall, along with the rains that occurred in recent days, the arrival pressure of the stock reported to be weak in the markets. Although, its arrival pressure will be constant in the markets of Bihar, but there, its prices rose by Rs 20/25 to Rs 1850/1930 per quintal amid constant buying from the stockists. As a result, its prices have been quoted at the higher level in Haryana and Punjab. The recent rise over the past two days has further boosted farmers’ confidence in a stronger market trend. Therefore, dry-quality stock should be purchase at the current price level. In Haryana and Punjab reach, the stock of Bihar is currently being traded at Rs 2250/2300 per quintal.
मक्की-बाजार मजबूत रहेगा
नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस) बिहार के खगड़िया बेगूसराय मानसी गुलाब बाग दरभंगा एवं पूर्णिया लाइन में मकई की आवक हो रही है, वहां रुक-रुक कर आंधी बरसात तथा पिछले दिनों की भी बरसात से फसल का प्रेशर नहीं बन पा रहा है। चालू सप्ताह में ही माल बिहार की मंडियों प्रेशर बना है, लेकिन स्टाकिस्टों की लिवाली से वहां 20/25 रुपए बढ़ कर 1850/1930 रुपए प्रति कुंतल मंडी में भाव हो गए हैं, इसके प्रभाव से हरियाणा पंजाब पहुंच में भी तेज बोलने लगे हैं। गत दो दिनों की आई तेजी से किसानों का मनोबल और तेजी में आ गया है। अत: इन भावों में सूखा माल खरीदना चाहिए। बिहार का माल हरियाणा पंजाब पहुंच में 2250/2300 रुपए प्रति कुंतल का व्यापार हो रहा है।
Millet: shortage of stock
New Delhi, 27 May (NNS): Although there is a shortage of the millet stock in the markets of Uttar Pradesh, Haryana, or Rajasthan. The traders should continue selling stock gradually at the current prices because the new crop will arrive from Hathras, Raya and Mathura belt in the next month. We believe that farmers have also done less kharif sowing in the Hathras, Raya and Mathura region this year. On seeing these circumstances, the prices of millet may increase after some time, but the stock should sell at the current level. In Mauli barwala reach, millet is being traded at Rs 2140/2180 per quintal and the prices may show more increment after some time.
बाजरा-स्टॉक ज्यादा नहीं
नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस) हालांकि यूपी हरियाणा राजस्थान के किसी भी मंडी में बाजरे का स्टॉक ज्यादा नहीं है, तथापि बाजरे में वर्तमान भाव पर धीरे-धीरे माल भी बेचते रहना चाहिए, क्योंकि हाथरस राया मथुरा लाइन का बाजार अगले महीने आ जाएगा। हम मानते हैं कि गर्मी वाली बिजाई भी हाथरस जाया मथुरा लाइन में इस बार किसानों ने कम किया है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव के बाजरे में ठहरकर तेजी आएगी, लेकिन माल भी बेचते रहना चाहिए। मौली बरवाला पहुंच में बाजरा 2140/2180 रुपए बिक रहा है, और तेजी के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
Masoor: lack of demand
New Delhi, 27 May (NNS): Due to a lack of rupee in the market Madhya Pradesh, the prices of masoor weakened by around Rs 25/50 per quintal in loose. In Bilti, its prices were quoted between Rs 6850/6900 per quintal depending on quality. The masoor of Canada also declined to Rs 6250/6275 per quintal. The reality is that the production of small-sized masoor arriving from Uttar Pradesh and Bihar has remained only around 35–36 percent this year as well. Because of this, prices had increased by Rs 10/12 per quintal during the last month. However, the market witnessed a slight correction due to weak demand , but the market may increase on seeing the shortage of both desi and imported stock in the markets. The imports from Canada have become significantly more expensive along with the weak domestic production.
मसूर-केवल ग्राहकी का अभाव
नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस) मसूर की आपूर्ति मध्य प्रदेश में रुपए की तंगी से वहां लूज में ही 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी आ गई है। यहां भी बिल्टी में 6850/6900 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी के अनुसार बिक गई। कनाडा की मसूर भी 6250/6275 रुपए हो गई है। वास्तविकता यह है कि यूपी बिहार में आने वाली छोटी मसूर का उत्पादन इस बार भी 35-36 प्रतिशत ही रह गया है, जिससे उसमें 10/12 रुपए प्रति क्विंटल की पिछले महीने में तेजी आ गई थी, उसके बाद ग्राहकी के अभाव में थोड़ा करेक्शन आ गया है, लेकिन देसी विदेशी माल की मंडियों में कमी को देखते हुए फिर तेजी लग रही है। घरेलू उत्पादन कम होने के साथ-साथ कनाडा से आयात पड़ते काफी महंगे हो गए हैं।
Urad: no possibility of downfall
New Delhi, 27 May (NNS): The prices of urad went down to Rs 8850 per quintal due to weak buying by dal mills and availability of the stock at the lower level from Chennai. However, dal mills resumed strong buying in the afternoon session, which halted the downward trend in the market. Urad FAQ quality was traded at Rs 8250/8260 per quintal. Apart from this, there is a lack of stock in both Chennai and Delhi, due to this, the market may increase after the correction.
उड़द-मंदा रूकने के आसार
नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस) उड़द में दाल मिलों की लिवाली ठंडी पड़ने तथा चेन्नई से घटाकर माल मिलने से आज यहां 8850 रुपए प्रति कुंतल पर भाव आ गए है, लेकिन नीचे वाले भाव में दाल मिलों की पकड़ दोपहर बाद मजबूत होने से आज मंदे को विराम लग गया है। उड़द एफ ए क्यू 8250/8260 रुपए प्रति क्विंटल बिक रह गई। चेन्नई एवं दिल्ली में स्टाक ज्यादा नहीं है, इसलिए करेक्शन के बाद फिर बाजार बढ़ सकता है।
Moong: new crop has been started arriving
New Delhi, 27 May (NNS): The new moong crop is currently standing ready in all the states, and the stock of Kanpur and Allahabad line of UP has been arriving in the markets. Here, moong of Allahabad line was traded at Rs 7700/7800 per quintal, while 4/5 truckloads have been arrived from the Kanpur line and reportedly sold at Rs 7050/7100 per quintal. The sale of old stock reported to be sluggish amid arrivals of the new crop. Whereas, the dhoya manufacturing mills are purchasing the stock at the reasonable rates. Due to this reason, the market may show downfall in future. Old moong from Rajasthan and Madhya Pradesh tender stock is being sold between Rs 5800/7200 per quintal depending on quality. After this, fresh arrivals from Madhya Pradesh are also expected to begin. Meanwhile, its prices have been ruling at the higher level in Bihar, due to this reason, there is a lack of stock. Considering all these factors, the market currently appears bearish in the near term.
मूंग-यूपी की नई आने लगी
नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस) मूंग की सभी राज्यों में नई फसल अभी तैयार खड़ी है, जिसमें यूपी के कानपुर इलाहाबाद लाइन की मूंग यहां आने लगी है यहां इलाहाबाद लाइन की में 7700/7800 रुपए प्रति क्विंटल बिकी है, जबकि कानपुर लाइन यहां 4-5 मोटर आई, जो 7050/7100 रु प्रति कुंतल बिकने की खबर है।ज नया माल आने से पुराने मालों की बिक्री काफी ठंडी पड़ गई है, जबकि धोया बनाने वाली मिलें, जो माल पड़ता में मिल रहा है, उसको ही खरीद रही है। यही कारण है कि यहां से बाजार घटने के आसार बन गए हैं। पुरानी मूंग 5800/7200 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी अनुसार राजस्थान एवं मध्य प्रदेश के टेंडर वाली बिक रही है, इसके बाद मध्य प्रदेश की मूंग आने लगेगी। उधर बिहार में ऊंचे भाव हैं, इसलिए वहां का अभी माल नहीं आ रहा है, इन सारी परिस्थितियों में अभी आगे मंदा लग रहा है।
Tur: no more downfall
New Delhi, 27 May (NNS): The prices of lemon tur reduced by Rs 100 to Rs 8150 per quintal during the last two days owing to the constant buying from Chennai at the lower level. However, the stock of tur has not been available in market, due to this reason, tur prices have been ruling at the higher level of Rs 8300 per quintal while doing import deals from Rangoon, due to this, the traders of Chennai are quoting the prices at the strong level after the downfall in the prices, due to this, here, the selling of the stock seems weak. The production of tur reported to be weak in Maharashtra and Karnataka. The arrivals pressure of the stock has already been over in Karnataka, in these circumstances, the prices of lemon tur may not show more downfall during the near future.
तुवर-अब मंदा रुकने के आसार
नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस) चेन्नई से घटाकर बिकवाली आने से 2 दिन के अंतराल 100 रुपए टूटकर लेमन तुवर 8150 रुपए प्रति कुंतल रह गई। हालांकि तुवर का स्टॉक किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं है। जिस कारण रंगून से हाजिर सौदे करने पर तुवर का पड़ता 8300 रुपए से ऊपर का पड़ रहा है। इसलिए चेन्नई वाले कल के मंदे के बाद शाम को कुछ मजबूत बोलने लगे हैं, जिससे यहां भी कम में बेचू नहीं आ रहे हैं। महाराष्ट्र एवं कर्नाटक की फसल में उत्पादन कम हुआ है। कर्नाटक में आवक का दबाव समाप्त हो गया है, इन सारी परिस्थितियों में लेमन तुवर में मंदा रुकने के आसार है।
Gram desi: may jump again after the correction
New Delhi, 27 May (NNS): The crop of gram desi seems unfavourable in the markets of MP, Rajasthan, Maharashtra and Karnataka. Now, no new crop will likely to arrive in the near future, but the stock has already been sold out in the mills. Presently, the stock of Australia also reduced from Rs 6100 to Rs 6050 per quintal owing to the feeble demand. There is a lack of arrival pressure of the stock from Rajasthan, whereas, the May will likely to be over soon, but the stock has not been available in these prices, due to this, it is profitable to purchase the stock from here.
देसी चना-करेक्शन के बाद फिर उछलेगा
नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस) देसी चने की फसल मध्य प्रदेश राजस्थान महाराष्ट्र कर्नाटक में अनुकूल नहीं आई है। नया अब ज्यादा माल आने वाले नहीं है, लेकिन वह सब माल पहले बड़ी दाल मिलों में बिका हुआ है। चालू सप्ताह ग्राहकी कमजोर होने से ऑस्ट्रेलिया का बढ़िया वर्तमान में 6100 से घटकर 6050 रुपए भाव रह गये हैं, राजस्थान के माल का भी प्रेशर नहीं बन रहा है, जबकि मई का महीना बीतने वाला है, लेकिन इन भावों में बढ़िया माल नहीं मिल रहा है, इसलिए यहां से माल खरीद कर चलना चाहिए।
Gram kabuli: downfall from the upper level
New Delhi, 27 May (NNS): There is a lack of demand in gram kabuli. The traders of Indore have purchased the stock of gram kabuli during the previous days, due to this, there is a lack of stock in the markets, due to this reason, here also, its prices went down from Rs 66/72 to Rs 64/67 per kg. The selling of the stock seems weak from the producing markets because of the lack of rupee in the markets along with the increment in the temperature, due to this reason, the traders are not selling their stock at the lower level. The new stock also reported to be trade at Rs 62/64 per kg in the producing markets. The reality is that the productivity of the crop reported to be weak and the prices have been ruling at the higher level in the international markets. The Indian gram kabuli has been available at the higher level in as compared to all the countries, in these circumstances, the market may increase after some time.
काबुली चना-ऊपर के भाव से मंदा
नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस) काबुली चने में ग्राहकी का अभाव बना हुआ है, पिछले दिनों इंदौर वालों ने निर्यात के लिए काबुली चना खरीद किया, जिससे मंडियों में माल कम आ रहा है। यही कारण है कि यहां भी बाजार क्वालिटी के अनुसार 66/72 रुपए प्रति किलो बिककर वर्तमान में 64/67 रुपए रह गया है। उत्पादक मंडियों से बिकवाल कम आ रहे हैं, क्योंकि गर्मी बढ़ने के साथ-साथ रुपए की भारी तंगी चल रही है। जिस कारण इसके भाव वहां घटाकर बेचू नहीं आ रहे हैं। उत्पादक मंडियों में नया माल 62/64 रुपए बिकने की खबर आ रही है। वास्तविकता यह है कि आई हुई फसल उत्पादकता कम बैठी है तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव है। भारतीय काबुली चना सभी देशों में यहां की अपेक्षा महंगा पड़ रहा है, इन परिस्थितियों में थोड़ा ठहर कर फिर तेजी लग रही है।
Pea: will be profitable
New Delhi, 27 May (NNS): The stock of pea has been selling out gradually from the Indian ports because of its higher consumption. On the other hand, the prices of spot deals have been ruling at the higher level in Canada. Apart from this, the rupee showed downfall against the American dollar, due to this, they are spending a lot of Indian currency. In contrary to this, the war is ongoing in America. Whereas, the prices showed uptrend in Canada, due to this reason, the traders are selling the stock at Rs 41/41.5 per kg. Here, it is being traded at Rs 43/43.5 per kg and the new crop has already been sold out in the markets, but there is a lack of arrival pressure in all the markets, due to this, the trade will be profitable during the near future.
मटर-मुंह मीठा होता रहेगा
नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस) भारतीय बंदरगाहों पर धीरे-धीरे मटर का स्टॉक काफी निपटता जा रहा है, क्योंकि इसकी खपत अधिक हो रही है। उधर कनाडा में हाजिर भाव और बढ़ गए। इसके अलावा डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होने से ज्यादा भारतीय करेंसी खर्च करनी पड़ रही है। दूसरी ओर ईरान इजरायल अमेरिका में युद्ध चल रहा है। दूसरी ओर कनाडा में भाव बढ़ गए हैं, जिस कारण भारतीय बंदरगाहों पर 41/41.5 रुपए से घटाकर बेचू नहीं आ रहे हैं। यहां भी 43/43.5 रुपए प्रति क्विंटल पर बाजार टिका हुआ है तथा नई फसल आकर निपट चुकी है, लेकिन किसी भी मंडी में आवक का प्रेशर नहीं है, इसलिए व्यापार में इस बार लाभ मिलेगा।
