New Delhi, 25 May (NNS): There is a fear of profit taking selling in almond kernel during the coming six to seven days. Here, the prices of almond kernel California gained by Rs 40 to Rs 920 per kg owing to the strong buying from the stockists. Recently, the prices have gone up by Rs 30 per kg. The market sentiments may affect amid weak rupee against the American dollar. There is fear of profit taking selling during the coming days.
बादामगिरी: मुनाफावसूली का डर
नई दिल्ली, 25 मई (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी में मुनाफावसूली बिकवाली शुरू होने का डर है। स्टॉकिस्टों की मजबूत लिवाली से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 40 रुपए और तेज होकर 920 रुपए प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 30 रुपए की तेजी आई थी। पिछले महीने आयात तुलनात्मक रूप से नीचा होने तथा अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने के कारण बाजार की धारणा प्रभवित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी में मुनाफावसूली बिकवाली शुरू होने का डर भी बना हुआ है।
Cashew: no possibility of decrement
New Delhi, 25 May (NNS): Here, the prices of cashew 180 no. remained stable at Rs 800 per kg due to the sluggish sale even after the downfall in the prices. Before this, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar and higher import prices. There is no fear of downfall in the spot cashew prices during the coming days.
काजू : घटने की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 25 मई (एनएनएस)। आगामी पंाच-सात दिनों में काजू घटने की आशंका नहीं है। पिछले दिनों आई मंदी के बाद लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 800 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने और इसकी वजह से कच्चे काजू का आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू घटने का डर नजर नहीं आ रहा है।
