New Delhi, 15 May (NNS): The prices of guar gum held stable at Rs 11200/11300 per quintal owing to the weak selling and higher demand from the gum powder manufacturers. In Jodhpur mandi, guar prices have been ruling at Rs 5650/5700 per quintal. In the markets of Haryana, its prices remained stable at Rs 5600/5650 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

ग्वार गम-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 15 मई (एनएनएस) गम पावडर निर्माताओ की मांग बढ़ने एवं बिकवाली कमज़ोर होने ग्वार गम के  भाव  11200/11300 रुपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। जोधपुर मंडी में ग्वार के भाव 5650/5700 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव 5600/5650 रूपये प्रति क्विंटल टिके रहे। भविष्य मे इसमें और अधिक गिरावट की संभावना कम है।

Wheat: increment in government’s procurement

New Delhi, 15 May (NNS): The production of wheat reported to be high, despite this, its prices remained strong at Rs 2725/2730 per quintal owing to the continuous procurement of wheat. Its inferior quality stock has been ruling at Rs 2680/2690 per quintal. The government has increased procurement target of wheat by 15 percent to 345 lakh metric tonnes but till now, around 306 lakh metric tonnes of wheat reported to purchased, whereas, there is no latest released after the previous week. The supply of wheat showed downfall, due to this, today, the market remained close with the strong trend. Therefore, the prices of flour, maida and suji showed uptrend. The government has been purchasing the stock of wheat at the current level from the markets of North India. The discount on damaged wheat also increased from 6 percent to 20 percent and a notification has been issued for the procurement of Discover goods up to 70 percent, which will make it easier to achieve the procurement target.

गेहूं- सरकारी खरीद की रफ्तार बढ़ी

नई दिल्ली, 15 मई (एनएनएस) गेहूं का उत्पादन अधिक होने के बावजूद भी गेहूं की खरीद युद्ध स्तर पर चलने से इसके भाव मजबूती लिए 2725/2730 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं। हल्के माल 2680-2690 रुपए बिक रहे हैं। सरकार द्वारा 15 प्रतिशत बढ़ाकर 345 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है तथा अब तक 306 लाख मीट्रिक टन खरीद हो जाने की विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिल रही है, जबकि सरकार द्वारा कोई आंकड़े जारी अभी पिछले सप्ताह के बाद नहीं दिए गए हैं। गेहूं की आपूर्ति घटने से आज भी बाजार कुछ मजबूती लिए बंद हुआ। अत: आटा मैदा सूजी दोबारा मजबूत हो गए हैं। उत्तर भारत का गेहूं सरकार द्वारा सुचारु रूप से खरीदा जा रहा है। जो डैमेज गेहूं पर 6 प्रतिशत की छूट थी, उसे बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया तथा डिस्कवर माल 70 प्रतिशत तक खरीद किए जाने की अधिसूचना जारी कर दी गई है, इससे खरीद लक्ष्य तक पहुंचना आसान हो जाएगा।

Fine rice: shortage of demand

New Delhi, 15 May (NNS): The supply of basmati rice slipped  by 62/63 percent as compared to the same period of the previous year and the market has remained under pressure owing to the profit taking selling and weak demand from the exporters. On the other hand, the situations are under control in Qatar and the other countries, due to this, there, the procurement seems weak from the importers, due to this reason, the prices of basmati rice and paddy have remained under pressure and the exporters are purchasing the stock from the markets. We believe that the productivity of both paddy and rice showed downfall. Therefore, it is expected that the market may increase in the near future, due to this reason, the prices of rice steam 1401 was ruling at Rs 9200/9400 per quintal. Apart from this, the prices of paddy 1509, 1408 and 1718 and rice also showed soft trend in the weekend. Therefore, it is expected that the prices may increase after the correction.

बारीक चावल-ग्राहकी की कमी रही

नई दिल्ली, 15 मई (एनएनएस) बासमती धान में गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में आपूर्ति में 62-63 प्रतिशत की कमी रही, तथापि निर्यातकों की मांग कमजोर होने तथा मुनाफा वसूली बिकवाली चलने से बाजार दबे हुए हैं। दूसरी ओर कतर सहित दूसरे देशों में थोड़ा हालात सुधरने से वहां के आयातकों की खरीद कम रही, जिस कारण बासमती प्रजाति के चावल व धान के भाव दब गए तथा यहां निर्यातक मंडियों से चावल की खरीद रोक दिए हैं। हम मानते हैं कि बासमती प्रजाति के धान व सभी प्रजाति की उत्पादकता और घटी है। अत: करेक्शन के बाद ही फिर बाजार बढ़ेगा। यही कारण है कि चावल 1401 स्टीम 9200/9400 रुपए रह गया। इसके अलावा 1509 धान, 1408 एवं 1718 धान एवं चावल में भी सप्ताहांत में सुस्ती का रुख बना हुआ है। अत: करेक्शन के बाद फिर तेजी संभव है।

Maize: will likely to remain weak

New Delhi, 15 May (NNS): The arrivals of maize showed uptrend in the markets of Bihar, due to this, the procurement of maize seems constant from both the stockists and the big companies. On the other hand, the companies are not purchasing the stock at the higher level as the crop has been ready in UP, due to this, the prices of maize remained stable at the lower level. In Haryana and Punjab reach, the maize of Bihar also ruling at Rs 2200/2250 per quintal as per the quality. There, it is ruling at Rs 1850/1950 per quintal. In UP, the new stock of maize is being traded at Rs 2150/2160 per quintal. On seeing the crop of UP, the all-round crop of maize reduced by Rs 50/75 per quintal. later on, its trade will be profitable in the near future.

मक्की-बाजार अभी मंदा रहेगा

नई दिल्ली, 15 मई (एनएनएस)बिहार की मंडियों में मक्की की आवक बढ़ जाने से स्टॉकिस्टों एवं बड़ी कंपनियों की खरीद सुचारू रूप से चल रही है। दूसरी ओर यूपी में फसल तैयार होने से कंपनियां बढ़ाकर खरीद नहीं कर रही हैं, इसलिए मकई के भाव सुस्ती लिए टिके हुए हैं। हरियाणा पंजाब पहुंच में बिहार की मक्की 2200/2250 रु नमी व डस्ट के हिसाब से बिक रही है। वहां 1850/1950 रु का व्यापार हो रहा है। यूपी में नयी मक्की 2150/2160 रु बिक रही है, यूपी की फसल को देखकर चारों तरफ 50/75 रुपए मक्की में और घट सकते हैं। उसके बाद भविष्य में लाभ मिलेगा ।

Millet: possibility to increase

New Delhi, 15 May (NNS): It is true that the maize has disturbed the trade of millet, but its was being sold at the higher level as compared to maize before 10 years. Presently, it is being traded at Rs 2170/2190 per quintal in mauli and Barwala reach and it is ruling around 2050/2100 per quintal as per the quality and there is no risk in the trade at the current level. Therefore, it will be profitable in the near future.

बाजरा-बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 15 मई (एनएनएस) हम मानते हैं कि बाजरे के व्यापार को मक्की ने डिस्टर्ब जरूर किया है, लेकिन एक दशक पहले बाजरा, मक्की से ऊपर बिका है। वर्तमान में बाजरा मौली बरवाला पहुंच में 2170/2190 रुपए प्रति कुंतल बिक रहा है तथा मंडियों में 2050/2100 रुपए के बीच नमी एवं कलर के अनुसार व्यापार हो रहा है तथा इन भाव में रिस्क नहीं लग रहा है। अत: आगे चलकर लाभ दे जाएगा।

Masoor: prices may increase intermittently

New Delhi, 15 May (NNS): The supply of masoor reported to be weak in Mungaoli, Ganj Basauda, Beenaganj, Bhopal and Ashok Nagar line of MP. Now, the stockists started purchasing the stock at the current level. In Bilti, it is being traded at Rs 6770/6800 per quintal as per the quality. We believe that the masoor of Canada is being quoted at Rs 6150/6200 per quintal, but the mills are processing less amount stock on seeing its weak productivity, due to this reason, it is being traded at the lower level as compared to desi masoor and its prices also reported to be high. Therefore, the price may increase on seeing the shortage of the stock during the season.

मसूर-करुक कर तेजी आएगी

नई दिल्ली, 15 मई (एनएनएस) मध्य प्रदेश के मुंगावली गंज बासौदा बीनागंज भोपाल एवं अशोक नगर लाइन में मसूर की आपूर्ति कम रह गई है। अब स्टाक के माल हेतु लिवाल आने लगे हैं। यहां बिल्टी में व्यापार 6770/6800 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी के अनुसार हो रहा है। हम मानते हैं कि कनाडा की मसूर 6150/6200 रुपए यहां बोल रहे हैं, लेकिन उसमें कश कम बैठने से दाल मिलें उसका प्रोसेसिंग कम खरीद रही है। यही कारण है कि वहां देसी मसूर की अपेक्षा ज्यादा नीचे बिक रही है, उसमें पड़ता नहीं है। अत: सीजन में माल की कमी को देखते हुए और तेजी लग रही है।

Urad: stability due to the new stock

New Delhi, 15 May (NNS): The new crop of urad has been arriving in the markets of Gujarat and MP which is fulfilling the local demand. Here also, the arrivals of the stock reported to be weak which is being traded at Rs 7500/8200 per quintal as per the quality. Here, the prices of urad slipped by Rs 50 to Rs 8850 per quintal owing to the constant selling pressure from Chennai which is being quoted at the lower level of Rs 8750 per quintal. The prices of urad have been ruling at the higher level as compared to the prices of Myanmar, but the prices showed downfall during the last some days owing to the lack of rupee in the markets. The stock of FAQ also ruling at Rs 8250 per quintal. Now, the demand of urad has been started increasing from the mills at the current level, due to this reason, the market may increase after some time. Presently, it is profitable to purchase both the small and the bold stock at the current  level.

उड़द-नये माल से ठहराव

नई दिल्ली, 15 मई (एनएनएस) गुजरात एवं मध्य प्रदेश में नयी उड़द आ रही है, जो लोकल की खपर की पूर्ति कर रही है, यहां भी कुछ माल आ रहे हैं, जो क्वालिटी अनुसार 7500/8200 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रहे हैं। विदेशी मालों में चेन्नई से बिकवाली के प्रेशर में यहां बाजार 50 रुपए घटकर 8850 रुपए प्रति कुंतल रह गया, जो नीचे में 8750 रुपए भी बोल गये थे। उड़द के भाव म्यांमार में पड़ते से ऊपर हो गये हैं, लेकिन रुपए की तंगी से बाजार यहां कई दिनों से मंदे चल रहे हैं। एफ ए क्यू 8250 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया हैं। अब इन भावों में दाल मिलों की मांग निकलने लगी है, जिस कारण बाजार थोड़ा ठहर कर फिर बढ़ेगा। वर्तमान भाव पर उड़द छोटे-मोटे माल की खरीद करते रहना चाहिए।

Moong : waiting for the new stock

New Delhi, 15 May (NNS): The arrivals of old moong have already been sold out in the markets and waiting for the new crop to arrives in the markets. Now, there is a shortage of stock in the private sector. The tender of stored stock of government have been done at the lower level from MP and Rajasthan during the previous days and the supply also seems constant. There is still some time left in the arrivals of the new crop  and the crop of UP and Bihar will likely to arrive after one and a half month. Now, the stock of Rajasthan has been arriving in the markets. The mills are purchasing the stock both inferior and superior quality stock for dhoya, due to this reason, the governmental and non-governmental stock of moong has been selling out at Rs 7000/8200 per quintal as per the quality and the prices may not show fluctuations in the near future. The crop of MP will arrive in May.

मूंग-नये माल का इंतजार

नई दिल्ली, 15 मई (एनएनएस) मूंग की पुरानी आवक सभी मंडियों में समाप्त हो गई है, आगे नई माल का इंतजार है। अभी इसका स्टॉक भी प्राइवेट सेक्टर में अब ज्यादा नहीं है। पिछले दिनों में मध्य प्रदेश एवं राजस्थान के स्टाक किए हुए सरकारी माल के टेंडर मंदे भाव में हुए हैं, वही आपूर्ति हो रही है। नई फसल आने में बरसात से अभी समय बाकी है, यूपी बिहार की मूंग डेढ़ महीने बाद आएगी। केवल राजस्थान का माल आ रहा है, हल्के भारी माल धोया हेतु दाल मिलें खरीद रही हैं, जिस कारण क्वालिटी के अनुसार मूंग यहां 7000/8200 रुपए प्रति कुंतल की सरकारी और गैर सरकारी बिक रही है तथा आगे निकट में तेजी मंदी नहीं दिखाई दे रही है। दूसरी फसल एमपी की मई में आएगी।

Tur: possibility to increase

New Delhi, 15 May (NNS): This year, the prices of green vegetables, potato and cauliflower have been ruling at the lower level and the stock of tomato has been selling at the sluggish rates as compared to the previous year, due to this reason, its sale gets affected, despite all this, the rabi tur gets affected in Bihar and Jharkhand due to the unseasonal rainfall. The  prices of lemon tur gained by Rs 100 to Rs 7950 per quintal during the previous week, but its prices may rose by Rs 300 per quintal because of the profit taking selling.

तुवर-फिर बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 15 मई (एनएनएस) इस बार हरी सब्जियां एवं आलू गोभी के भाव इस बार मंदे चल रहे हैं तथा टमाटर भी गत वर्ष  की अपेक्षा सस्ते भाव में बिकने से तुवर दाल की बिक्री प्रभावित हुई है। इन सबके बावजूद पिछेती बेमौसमी बरसात से बिहार झारखंड में आई हुई रबी सीजन वाली तूवर को काफी नुकसान हुआ है। गत सप्ताह 100 रुपए बढ़कर लेमन तुवर 7950 रुपए प्रति कुंतल हो गई थी, लेकिन मुनाफा वसूली बिकवाली से जो तुवर वर्तमान में बिक रही है, इसमें 300 रुपए की यहां से तेजी लग रही है।

Gram desi: lack of arrival pressure of the new stock

New Delhi, 15 May (NNS): The arrivals of gram reported to be weak from Rajasthan and MP, due to this, here, the stock of Rajasthan and Australia also ruling between Rs 5700/5750 per quintal. Both the local and upcountry demand seems constant in dal, due to this, its prices strengthened by Rs 200/250 per quintal.  There is a lack of arrival pressure in Rajasthan, Karnataka and Maharashtra, due to this, the market may increase after the increment in demand. Therefore, it is profitable to purchase the superior quality stock at the current level. The productivity of the crop reported to be weak in all the states.

देसी चना-नये माल का प्रेशर नहीं

नई दिल्ली, 15 मई (एनएनएस) राजस्थान मध्य प्रदेश से चने की आवक नहीं है, जिससे यहां राजस्थानी एवं ऑस्ट्रेलिया के माल बढ़कर 5700/5750 रुपए प्रति क्विंटल के बीच हो गए हैं। दाल में लोकल एवं चालानी मांग से 200/250 रुपए प्रति कुंतल की नीचे भाव से मजबूती आ गई है। राजस्थान कर्नाटक व महाराष्ट्र में आवक का प्रेशर नहीं बनने से ग्राहकी निकलते ही और तेजी दिखाई दे रही है। अत: वर्तमान भाव पर बढ़िया चना की खरीद करते रहना चाहिए। सभी राज्यों में फसल की उत्पादकता कम बैठी है।

Rajma chitra: should purchase at the lower level

New Delhi, 15 May (NNS): The all-round buying of rajma chitra reported to be weak from Delhi NCR, Haryana and Punjab, due to this reason, the prices of rajma chitra Indian Brazil remained stable at the same level after the increment of Rs 400/500 per quintal. Here, the stock of Indian Brazil also ruling around Rs 8800/9300 per quintal and the demand reported to be weak in these prices. The reality is that the almost 90 percent of the stock has already been sold out in the markets and in China, the traders are quoting up the prices of spot shipments by $15/20 per tonne because there, the traders are not selling the stock due to the shortage of the spot stock. The prickers are taking a lot of profit in Indian Brazil. The arrived crop slipped from 7 lakh bags to 6 lakh bags in Barsi line, on seeing this, the prices may increase intermittently.

राजमां चित्रा-नीचे भाव में खरीदिए

नई दिल्ली, 15 मई (एनएनएस) राजमां चित्रा में दिल्ली एनसीआर एवं हरियाणा पंजाब की चौतरफा लिवाली कमजोर पड़ने से 400/500 रुपए प्रति कुंतल की इंडियन ब्राज़ील माल में तेजी के बाद ठहराव आ गया है। यहां इंडियन ब्राज़ील माल क्वालिटी के अनुसार 8800/9300 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिकने की खबर है, इन भाव में भी ग्राहकी में कमजोरी बनी हुई है। वास्तविकता यह है कि इंडियन ब्राज़ील माल 90 प्रतिशत स्टॉकिस्टों के घर में जा चुका है तथा चाइना में हाजिर शिपमेंट के 15-20 डॉलर प्रति टन और बढ़ाकर बोल रहे हैं, क्योंकि वहां भी किसान माल की कमी से बेचू कम आ रहे हैं। इंडियन ब्राज़ील माल में चुगाई वालों को ज्यादा लाभ मिल रहा है। आई हुई फसलबारसी लाइन में 7 लाख बोरी की बजाय अब 6 लाख बोरी ही रह गई है, इसे देखते हुए इसमें रुक-रुक कर और तेजी आएगी।

Gram kabuli: prices may increase gradually

New Delhi, 15 May (NNS):  The gram kabuli of Maharashtra went down from 64/65 to Rs 66/67 per kg. It is true that there is a lack of demand in the markets, but the traders are not selling the stock at the lower level in the producing markets. On the other hand, the prices have been ruling at the higher level in the international markets and here also, the market may increase in future when the situation gets normal in the international markets. Here, the arrivals of sown crop went down by 40/42 percent in Dabra line of MP. Huge amount of old stock has been lying in the markets, but the crop gets affected in Maharashtra, in these circumstances, the market may increase at the current level during the near future.

काबुली चना-धीरे-धीरे और तेजी

नई दिल्ली, 15 मई (एनएनएस)काबुली चना महाराष्ट्र का 64/65 से घटकर 66/67 रुपए ऊपर में पहुंच गया है। हम मानते हैं कि बाजारों में ग्राहकी का  सन्नाटा चल रहा है, लेकिन नीचे भाव में उत्पादक मंडियों में कारोबारी और घटाकर बिकवाल नहीं है। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊंचे भाव होने से जैसे-जैसे सामान्य स्थिति विश्व के बाजारों मे बनने लगेगी, यहां भी बाजार उछल जाएगा। इधर मध्य प्रदेश के डाबरा लाइन में बोई हुई फसल 40-42 प्रतिशत कम आई है। पुराना स्टाक ज्यादा बचा है, लेकिन महाराष्ट्र में भी फसल को नुकसान हुआ था, इन परिस्थितियों में वर्तमान वाले भाव में तेजी लग रही है।

Moth: prices may increase to Rs 6000 per quintal

New Delhi, 15 May (NNS): The production of moth reported to be weak and the all-round buying seems constant from the namkeen and the bhujia manufacturing companies, due to this, recently, the prices rose by Rs 400/500 per quintal. The reality is that its new crop will likely to arrive after a long time. On the other hand, there is a shortage of the stock in the consuming industries. The supply has already been over in the producing market, in these circumstances, the moth which was being traded at Rs 5500 per quintal, but now, it may increase to Rs 6000 per quintal in the near future.

मोठ-6000 रुपए की उम्मीद

नई दिल्ली, 15 मई (एनएनएस)मोठ का उत्पादन कम होने तथा भुजिया नमकीन बनाने वाली कंपनियों की चौतरफा लिवाली चलने से हाल ही में 400/500 रुपए प्रति कुंतल की उल्लेखनीय तेजी आ गई है। वास्तविकता यह है कि इसकी नई फसल आने में अभी लंबा समय बाकी है। दूसरी ओर खपत वाले उद्योगों में माल नहीं है। उधर उत्पादक मंडियों में भी आपूर्ति समाप्त हो गई है, इन परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव में जो 5500 रुपए प्रति क्विंटल की मोठ बिक रही है, यह आने वाले समय में 6000 रुपए बन सकती है।