New Delhi, 27 May (NNS): The prices of fenugreek remained stable at Rs 7200 per quintal due to the sluggish sale even after the monsoon season in the country. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The monsoon has arrived in Kerela and it will increase in the other parts of the country, due to this, the market sentiments may affect. The spot fenugreek prices will likely to remain increase during the coming one or two days.
मेथीदाना : बढ़ने की आस नहीं
नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस)। देश में मानसून सीजन शुरू होने के बाद भी मेथीदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां मेथीदाना सामान्य 7200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। केरल में मानसून पहुंच गया है और धीरे-धीरे अब यह देश के अन्य हिस्सों की ओर बढ़ने लगेगा। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना बढ़ने की आस नहीं दिख रही है।
Nutmeg: no possibility of increment
New Delhi, 27 May (NNS): The arrivals and the prices of nutmeg remained stable at the same level of the previous day in Kochi mandi. However, there is a lack of demand from the exporters. Here, the prices of nutmeg softened by Rs 05 to Rs 750 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect owing to the increment in the demand from the exporters. The spot nutmeg prices will not likely to increase during the coming days.
जायफल : तेजी की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस)। केरल में पिछले करीब एक सप्ताह से रुक-रुककर वर्षा होने की खबरें आ रही हैं। इसकी वजह से वहां जायफल की आवक बढ़ने तथा इसकी कीमत पर दबाव बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। यही वजह है कि कोच्चि मंड़ी में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। हालांकि मांग, खासकर निर्यातकों की, का अभाव बना हुआ है। यहां लिवाली कमजोर पड़ने से जायफल 5 रुपए नरम होकर 750 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। राष्टï्रपति ट्रंप के दावों के अनुसार यदि होर्मुज स्ट्रेट बगैर किसी टोल के खुलता है तो जायफल में निर्यातकों की मांग बढ़ने के आसार से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में तेजी की संभावना नहीं है।
Turmeric: no long uptrend
New Delhi, 27 May (NNS): The offtake of turmeric reported to be sluggish after the downfall during the previous days. As a result, here, the prices of turmeric erode gatha asitis remained stable at Rs 146000 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 3500 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices went up by Rs 100 per quintal. The active contract prices went up by Rs 50 or 0.31 percent to Rs 16282 per quintal owing to the nominal speculative buying. There is no possibility of long uptrend in the spot turmeric prices during the coming days.
हल्दी : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों मंदी के बाद भी हल्दी का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज 14,600 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 3500 बोरियों की आवक होने तथा 100 रुपए की वृद्धि होने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की नाममात्र लिवाली से सक्रिय वायदा 50 रुपए या 0.31 प्रतिशत बढ़कर 16,282 रुपए हो गया। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है।
Poppy seeds: no fear of downfall
New Delhi, 27 May (NNS): The tensions have been increasing in the mid and the eastern parts of the country, after this, here, the prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1450 per kg amid sluggish sale. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect due to the ongoing tensions in Iran. The spot poppy seeds prices will likely to decrease during the coming days.
पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस)। अमेरिका द्वारा बीते दिन ईरान में एक बार फिर बमबारी किए जाने की खबरें आई हैं। इसकी वजह से मध्य-पूर्व में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। इसके बाद भी यहां बिक्री सुस्त ही बनी होने से पोस्तदाना तुर्की 1450 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। ईरान में जारी तनाव से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।
Coriander: not likely to increase
New Delhi, 27 May (NNS): There were around 300 bags of coriander reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day. After this, here, the prices of coriander badami remained stable at Rs 14100 per quintal because of the sluggish buying. Recently, the prices have improved by Rs 100 per quintal. The active contract prices went down by Rs 94 or 0.72 percent to Rs 12888 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of increment in the spot coriander prices during the coming one or two days.
धनिया : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस)। राजस्थान की बारां मंड़ी में धनिए की आवक फिर टूटकर नाममात्र की रह गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मंड़ी में धनिए की केवल 300 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। इसके बाद भी यहां लिवाली सुस्त पड़ने से धनिया बादामी 14,100 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हाल ही में इसमें 100 रुपए का सुधार हुआ था। सटोरियों की बिकवाली से सक्रिय वायदा 94 रुपए या 0.72 प्रतिशत मंदा होकर 12,888 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया बढ़ने की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Big cardamom: no increment
New Delhi, 27 May (NNS): The prices of big cardamom kainchicut remained firm at Rs 1540 per kg owing to the sluggish offtake even after the downfall in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The average auction prices dropped down to Rs 1300/1650 per kg in the last auction which held on 21st May. The market sentiments may affect due to the increased supply from Assam. There is no possibility of uptrend in the spot big cardamom prices during the coming days.
बड़ी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी केे बाद भी यहां बड़ी इलायची का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1540 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। 21 मई को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत घटकर 1300/1650 रुपए रह गई थी। असम से आपूर्ति बढ़ने के समाचारों से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी का अनुमान नहीं है।
Cumin: no fluctuations
New Delhi, 27 May (NNS): The arrivals of cumin reported to be around 11000/12000 bags in Unjha. The arrivals reported to be weak as comparatively, after this, the prices of cumin declined by Rs 40 per 20 kg. Here, the prices of cumin remained stable at Rs 22500 per quintal due to the sluggish buying. During the previous day, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The active contract prices gained by Rs 30 or 0.16 percent to Rs 19360 per quintal due to the sluggish speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.
जीरा : उतार-चढ़ाव नहीं
नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की आवक और घटकर करीब 11-12 हजार बोरियों की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली कमजोर पड़ने से वहां इस प्रमुख किराना जिंस में 40 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की खबर भी मिली। यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 22,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए का सुधार हुआ था। सटोरियों की सुस्त लिवाली के बाद भी सक्रिय वायदा नाममात्र को 30 रुपए या 0.16 प्रतिशत सुधरकर 19,360 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही बना रहने की उम्मीद है।
