New Delhi, 14 May (NNS): Here, the prices of cashew 180 no. remained stable at Rs 1130 per kg due to the sluggish sale even after the downfall in the prices during the previous days. Before this, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar and higher import prices. The spot cashew prices will likely to remain sluggish during the coming days.

काजू : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1130 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रु की मंदी आई थी। रुपया कमजोर ही बना होने और इसकी वजह से कच्चे काजू का आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में सुस्ती कायम रह सकती है।

Coconut powder: no uptrend

New Delhi, 14 May (NNS): Here, the prices of coconut powder remained stable at Rs 7200 per 25 kg due to the sluggish sale even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per 25 kg. The market sentiments may affect due to the recent downfall in the prices and temporary closure of wedding season. The spot coconut powder prices will not likely to increase during the coming days.

गोला बुरादा : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 14 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां गोला बुरादा की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां गोला बुरादा सामान्य 7200 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। ब्याह-शादियां अस्थाई तौर पर रुकने तथा गोले में हाल ही में आई मंदी की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।