New Delhi, 20 May (NNS): There is intense heat from the last some days in some parts of the country of North India, due to this, the sale of this famous commodity showed downfall. As a result, here, the prices of turmeric erode gatha asitis dropped down by Rs 200 to Rs 14500 per quintal. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There were around 4000 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices rose by Rs 100 per quintal. The active contract prices improved by Rs 04 or 0.03 percent to Rs 16780 per quintal owing to the nominal speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot turmeric prices will likely to remain high during the coming days.

हल्दी : तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 20 मई (एनएनएस)। उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से न केवल भीषण गर्मी ही पड़ रही है बल्कि लू भी चल रही है। इससे विभिन्न किराना जिंसों की बिक्री में कमी आई है। इसके फलस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज 200 रुपए मंदी होकर 14,500 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 4 हजार बोरियों की आवक होने तथा 100 रुपए की तेजी आने की खबर मिली। सटोरियों की नाममात्र लिवाली से सक्रिय वायदा 4 रुपए या 0.03 प्रतिशत सुधरकर 16,780 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में तेजी की आस नहीं है।

Nutmeg: will likely to remain sluggish

New Delhi, 20 May (NNS): The tension seems ongoing in the international markets, due to this, the prices of nutmeg remained stable at Rs 765 per kg. Recently, the prices have improved by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect owing to lack of activeness from the exporters. The spot nutmeg prices will likely to remain sluggish during the coming days.

जायफल : सुस्ती बनी रहने के आसार

नई दिल्ली, 20 मई (एनएनएस)। अमेरिका के राष्टï्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान हमारे साथ समझौता करने के लिए बेताब है। हालांकि फिलहाल वहां तनाव जारी है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 765 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए का सुधार हुआ था। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। निर्यातकों की सक्रियता का अभाव बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में सुस्ती बनी रहने के आसार हैं।

Poppy seeds: no fear of downfall

New Delhi, 20 May (NNS): There is a ceasefire in Iran. However, the tensions seems ongoing, due to this reason, here, the prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1450 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar and closure of Strait of Hormuz. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds prices during the coming days.

पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 20 मई (एनएनएस)। ईरान में फिलहाल सीजफायर चालू है। हालांकि अभी भी वहां तनाव बना हुआ है। यही वजह है कि यहां लिवाली सुस्त बनी होने के बाद भी पोस्तदाना तुर्की 1450 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। होर्मुज स्ट्रेट बंद होने और अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।

Coriander: no possibility of uptrend

New Delhi, 20 May (NNS): The sale of coriander reported to be sluggish even after the downfall in the prices during the previous days. As a result, here, the prices of coriander badami remained stable at Rs 14000 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The arrivals of coriander reported to be around 700/800 bags in the Baran mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract price went down by Rs 108 or 0.84 percent to Rs 12724 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. The spot coriander prices will not likely to increase during the coming one or two days.

धनिया : बढ़ने की आस नहीं

नई दिल्ली, 20 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां धनिए की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां धनिया बादामी 14 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 700-800 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की खबर मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 108 रुपए या 0.84 प्रतिशत मंदा होकर 12,724 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया बढ़ने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

Big cardamom: no increment

New Delhi, 20 May (NNS): The prices of big cardamom kainchicut remained stable at Rs 1560 per kg owing to the sluggish offtake even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The average auction prices dropped down to Rs 1325/1700 per kg in the last auction which held on 14th April. The market sentiments may affect due to the sluggish activities from the exporters. There is no possibility of downfall in the spot big cardamom prices during the coming days.

बड़ी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 20 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां बड़ी इलायची का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1560 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। 14 मई को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत मंदी होकर 1325/1700 रुपए रह जाने की सूचना मिली थी। निर्यातकों की गतिविधियों का अभाव बना हुआ है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी का अनुमान नहीं है।

Cumin: no possibility of long uptrend

New Delhi, 20 May (NNS): The farmers are doing limited selling, due to this, the arrivals of cumin reported to be around 14000/15000 bags in Unjha. There, its prices improved by Rs 20/25 per 20 kg owing to the weak arrivals than the normal level. Here, the prices of cumin rose by Rs 100 to Rs 22500 per quintal due to the increased nominal buying. During the previous day, the prices have gone down in the same ratio. The active contract prices ascended by Rs 185 or 0.95 percent to Rs 19670 per quintal due to the increment in speculative buying. There is no possibility of long uptrend in the prices during the coming days.

जीरा : लंबी तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 20 मई (एनएनएस)। किसान अपनी जीरा फसल की बिकवाली सीमित मात्रा में कर रहे हैं। यही वजह है कि ऊंझा में इस प्रमुख किराना जिंस की करीब 14-15 हजार बोरियों की आवक होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने हल्की-फुल्की लिवाली निकलने से वहां इसमें 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम का सुधार होने की सूचना मिली। यहां भी नाममात्र लिवाली निकलने से जीरा सामान्य 100 रुपए सुधरकर 22,500 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। एक दिन पूर्व इसमें इतना ही मंदा आया था। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 185 रुपए या 0.95 प्रतिशत तेज होकर 19,670 रुपए पर पहुंच गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में लंबी तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।

Fenugreek: no fluctuations

New Delhi, 20 May (NNS): The prices of fenugreek remained stable at Rs 7200 per quintal due to the sluggish offtake even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the producing areas. The market sentiments may affect because of the arrivals of the new crop. The spot fenugreek prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.

मेथीदाना : घटाबढ़ी नहीं

नई दिल्ली, 20 मई (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी मेथीदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 7200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। नई फसल की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना सुस्त ही बना रहने की उम्मीद है।