New Delhi, 21 May (NNS): The prices of rice fatty softened by Rs 50 to Rs 10400/10450 per quintal owing to the constant selling from the stockists and weak demand from the soap manufacturers. In the market of Punjab, its prices also quoting at Rs 10250 per quintal. The prices of rice fatty showed strong trend owing to the feeble selling in the prices of raw stock which used in the manufacturing soap. There is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.
राइस फैट्टी-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 21 मई (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग घटने एवं स्टॉकिस्टों की बिकवाली से राइस फैटी के भाव 50 रुपए मुलायम होकर 10400/10450 रूपए प्रति कुंतल रह गये। पंजाब की मंडियो में इसके भाव 10250 रूपये प्रति कुंतल बोले गए। साबुन में उपयोग होने वाले अन्य कच्चे माल की कीमतों में भी बिकवाली कमजोर होने से मजबूती का रुख रहा। भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।
Mustard oil: no increment
New Delhi, 21 May (NNS): The prices of mustard oil reduced by Rs 100 to Rs 15500 per quintal owing to the weak demand at the higher level. In Dadri, it is being quoted at Rs 15400 per quintal. In Jaipur, the stock of mustard oil kachi ghani also being available at Rs 15600 per quintal amid weak selling. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain under pressure during the coming days.
सरसों तेल-तेजी नहीं
नई दिल्ली, 21 मई (एनएनएस) ऊंचे भाव पर ग्राहकी कमज़ोर होने से सरसों तेल के भाव 100 रूपये घटकर 15500 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। दादरी में इसके भाव 15400 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। जयपुर मंडी में बिकवाली कमज़ोर होने से सरसों तेल कच्ची घानी के भाव 15600 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें और बढ़ने की संभावना कम है। बाजार दबा रहा सकता है।
Acid oil: no decrement
New Delhi, 21 May (NNS): The prices of soya acid oil went down by Rs 100 to Rs 9400/9450 per quintal owing to the constant selling from the stockists and weak demand. In the markets of MP, it is being quoted at Rs 9300 per quintal. However, in Kandla, the prices of palm fatty held stable at Rs 11000 per quintal because of the weak selling from the importers. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downtrend in the prices during the near future.
एसिड ऑयल-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 21 मई (एनएनएस) ग्राहकी कमज़ोर तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से सोया एसिड ऑयल 100 रुपए घटकर 9400/9450 रुपए क्विटंल कुंतल रह गए। मध्य प्रदेश की मंडियों में इसके भाव 9300 रुपए प्रति कुंतल बोलें गए। हालांकि आयातकों की बिकवाली कमजोर होने से कांदला में पाम फैटी के भाव 11000 रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में गिरावट की संभावना नहीं है।
Cottonseed cake: no more downfall
New Delhi, 21 May (NNS): The prices of cottonseed cake gained by Rs 50 to Rs 4250/4450 per quintal owing to the weak supply and increased demand from the cattle feed manufacturers. In Bhatinda, its prices also quoting at Rs 4400/4500 per quintal because of the weak selling. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the supply and strong trend in the prices of raw stock.
बिनौला खल-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 21 मई (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग निकलने एवं आपूर्ति कमज़ोर होने से बिनौला खल के भाव 50 बढ़कर 4250 /4450 रुपए प्रति कुंतल हो गए। भठिंडा में भी बिकवाली कमजोर होने से इसके भाव 4400/4500 रुपए प्रति क्विटंल बोले गए।कच्चे माल में मजबूती का रुख होने एवं आपूर्ति को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें तेजी की संभावना कम है।
Soya oil: less possibility to decrease
New Delhi, 21 May (NNS): The prices of soya refined oil reduced by Rs 100 to Rs 15900 per quintal owing to the lack of demand support at the higher level. However, the Chicago’s soya oil contract is in plus and the rupee showed downfall against the American dollar along with weak selling from the importers, in Kandla, its prices also quoting at Rs 14650 per quintal. In Maharashtra, its prices also quoting at Rs 15100 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices during coming one or two days.
सोया तेल-मंदे के आसार कम
नई दिल्ली, 21 मई (एनएनएस) ऊ चे भाव पर ग्राहकी का समर्थन न मिलने से सोया तेल रिफाइंड के भाव 100 रुपए घटकर 15900 रुपए प्रति कुंतल रह गये। हालांकि शिकागो सोया तेल वायदा के प्लस में होने एवं डॉलर की तुलना में रुपए की कीमतों में आई गिरावट के कारण आयातकों की बिकवाली कमजोर होने से कांदला में इसके भाव 14650 रुपए बोले गए। महाराष्टï्र में भी इसके भाव 15100 रूपये प्रति क्विंटल बोलें गए। आने वाले दिनों में मंदे की उम्मीद कम है।
Castor oil: less possibility to decrease
New Delhi, 21 May (NNS): The prices of castor oil went up by Rs 100 to Rs 14000/14100 per quintal owing to the weak selling and increased industrial demand. In Ahmadabad, its prices also quoting at Rs 13200 per quintal. The prices of castor oil remained stable at the same level owing to the weak selling even after the feeble prices. The prices of castor contract May delivery showed uptrend because of the constant speculative buying. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the coming one or two days.
अरंडी तेल-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 21 मई (एनएनएस) औद्योगिक मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली कमज़ोर होने स से अरंडी तेल के भाव 100 रूपये बढ़कर 14000/14100 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। अहमदाबाद में में इसके भाव 13200 रुपए क्विंटल बोलें गए। निचले स्तर पर बिकवाली कमजोर होने से अरंडी की कीमतों में स्थिरता रही। सटोरिया लिवाली से अरंडी मई डिलीवरी में तेजी का रुख रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें मंदे की संभावना कम है।
Soybean: not likely to increase
New Delhi, 21 May (NNS): The buying of soybean reported to be sluggish in the edible oil contract, due to this reason, the active contract prices went down by 16 cents per pound and in KLCE, the active palm oil contract dropped down by 98 Ringgit per tonne. The prices of soybean remained stable at Rs 7100 per quintal amid sluggish buying in Jalgaon. The spot soybean prices will not likely to increase during the coming one or two days.
सोयाबीन : बढ़ने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 21 मई (एनएनएस)। ईरान में शांति होने के आसार से निवेशकों की अंतर्राष्टï्रीय खाद्य तेल वायदा में लिवाली कमजोर पड़ने लगी है। यही वजह है कि शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 16 सैंट प्रति पाउंड और केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 98 रिगिट प्रति टन की गिरावट आने की रिपोर्ट मिली। इसके विपरीत, जलगांव में लिवाली सुस्त ही बनी होने से सोयाबीन 7100 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन बढ़ने की संभावना नहीं दिख रही है।
