New Delhi, 26 May (NNS): Here, the prices of cashew 180 no. remained stable at Rs 1130 per kg due to the sluggish offtake even after the downfall in the price during the previous days. Before this, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the consumption season off and the new crop will likely to arrive soon. The spot cashew prices will not likely to increase during the coming days.
काजू : बढ़ने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 26 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां काजू 180 नंबर 1130 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने तथा नई फसल भी चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू बढ़ने की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Coconut powder: no uptrend
New Delhi, 26 May (NNS): Here, the offtake of coconut powder reported to be weak due to the lack of weddings. Here, the prices of coconut powder dropped down by Rs 100 to Rs 7100 per 25 kg. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The wedding season will start in the next month, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrend in the spot coconut powder prices during the coming days.
गोला बुरादा : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 26 मई (एनएनएस)। ब्याह-शादियां नहीं होने से गोला बुरादा के उठाव में कमी दर्ज की गई है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 100 रुपए मंदा होकर 7100 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। अगले महीने जब ब्याह-शादियों का सीजन फिर शुरू होगा, तब बाजार की परिस्थितियां बदल सकती है। अत: आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
