New Delhi, 20 May (NNS): The prices of copra in bags remained firm at Rs 37000 per quintal due to the affected sale even after the consumption season off. Recently, the prices have gone down by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect due to the wedding season off. The spot copra prices will likely to remain sluggish during the coming days.

गोला : सुस्ती बनी रहने की आस

नई दिल्ली, 20 मई (एनएनएस)। खपत का सीजन नहीं होने से गोले की बिक्री प्रभावित हो रही है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टों में 37 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की मंदी आई थी। ब्याह-शादियां नही होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोले में सुस्ती जारी रहने की आस है।

Cashew: likely to remain stable

New Delhi, 20 May (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 910 per kg due to the sluggish sale even after the downfall in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The rupee showed heavy downfall against the American dollar and new crop has been ongoing in the markets, due to this reason, the market sentiments may affect. The spot cashew prices will likely to increase during the coming one to two days.

काजू : रुका रह सकता है

नई दिल्ली, 20 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 910 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। नई फसल चालू होने तथा अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में काजू अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही बना रहने के आसार हैं।

Almond kernel: will likely to remain strong

New Delhi, 20 May (NNS): The sale of almond kernel will likely to remain strong after the increment in the prices, due to this, the prices of almond kernel California improved by Rs 10 to Rs 890 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect due tothe weak rupee against the American dollar and feeble import than the normal level, due to this, the market sentiments may affect. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 20 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां बादामगिरी की बिक्री मजबूत ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 10 रुपए तेज होकर 890 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। पिछले महीने आयात अपेक्षाकृत रूप से नीचा होने तथा अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में मजबूती बनी रह सकती है।