New Delhi, 27 May (NNS): The prices of copra in bags remained firm at Rs 36000 per quintal due to the sluggish offtake even after the downfall in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. The wedding season will likely to start from the next month, due to this, the market sentiments may affect. There is no long uptrend in the spot copra prices during the coming days.

गोला : लंबी मंदी नहीं

नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां गोले का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां गोला कट्टïों में 36 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की गिरावट आई थी। फिलहाल ब्याह-शादियां नहीं हैं लेकिन अगले महीने से इनका सीजन शुरू होने वाला है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनो में हाजिर में गोले में लंबी मंदी की आशंका नहीं है।

Cashew: no possibility of downfall

New Delhi, 27 May (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 910 per kg due to the sluggish sale even after the downfall in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The monsoon has been started in Kerela and there the rainfall has been started . The market sentiments may affect as the supply gets affected. The spot cashew prices will not likely to increase during the coming one to two days.

काजू : मंदी की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां काजू 320 नंबर 910 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। केरल में मानसून का आगमन हो चुका है और वहां पिछले करीब 5-6 दिनों से रुक-रुककर बारिश होने की खबरें आ रही हैं। इससे आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।

Almond kernel: no more uptrend

New Delhi, 27 May (NNS): The prices of almond kernel improved by Rs 80 per kg after the weak arrivals than the normal level, after this, the stockists are doing profit taking selling. As a result, the prices of almond kernel California eased by Rs 10 to Rs 910 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 20/30 per kg. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.

बादामगिरी : अभी तेजी नहीं

नई दिल्ली, 27 मई (एनएनएस)। पिछले महीने आयात तुलनात्मक रूप से नीचा होने के बाद आई करीब 80 रुपए की तेजी के बाद बादामगिरी में स्टॉकिस्टों की हल्की-फुल्की मुनाफावसूली देखी गई। इसके परिणामस्वरूप यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 10 रुपए घटकर 910 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20-30 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपए में हाल ही में आई मजबूती के बाद भी यह कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में तेजी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।