New Delhi, 21 May (NNS): Here, the prices of cashew 180 no. remained stable at Rs 1130 per kg due to the affected sale even after the consumption season off. Before this, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar and higher import prices. The spot cashew prices will not likely to remain sluggish during the coming days.

काजू : सुस्ती जारी रहने की आस

नई दिल्ली, 21 मई (एनएनएस)। खपत का सीजन नहीं होने से काजू की बिक्री प्रभावित हो रही है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1130 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। हालांकि अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने और इसकी वजह से कच्चे काजू का आयात पड़ता बढ़ने की आशंका है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में सुस्ती जारी रह सकती है।

Coconut powder: no uptrend

New Delhi, 21 May (NNS): Here, the sale of coconut powder reported to be sluggish even after the uptrend in the prices during the previous days. Here, the prices of coconut powder remained stable at Rs 7200 per 25 kg. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per 25 kg. The market sentiments may affect owing to the wedding season off. There is no possibility of more uptrend in the spot coconut powder prices during the coming days.

गोला बुरादा : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 21 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां गोला बुरादा की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7200 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। ब्याह-शादियां नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा तेज होने की संभावना नहीं है।