New Delhi, 14 May (NNS): The prices of mustard oil gained by Rs 200 to Rs 14800 per quintal owing to the weak selling from the mills and uptrend in the prices of mustard. In Dadrim it is being quoted at Rs 14800 per quintal. In Jaipur, the stock of mustard oil kachi ghani also being available at Rs 14850 per quintal amid weak selling. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the supply and demand during the coming days.

सरसों तेल-ज्यादा तेजी नहीं

नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस) सरसेां में तेजी का रुख होने के कारण मिलों की बिकवाली कमजोरहोने एवं ग्राहकी निकलने से सरसों तेल के भाव 200 रूपये बढ़कर 14800 रूपये प्रति क्विंटल हो गई, दादरी में इसके भाव 14600 रुपए प्रति  क्विंटल बोले गए। जयपुर मंडी में बिकवाली कमज़ोर होने से सरसों तेल कच्ची घानी के भाव14850 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें और  बढ़ने की संभावना कम है।

Acid oil: no more downfall

New Delhi, 14 May (NNS): The prices of soya acid oil went down by Rs 100 to Rs 9400/9450 per quintal owing to the constant selling from the stockists and weak demand from the soap manufacturers. In the markets of MP, it is being quoted at Rs 9000 per quintal.  However, in Kandla, the prices of palm fatty held stable at Rs 10700 per quintal because of the weak selling from the importers. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downtrend in the prices during the near future.

एसिड ऑयल-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस) साबुन  निर्माताओ की मांग घटने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से सोया एसिड ऑयल 100 रुपए घटकर 9400/9450 रुपए क्विटंल कुंतल रह गये। मध्य प्रदेश की मंडियों में इसके भाव 9000 रुपए प्रति कुंतल बोले गये। हालांकि आयातकों की बिकवाली कमजोर होने से कांदला में पाम फैटी के भाव 10700 रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में गिरावट की संभावना नहीं है।

Cottonseed cake: not likely to decrease

New Delhi, 14 May (NNS): The prices of cottonseed cake rose by Rs 50 to Rs 4150/4350 per quintal owing to the weak supply and higher demand from the cattle feed manufacturers. In Bhatinda, its prices also quoting at Rs 4300/4400 per quintal because of the weak selling. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the supply and strong trend in the prices of raw stock.

बिनौला खल-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग निकलने एवं आपूर्ति कमज़ोर होने से बिनौला खल के भाव 50 रुपए बढ़कर 4150/4350 रुपए प्रति कुंतल हो गए। भठिंडा में भी बिकवाली  कमजोर होने से इसके भाव 4300/4400 रुपए प्रति  क्विटंल बोले गए।कच्चे माल में मजबूती का रुख होने एवं आपूर्ति को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें तेजी की संभावना कम है ।

Soya oil: less possibility to decrease

New Delhi, 14 May (NNS): The prices of soya oil in Kandla have been quoted at Rs 14500 per quintal owing to the weak selling from the importers and the Chicago’s soya oil contract is in plus. In Kandla, its prices also quoting at Rs 14500 per quintal. Here also, the prices of refined soya oil remained stable at Rs 15600 per quintal because of the weak selling. In MP, it is ruling at Rs 14800 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices during coming one or two days.

सोया तेल-मंदे के आसार कम

नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस) शिकागो सोया तेल वायदा के प्लस में होने एवं डॉलर की तुलना में रुपए की कीमतों में आई गिरावट के  कारण आयातकों की बिकवाली कमजोर होने से कांदला में इसके भाव 14500 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। यहां पर भी  बिकवाली कमज़ोर होने से सोया तेल रिफाइंड के भाव 15600 रुपए प्रति कुंतलपर टिके रहे। मध्यप्रदेश में भी इसके भाव 14800 रूपये प्रति क्विंटल बोलें गए।आने वाले दिनों में मंदे की उम्मीद कम है।

Rice fatty: will remain strong

New Delhi, 14 May (NNS): The prices of rice fatty went down by Rs 200 to Rs 10500/10550 per quintal owing to the weak demand from the soap manufactures. In the market of Punjab, its prices also quoting at Rs 10100 per quintal. The prices of rice fatty showed strong trend owing to the feeble selling in the prices of raw stock which used in the manufacturing soap. There is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.

राइस फैट्ïटी-मजबूती की उम्मीद

नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग घटने के कारण राइस फैटी के भाव 200 रुपए घटकर 10500/10550 रूपए प्रति कुंतल रह गये। पंजाब की  मंडियो में इसके भाव 10100 रूपये प्रति कुंतल बोले गए। साबुन में उपयोग होने वाले अन्य कच्चे माल की कीमतों में भी बिकवाली कमजोर होने से मजबूती का  रुख रहा, भविष्य  में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।

Castor oil: less possibility to decrease

New Delhi, 14 May (NNS): The prices of castor oil went up by Rs 100 to Rs 14000/14100 per quintal owing to the weak selling and strong news from the markets of Gujarat. In Ahmadabad, its prices also quoting at Rs 13250 per quintal. The prices of castor oil remained stable at the same level owing to the weak selling even after the feeble prices. The prices of castor contract May delivery showed uptrend because of the constant speculative buying. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the coming one or two days.

अरंडी तेल-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस) गुजरात की मंडियों के मजबूत समाचार आने तथा बिकवाली कमज़ोर होने से से अरंडी तेल के भाव 100 रूपये बढ़कर14000/14100 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। अहमदाबाद में में इसके भाव 13250 रुपए क्विंटल बोलें गए ।  निचले स्तर पर बिकवाली कमजोर होने से अरंडी की कीमतों में स्थिरता रही। सटोरिया लिवाली से अरंडी मई डिलीवरी में तेजी का रुख रहा।सप्लाई  व मांग को देखते हुए इसमें मंदे की संभावना कम है।

Soybean: may not show more uptrend

New Delhi, 14 May (NNS): The Chicago’s active soya oil contract fell down by 09 cents per pound and in KLCE, the active palm oil contract dropped down by 38 Ringgit per tonne due to the weak buying from the investors after the ongoing tensions in Iran. In Jalgaon, the prices of soybean went up by Rs 100 to Rs 7100 per quintal owing to the higher buying from the plants. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The market sentiments may affect due to the higher prices of crude oil. There is a possibility of break on uptrend in the spot soybean prices during the coming one or two days.

सोयाबीन : रुक सकती है तेजी

नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस)। ईरान में जारी तनाव के बाद भी निवेशकों की लिवाली कमजोर पड़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 9 सैंट प्रति पौंड तथा केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 38 रिंगिट प्रति टन की मंदी आने की खबर मिली। इसके बाद भी प्लांटों की लिवाली बढ़ने से जलगांव में सोयाबीन 100 रुपए तेज होकर 7100 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। क्रूड ऑयल की ऊंची कीमत की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन की तेजी अस्थाई तौर पर रुक सकती है।