New Delhi, 25 May (NNS): The supply of maize reported to be weak in Bihar has compared to the same period of the previous year, but the new crop has been arrived in the Behraich and Kannauj line of UP, due to this, the prices seems weak in the Khagadiya, Begusarai, Purnia, Darbhanga and Gulab bagh line. There, it is being traded down by Rs 25/50 to Rs 1850/1900 per quintal. In godown reach, the dry maize reported to be available at Rs 1945 per kg. In Haryana and Punjab reach, it is ruling at Rs 2200/2250 per quintal and there is no possibility of downfall in the prices because the freight cost of trucks showed increment.
मक्की- यूपी के माल से नरमी
नई दिल्ली, 25 मई (एनएनएस) हम मानते हैं कि बिहार में गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में मक्की की आपूर्ति कुछ कम है, लेकिन यूपी के कन्नौज बहराइच लाइन में नई फसल का आगमन हो जाने से पूरे सप्ताह खगड़िया बेगूसराय पूर्णिया दरभंगा गुलाब बाग लाइन में बाजार नरम रहे। वहां 25-50 रुपए घटकर मंडियों में 1850/1900 रुपए प्रति कुंटल का व्यापार सुना गया। गोदाम पहुंच में बढ़िया सूखी एक नंबर की मक्की 1945 रुपए तक बिकने की खबर थी। हरियाणा पंजाब पहुंच में 2200/2250 रुपए का व्यापार हो रहा है, वहां कोई गिरावट नहीं है, क्योंकि ट्रकों के भाड़े काफी बढ़ गए हैं।
Wheat: no possibility of uptrend
New Delhi, 25 May (NNS): The arrival pressure of wheat showed uptrend in the markets of UP, Haryana, Punjab, Rajasthan and MP. Apart from this, the gross procurement of wheat has crossed 310 lakh metric tonnes with the good sense of the government. In MP, the procurement has reached around 91 lakh metric tonnes. Here, the stock is being traded at Rs2680/2720 per quintal as per the quality amid lack of demand. The procurement of government will be close in future, whereas, huge amount of stock has been lying to the farmers, in these circumstances, the trade should not be done at the higher rates.
गेहूं- तेजी की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 25 मई (एनएनएस) यूपी हरियाणा पंजाब राजस्थान मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूं का दबाव जोरों पर बनने तथा सरकार की अच्छी सूझबूझ से गेहूं की सकल खरीद 310 लाख मीट्रिक टन को पार कर गई। मध्य प्रदेश में भी 91 लाख मीट्रिक टन खरीद हो गया, वहां पहले निराश था। यहां ग्राहकी के अभाव में क्वालिटी के अनुसार माल के भाव 2680/2720 रुपए प्रति कुंतल के बीच चल रहे हैं। आगे चलकर सरकार की खरीद बंद हो जाएगी, जबकि अभी किसानों के पास स्टॉक जमा है, इन परिस्थितियों को देखते हुए फिलहाल तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।
Basmati rice: fear of sathi crop
New Delhi, 25 May (NNS): The domestic demand reported to be sluggish due to the fear of sathi crop. On the other hand, the stock of exporters are stucked at the Indian ports amid lack of containers during the last fortnight and now, its delivery reported to be started, due to this, the market of rice sela 1509 and steam 1401 also being traded at Rs 7600 and Rs 8800 per quintal respectively in truck load and the enquiry has been started increasing in these prices, due to this reason, the market may increase by Rs 500 per quintal from here. The panic about sathi goods has been unnecessarily spread, whereas, that much stock has not been available in the markets. Therefore, the demand of old stock showed uptrend.
बासमती चावल – साठी फसल की दहशत
नई दिल्ली, 25 मई (एनएनएस) गत सप्ताह साठी फसल की दहशत होने से घरेलू मांग पूरी तरह ठंडी पड़ गई। उधर निर्यातकों के माल पिछले एक पखवाड़े के अंतराल भारतीय बंदरगाहों पर कंटेनरों के अभाव में फंसे हुए थे, वह धीरे-धीरे अब निकलने लगे हैं, इसलिए पिछले सप्ताह जो बाजार 1509 सेला का 7600 रुपए एवं 1401 स्टीम का 8800 रुपए ट्रक लोड में बिका था, इन भावों में आज पूछ पररख निकलने लगी है, इसलिए बाजार, यहां से 500 रुपए तेज लग रहा है। साठी माल की दहशत अनावश्यक फैलाई गई है, जबकि उतना अधिक माल नहीं है। अत: पुराने माल की कदर फिर बढ़ जाएगी।
Millet: no more fluctuations
New Delhi, 25 May (NNS):There is a lack of millet stock in all the markets, due to this reason, in Mauli barwala reach, the market remained stable at Rs 2180/2200 per quintal. The reality is that the kharif stock will likely to arrive in the next month in the Raya, Mathura and Bharat pur line, due to this, the prices may not show more uptrend and downfall. Presently, it is profitable to sell the stock at the current rates.
बाजरा- अभी तेजी मंदा नहीं
नई दिल्ली, 25 मई (एनएनएस) हम मानते हैं कि बाजरे का स्टाक किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं है, इसलिए गत सप्ताह बाजार 2180/2200 रुपए प्रति कुंतल मौली बरवाला पहुंच मजबूती लिए टिका रहा है। वास्तविकता यह है कि राया मथुरा भरतपुर लाइन में गर्मी वाला बाजार अगले महीने आ जाएगा, इसलिए फिलहाल तेजी मंदी नहीं लग रही है। वर्तमान में जो बाजरा स्टॉक में है, उसको धीरे-धीरे बेचना चाहिए।
Masoor: no downfall in the roots
New Delhi, 25 May (NNS): During the review week, the supply of masoor showed downfall in Ganj Basauda, Saagar, Bhopal and Mungaoli line, due to this, the prices of masoor increased by Rs 100/150 per quintal. Later on, the buyers were not buying the stock amid holiday and strike in the banks, due to this, the prices of masoor slipped by Rs 25/50 per quintal, but the masoor has been available at the higher level due to the higher import prices and weak rupee against the American dollar. In these circumstances, the prices of masoor are being traded at Rs 6875 per quintal in Bilti and it may increase to Rs 7000 per quintal anytime.
मसूर- जड़ में मंदा नहीं
नई दिल्ली, 25 मई (एनएनएस) गत सप्ताह गंज बासौदा सागर भोपाल मुंगावली लाइन में मसूर की आपूर्ति कमजोर रही, जिससे सप्ताह के पूर्वार्ध में सौ-डेढ़ सौ रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आ गई थी, बाद में बैंकों में हड़ताल एवं अवकाश के चलते लिवाल पीछे हट गए, जिससे 25/50 रुपए खामोशी दर्ज की गई, लेकिन सकल उत्पादन एवं रुपया की तुलना में डॉलर तेज होने से आयात महंगा के चलते मसूर की उपलब्धि ऊंचे भाव पर रहने वाली है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए जो मसूर बिल्टी में 6875 रुपए बिक रही है, इसमें जाने का कुछ भी नहीं है तथा किसी समय 7000 रुपए बिक जाएगी।
Urad: will be profitable at the current rates
New Delhi, 25 May (NNS): During the review week, the prices of urad went down from Rs 9100 to Rs 8850 per quintal because the demand reported to be sluggish from the mills at the higher level. The reality is that the unloaded stock in Chennai is being available at the higher level due to the downfall in rupee and also a lack of stock in the pipeline. On the other hand, the mills are moving hand to mouth and no new crop will likely to arrive in the near future and there are no rumours of affected crop in both Gujarat and Karnataka, on seeing these circumstances, the market improved by Rs 50 per quintal in the evening and the stock of urad SQ again rose to Rs 9000 per quintal during the near future.
उड़द- वर्तमान भाव में फिर लाभ मिलेगा
नई दिल्ली, 25 मई (एनएनएस) गत सप्ताह उड़द के भाव ऊपर में 9100 रुपए प्रति क्विंटल बनने के बाद नीचे में 8850 रुपए रह गया, क्योंकि ऊंचे भाव में दाल मिलों की मांग ठंडी पड़ गई। वास्तविकता यह है कि चेन्नई में उतरने वाले माल रुपया कमजोर पड़ने से काफी महंगे पड़ रहे हैं तथा पाइप लाइन में माल नहीं है। दूसरी ओर दाल मिले भी हैंड टू माउथ चल रही है, निकट में कोई और नई फसल आने वाली नहीं है, जो गुजरात एवं कर्नाटक में फसल का शोर शराबा था, वह निपट चुका है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए शनिवार को ही शाम को बाजार 50 रुपए सुधर गया था तथा यहां फिर से एसक्यू 9000 रुपए प्रति क्विंटल को शीघ्र पार कर जाएगी।
Moong: tender stock has been available as per the consumption
New Delhi, 25 May (NNS): The moong of all the states like Rajasthan, MP and UP all the states have already been sold out in the markets. In central pool, the stock which is being purchased in MP and Rajasthan, now, the same stock has been selling out in the markets and it is ruling between Rs 6800/7300 per quintal. Both the inferior and superior quality stock of Rajsathan also being available at Rs 5800/6500 per quintal. Now, the new crop will likely to arrive after some time, on seeing these circumstances, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.
मूंग- टेंडर के माल खपत के अनुरूप
नई दिल्ली, 25 मई (एनएनएस) हम मानते हैं कि राजस्थान मध्य प्रदेश यूपी सहित सभी राज्यों की मूंग भी कट चुकी है। मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में जो केंद्रीय पूल में मूंग का स्टॉक समर्थन मूल्य पर खरीद किया गया था, वही माल मंडियों में आकर बिक रहा है तथा वह क्वालिटी के अनुसार 6800/7300 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है। राजस्थान के हल्के भारी माल अभी भी 5800/6500 रुपए के बीच बिक रहे हैं। नई $फसल इस बार थोड़ी विलंब से आ रही है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव में अभी घटने की गुंजाइश नहीं है।
Tur: market will remain high
New Delhi, 25 May (NNS): The prices of lemon tur reduced by Rs 200 to Rs 8100 per quintal owing to the constant profit taking selling at the higher level during the review week and the stock has not been available at the lower level from Chennai along with constant buying from the big mills, the prices of tur improved to Rs 8200 per quintal. Now, its prices may reach to Rs 8300 per quintal on seeing the shortage of the stock. The reality is that the domestic production reported to be weak. On the other hand, the import showed uptrend from Rangoon due to the strong dollar. On the other hand, no new crop will likely to arrive in the near future. In these circumstances, the prices of tur may increase in the near future.
तुवर- बाजार तेज रहेगा
नई दिल्ली, 25 मई (एनएनएस) गत सप्ताह बढ़े हुए भाव में मुनाफा वसूली बिकवाली चलने से लेमन तुवर 200 रुपए घटकर 8100 रुपए प्रति कुंतल तक नीचे में व्यापार हो गया था लेकिन नीचे भाव में चेन्नई से माल नहीं मिलने तथा बड़ी दाल मिलों की लिवाली चलने से पुन: सुधर कर 8200 रुपए हो गया है। अभी दोबारा माल की कमी को देखते हुए 8300 पहुंचने की संभावना बन गई है। वास्तविकता यह है कि घरेलू उत्पादन कम हुआ है। दूसरी ओर डॉलर मजबूत होने से आयात रंगून से महंगा हो गया है। दूसरी कोई निकट में फसल आने वाली नहीं है, इन परिस्थितियों में तुवर में फिर तेजी के आसार दिखाई दे रहे हैं।
Gram desi: shortage of stock in the markets
New Delhi, 25 May (NNS): The prices of gram Rajasthan rose by Rs 250 to Rs 6000 per quintal owing to the competitive buying from the mills and weak supply during the review week. The stock of Australia also being quoted up in the same ratio, but the mills are not purchasing the raw stock at the current rates on seeing the Eid and strike during the last two days of the week, due to this, its prices went down by Rs 50 to Rs 5950 per quintal. However, there is a lack of stock in all the markets and here, the mills are empty now, on seeing this, the prices of gram desi may rose to Rs 6500 per quintal during the near future.
देसी चना- मंडियों में माल की कमी-
नई दिल्ली, 25 मई (एनएनएस) गत सप्ताह देसी चने की आपूर्ति घटने एवं दाल मिलों की प्रतिस्पर्धात्मक लिवाली चलने से 250 रुपए बढ़कर 6000 रुपए राजस्थान चना हो गया। ऑस्ट्रेलिया के माल भी उसी अनुपात में बढ़ाकर बोले गए, लेकिन सप्ताह पके अंतिम दो दिनों के अंतराल बैंक अवकाश हड़ताल एवं ईद की छुट्टी को देखकर दाल में मिलें कच्चे माल लेने से पीछे हट गई, जिससे उसके भाव 50 रुपए की गिरावट पर 5950 रुपए प्रति कुंतल रह गया। हालांकि मंडियों में माल का स्टॉक नहीं है तथा यहां दाल मिलें खाली चल रही है, इसे देखते हुए देसी चना 6500 रुपए प्रति कुंतल शीघ्र हो जाने की संभावना बन गई है।
Rajma chitra: will be the shortage of the stock
New Delhi, 25 May (NNS): The supply of rajma chitra Indian Brazil will likely to be over soon from Barsi and Beed line. There, the supply of farmer’s stock has already been over form the neighbouring markets. Here, it is being traded at Rs9200/9700 per quintal, after this, its prices slipped by Rs 200 per quintal in the weekend, but the stock of China has been available at the higher level and the Indian Brazil stock reported to be stored. The new crop will likely to be sown after some time, on seeing these circumstances, the trade of rajma chitra will likely to be profitable during the near future.
राजमां चित्रा- माल की शॉर्टेज रहेगी
नई दिल्ली, 25 मई (एनएनएस) इंडियन ब्राज़ील राजमां चित्रा की आपूर्ति बीड बारसी लाइन से लगभग समाप्ति की ओर है, वहां की आसपास की मंडियों में किसनी माल की आपूर्ति पूरी तरह समाप्त हो गई है। यहां क्वालिटी अनुसार माल 9200/9700 रुपए प्रति कुंतल ऊपर में बनने के बाद गत सप्ताह के अंत में 200 रुपए बाजार सुस्त जरूर रहा, लेकिन चीन का माल काफी ऊंचा पड़ते का मिल रहा है तथा इंडियन माल स्टॉक में जा चुका है। नई फसल की बिजाई भी होने में समय बाकी है, इन परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव के राजमां चित्रा में भरपूर लाभ मिलने की संभावना है।
Gram kabuli: possibility to increase
New Delhi, 25 May (NNS): The prices of gram kabuli corrected by Rs 1/2 per kg owing to the profit taking selling in the weekend after the uptrend in the prices during the previous week. The gram kabuli which was being traded at Rs 62 per kg, now, its prices remained at Rs 68 per kg after reaching at Rs 70 per kg. The best sortex stock of Maharashtra also being quoted at Rs 72 per kg. The market showed soft trend after the increment in the prices of Indian Mexico, but the stock has not been available illegally and the prices have been ruling at the higher level in the international markets, due to this, the prices showed uptrend.
काबुली चना- फिर बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 25 मई (एनएनएस) पिछले सप्ताह काबुली चने में आई तेजी के बाद सप्ताह के अंत में मुनाफा वसूली बिकवाली आने एक-दो रुपए प्रति किलो का करेक्शन आ गया। जो काबुली चना 62 रुपए प्रति किलो बिका था, वह ऊपर में 70 रुपए बनने के बाद 68 रुपए रह गया। बढ़िया सार्टेक्स महाराष्ट्र का माल 72 रुपए तक बोला गया। इंडियन मेक्सिको में भी तेजी के बाद थोड़ी सुस्ती दर्ज की गई, लेकिन अभी भी पीछे से माल नहीं मिलने तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव को देखते हुए काबुली चने के भाव और तेज लग रहे हैं।
Moth: prices may soon cross Rs 6000 per quintal
New Delhi, 25 May (NNS): This year, the production of moth reported to be weak and the supply does not seems favourable from the season till now in Bikaner, Balotara, Merta, Dausa, Deedwana and Nagaur line. On the other hand, the old stock has already been sold out in the markets and the best quality moong dhoya also selling at the higher level, due to this, the demand of moth dhoya reported to be good. The namkeen and bhujia manufacturing companies are demanding the stock during the season, due to this, the buying of the stock seems constant, due to this reason, the prices of moth rose by Rs 200 to Rs 5750 per quintal in the previous week and today, it is being available at Rs 5900 per quintal. On seeing these circumstances, the prices may soon cross Rs 6000 per quintal during the coming days.
मोठ- 6000 रुपए शीघ्र पार
नई दिल्ली, 25 मई (एनएनएस) इस बार मोठ का उत्पादन कम होने से बीकानेर बालोतरा मेड़ता दौसा डीडवाना नागौर लाइन में आपूर्ति सीजन से अब तक अनुकूल नहीं है। दूसरी ओर पुराना स्टॉक पहले ही कट चुका था, बढ़िया मूंग धोया ऊंचा बिक रहा है, जिससे मोठ धोया की मांग भी इस बार अच्छी है। भुजिया नमकीन बनाने वाली कंपनियां इस बार सीजन में माल नहीं पकड़ पाई थी, जिससे उनकी लिवाली चल रही है। यही कारण है कि पिछले सप्ताह 300 रुपए प्रति कुंतल बढ़कर 5850 रुपए का व्यापार हो गया तथा आज की तारीख में माल मंगाने पर 5950 रुपए से ऊपर का पड़ता लग रहा है, इन परिस्थितियों को देखते हुए यह जल्दी 6000 रुपए को पार कर सकती है।
Guar: less possibility to increase
New Delhi, 25 May (NNS): In Jodhpur Mandi, the prices of guar remained strong at Rs 5750/5800 per quintal due to the increased demand from the mills. In Ahmadabad Mandi, it prices also quoting at Rs 5700/5750 per quintal. However, in NCDEX, the prices of guar contract June delivery showed mixed trend amid constant speculative buying and selling. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the coming one or two days.
ग्वार-तेजी की संभावना
नई दिल्ली, 25 मई (एनएनएस) गम मिलों की मांग निकलने से जोधपुर मंडी में गत सप्ताह के दौरान ग्वार के भाव 5750/5800 रुपए प्रति किवंटल पर मजबूत रहे। अहमदाबाद मंडी इसके भाव 5700/5750 रुपए रूपये प्रति किवंटल बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली बिकवाली से एनसी डीई एक्स में ग्वार वायदा जून डिलीवरी में मिश्रित रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए इसमे गिरावट की संभावना कम है। बाजार बढ़ सकता है।
