New Delhi, 25 May (NNS): During the review week, the prices of soya oil gained by Rs 100 to Rs 15800 per quintal because of the increased demand and weak selling from the stockists. In Kandla, it’s prices also being quoted up in the same ratio to Rs 14700 per quintal due to the constant spelling from the importers. The prices of soybean may not show downfall during the coming days.

सोयाबीन तेल-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 25 मई (एनएनएस) प्लांटों की बिकवाली कमजोर होने एवं ग्राहकी निकलने के कारण गत सप्ताह के दौरान सोया तेल के भा 100 रूपए बढ़कर 15800 रुपए प्रति किलों  हो गया। आयातकों की बिकवाली से कांदला में इसके भाव इसी अनुपात मे बढ़कर 14700 रुपये प्रति कुंतल हो गए आ गए। आगामी सप्ताह आगामी दिनों में इसमें मंदे की संभावना नहीं लग रही है ।

CPO: less possibility to decrease

New Delhi, 25 May (NNS):  In the international market, CPO prices reduced from $1255 to $1245 per tonne, despite this, in Kandla, CPO prices rose by Rs 100 to Rs 11850 per quintal due to the constant selling from the importers. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.

सीपीओ-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 25 मई (एनएनएस) अंतरराष्ट्रीय बाजार में  सीपीओ के भाव 1255 डॉलर से घटकर 1245 डॉलर प्रति टन रह जाने तथा आयातकों की बिकवाली  से कांदला में सीपीओ के भाव 100 रुपए बढ़कर 11850 रुपए प्रति कुंतल रह गए।  आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य इसमें गिरावट की गुंजाइश नहीं लग रही है। बाजार मजबूत रह सकता है।

Mustard: limited fluctuations

New Delhi, 25 May (NNS):  During the review week, the prices of mustard went up by Rs 350 to Rs 7650/7700 per quintal at Lawrence Road because of the weak selling from the stockists and increment in demand from the mills. In Jaipur, it is also being quoted at Rs 7925 per quintal. On seeing the recent increment, there is no possibility of more uptrend  in the prices. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming days.

सरसों-सीमित घट बढ

नई दिल्ली, 25 मई (एनएनएस) तेल मिलों की  मांग निकलने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के भाव 350 रूपये बढ़कर 7650/7700 रूपये प्रति क्विंटल हो गए।जयपुर में इसके भाव  इसी अनुपात में बढ़कर 7925 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। हाल में आई तेज़ी को देखते हुए आने वाले समय में इसमे बढ़ने की संभावना कम है । बाजारसीमित दायरे में घूमता रह सकता है।

Mustard oil: will remain strong

New Delhi, 25 May (NNS):  During the previous week, the prices of mustard oil ascended by Rs 100 to Rs 15400 per quintal because of the constant selling from the stockists and lack of demand support. In Haryana, it is being quoted at Rs 14300 per quintal. In Ganganagar Mandi, the prices of mustard oil kachi ghani also went up in the same ratio to Rs 15400 per quintal due to the sluggish selling. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more increment in the prices during the coming days.

सरसों तेल-मजबूती की उम्मीद

नई दिल्ली, 25 मई (एनएनएस) ग्राहकी  का समर्थन ना मिलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से सरसों तेल गत सप्ताह के दौरान तेल के भाव 100 रूपये बढ़कर 15400 रुपए प्रति कुंतल हो गए। हरियाणा में इसके भाव 14300 रूपये प्रति क्विटंल बोलें गए। गंगा नगर मंडी में बिकवाली घटने सरसों तेल कच्ची घानी के भाव भी इसी अनुपात में बढ़कर 15400 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। सप्लाई  व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमे तेजी की संभावना नहीं है।

Cottonseed oil: not likely to decrease

New Delhi, 25 May (NNS): The prices of cotton seed oil gained by Rs 450 to Rs 15000 per quintal because of the increment in demand from the vegetable ghee manufacturers and the refiners. During the review period, the prices of cotton seed remained stable at Rs 4450/4600 per quintal amid weak selling. On seeing the supply and demand, the prices may not show more downfall in the prices during the near future.

बिनौला तेल-घटने के आसार नही

नई दिल्ली, 25 मई (एनएनएस) रिफाइंड एवं वनस्पति घी निर्मा ताओ की मांग निकलने से बिनोला तेल के भाव 450 रुपए बढ़कर 15000 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। उक्त अवधि के दौरान बिकवाली घटने से  पंजाब की मंडियों में बिनोला के भाव4450/4600 रूपये प्रति कुंतलपर टिके रहे। सप्लाई व मांग को हुए भविष्य में इसमें गिरफ्तार की संभावना नहीं है।

Soybean: no long uptrend

New Delhi, 25 May (NNS): President Donald Trump has announced that Iran and the United states will soon sign a temporary agreement. Among other conditions, it has also been reported that Iran has agreed to open the Strait of Hormuz without tolls, if this happens then, the supply of crude oil and other petroleum products may increase in the country, due to this reason, the prices of soybean reduced by Rs 200 to Rs 7000 per quintal because of the sluggish buying. Before this, the prices have gone up in the same ratio. The Chicago’s projection was in plus by 13 points, whereas, in KLCE, the active palm oil contract softened by 5 Ringgit per tonne amid constant limited investors, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long uptrend in the spot soybean prices during the coming one or two days.

सोयाबीन : लंबी तेजी नही

नई दिल्ली, 25 मई (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में सोयाबीन में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है। ट्रंप ने घाषणा की है कि अमेरिका और ईरान जल्दी ही एक अस्थाई समझौते पर पहुंच सकते हैं। इस समझौते के अंतर्गत ईरान द्वारा अन्य शर्तों के साथ-साथ होर्मुज स्ट्रेट को बगैर टोल के खोलने पर सहमत होने की जानकारी दी गई है। यदि ऐा होता है तो दुनियाभर में क्रूड ऑयल तथा अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति बढ़ सकती है। यही वजह है कि जलगांव में लिवाली घटने से सोयाबीन 200 रुपए मंदा होकर 7 हजार रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया। इसेस पूर्व इसमें इतनी ही तेजी आई थी। निवेशकों की हल्की-फुल्की लिवाली से शिकागो का प्रोजेक्शन 13 प्वाइंट प्लस में होने जबकि केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 5 रिंगिट प्रति टन की नरमी आने की खबर मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में सोयाबीन में लंबी तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही है।