New Delhi, 13 May (NNS):  The traders are selling the stock of fine rice at the lower rates due to the weak demand from the mills during the review week because the demand of rice reported to be constant from both the gulf and the Qatar countries, due to this reason, the domestic buyers are disappeared after the record increment in the prices. The traders were taking a lot profit during the previous days at the higher level. Therefore, it is profitable to sell the stock at the current level. We believe that there is a shortage of stock in the country and the mills and the appropriate amount of stock has not been available to the mills, but it is expected that the market may increase after some time.

बारीक चावल-अब घटे भाव पर खरीदिए

नई दिल्ली, 13 मई (एनएनएस) गत सप्ताह राइस मिलों ग्राहकी कमजोर होने से बारीक चावल घटा कर बेचने लगे, क्योंकि क्योंकि खाड़ी व कतर के देशों की कमजोर मांग बनी हुई है। यही कारण है कि रिकॉर्ड तेजी के बाद घरेलू लिवाल गायब हो गए हैं। पिछले दिनों के बढ़े भाव में कारोबारियों को भरपूर लाभ मिल रहा है। अत: माल बेचते रहना चाहिए। हम मानते हैं कि राइस मिलों को धान नहीं मिलने तथा तैयार माल की कमी  देश की मंडियों एवं मिलों में बनी हुई है, लेकिन कुछ दिन ठहर कर ही बाजार बढ़ेगा।

Wheat: downfall after the increment

New Delhi, 13 May (NNS):  The arrivals of wheat showed increment  in MP, UP, Haryana and Punjab, despite this, its prices jumped by Rs 250 to Rs 2750/2760 per quintal as per the quality owing to the competitive buying from the stockists during the last one month. Later on, the prices of wheat went down to Rs 2670/2730 per quintal after the increment in all-round arrivals from the farmers at the higher level. The procurement of government ascended from 232.5 lakh metric tonnes to 276.6 lakh metric tonnes during the last one week. The government’s procurement reported to be at the higher level and its target rose from 303 lakh metric tonnes to 345 lakh metric tonnes, on seeing this, the procurement of wheat will likely to be competitive, due to this, there is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.

गेहूं- ऊपर चढ़कर गिरा

नई दिल्ली, 13 मई (एनएनएस) गेहूं की आवक एमपी यूपी हरियाणा पंजाब में बढ़ने के बावजूद पिछले माह स्टाकिस्टों की प्रतिस्पर्धात्मक खरीद चलने से इसके भाव 250 रुपए चलांग लगाकर 2750/2760 रुपए प्रति क्विंटल मिल क्वालिटी हो गए। तत्पश्चात बढ़े हुए भाव में किसानों के माल की आवक चौतरफा मंडियों में बढ़ते ही बाजार टूटकर क्वालिटी अनुसार 2670/2730 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गए। एक सप्ताह के अंतराल सरकारी खरीद भी 232.5 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 276.6 लाख मैट्रिक टन हो गई। सरकारी खरीद चौतरफा जोरो पर चल रही है तथा खरीद लक्ष्य 303 से बढ़ाकर 345 लाख मैट्रिक टन सरकार द्वारा कर दिया गया है, इसे देखते हुए खरीद प्रतिस्पर्धात्मक रहेगी, जिससे मंदे की गुंजाइश अभी नहीं है।

Maize: should purchase at the current level

New Delhi, 13 May (NNS): The market of maize has remained under pressure due to the crop of UP despite the procurement from the big companies and constant demand from the ethanol companies. In Bihar, the new crop of maize will likely to arrive after a fortnight, due to this reason, its prices have been ruling at Rs 1850/1970 per quintal in the markets of Bihar. In Haryana and Punjab reach, the best quality maize also being quoted at Rs 2300/2350 per quintal, whereas, the inferior quality stock also selling at Rs 2200 per quintal. Now, the further uptrend and downfall in the prices depends on the crop of UP. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the current level. There will be lack of arrival pressure of the stock on seeing the crop in Kannauj and Behraich line.

मक्की- वर्तमान भाव पर खरीदिए

नई दिल्ली, 13 मई (एनएनएस) हम मानते हैं कि एथेनॉल कंपनियों की मांग मकई में बड़ी कंपनियों की खरीद के बावजूद यूपी की फसल की दहशत से बाजार दबा हुआ है। बिहार में नई मक्की 15 दिन बाद आने लगेगी, इस वजह से बाजार घटकर बिहार की मंडियों में 1850/1970 रुपए प्रति क्विंटल रह गए हैं। हरियाणा पंजाब पहुंच में बढ़िया मक्की 2300/2350 रुपए बोल रहे हैं, हल्की मक्की 2200 रुपए भी पहुंच में बिक रही है। अब यहां से ज्यादा तेजी मंदी यूपी की मक्की पर निर्भर करेगी। अत: वर्तमान खरीद करनी चाहिए। कन्नौज बहराइच लाइन में खड़ी फसल को देखते हुए वहां भी इस बार ज्यादा प्रेशर रहने वाला नहीं है।

Millet: should purchase at the current level

New Delhi, 13 May (NNS): The crop of millet gets severely affected due to the unfavourable weather conditions during the season and there, almost 50 percent of the crop gets affected. The crop of millet is being consume in the local markets of Rajasthan and its prices also ruling at the higher level in mauli and barwala reach. The millet of Haryana has been going for all-round loading because of the downfall in the prices of maize. Presently, the prices of millet improved by Rs 25/50 to Rs 2070/2130 per quintal. On seeing the supply and stock in the producing markets, the prices may show increment, but there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

बाजरा- मजूरी का काम करते रहिए

नई दिल्ली, 13 मई (एनएनएस) सीजन पर ही बाजरे की फसल को प्रतिकूल मौसम से भारी नुकसान हो गया था तथा वहां 50 प्रतिशत तक ही फसल मुश्किल आई है। राजस्थान का बाजरा वहीं लोकल में खप रहा है, मौली बरवाला के लिए पड़ता नहीं लग रहा है, हरियाणा का बाजरा चौतरफा लोडिंग में जा रहा है, क्योंकि मकई के भाव काफी नीचे चल रहे हैं। फिलहाल 25/50 रुपये नीचे के भाव से सुधर कर 2070/2130 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच में व्यापार हो गया। उत्पादक मंडियों में आपूर्ति एवं स्टॉक को देखते हुए आगे फिर बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं, लेकिन मंदे का समय नहीं है।

Masoor: possibility of more increment

New Delhi, 13 May (NNS): The arrivals of masoor reduced by 17/18 percent in the previous week due to the downfall in the production, due to this reason, in bilti, it is being quoted at the higher level despite the weak sale of dal. There is a shortage of small masoor, due to this, its prices showed all-round uptrend in the prices. Presently, there is a lack of stock in the markets because the crop of masoor has already been stock in Mungaoli, Ganj Basauda and Beenaganj line, due to this reason, the market showed increment in the previous week  and the market will expectedly to increase from here because it is being available at the higher level in Delhi reach. Here, the prices of bold masoor is being traded at Rs 6780/6800 per quintal, whereas, the prices of both inferior and superior quality stock also rose to Rs 6150/6200 per quintal due to the constant arrivals of the stock from Canada. Therefore, the market may likely to remain high during the near future.

मसूर- फिर बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 13 मई (एनएनएस) उत्पादन कम से मंडियों में गत सप्ताह मसूर की आवक 17-18 प्रतिशत कम रही जिस कारण दाल की बिक्री कमजोर होने के बावजूद भी बिल्टी में मसूर मजबूत बोली गई। छोटी मसूर शॉर्टेज में है, इसलिए उसमें चौतरफा अच्छी तेजी बनी हुई है। वर्तमान में स्टॉक ज्यादा नहीं है, क्योंकि मुंगावली गंज बासौदा बीनागंज लाइन में फसल आकर स्टॉक में जा चुकी है। जिस कारण बीते सप्ताह बाजार तेज रहे,  यहां से फिर तेजी लग रही है, क्योंकि पीछे से हाजिर लोडिंग में दिल्ली पहुंच में महंगा पड़ रही है। यहां मोटी मसूर में 6780/6800 रुपए का बिल्टी में व्यापार हो गया है, जबकि हल्के भारी माल कनाडा के आने से 6150/6200 रुपए पर तेजी बनी हुई है। अत: भविष्य में फिर तेज लग रहा है।

Urad: should trade as per the needs in the mills

New Delhi, 13 May (NNS): The prices of masoor have not showed expected uptrend as it is being trading as per the needs in the mills. However, today, the import deals have been ruling at the higher level from Rangoon and in Chennai,  the previously arrived crop has already been sold out in the markets. Now, some speculators are breaking the market to purchase the illegal stock at the lower level, whereas, there is a shortage of the stock. The stockists are not purchasing the stock on seeing the speculation, due to this reason, the prices of urad SQ remained sluggish at Rs 8800 per quintal. The stock of urad FAQ also being quoted at Rs 8250 per quintal, but the trade should be done as per the needs. The new crop of Gujarat has been arriving in the markets whose quality reported to be superior and the sowing of green urad reported to be high in UP, in these circumstances, the market may increase after some time, due to this, the prices of urad will likely to remain high in the coming days.

उड़द-मिलों में जरूर का व्यापार

नई दिल्ली, 13 मई (एनएनएस) उड़द में केवल जरूरत का व्यापार दाल मिलों की होने से तेजी नहीं बन पा रही है। हालांकि आज की तारीख में रंगून से आयात सौदे होने पर महंगे पड़ रहे हैं तथा चेन्नई में पहले के आए हुए माल काफी निपट चुके हैं। कुछ सटोरिये माल पीछे से मंदे भाव में पकड़ने के लिए बाजार को तोड़ रहे हैं, जबकि माल कहीं नहीं है। स्टॉकिस्ट, सट्टेबाजी को देखकर कम खरीद रहे हैं। यही कारण है कि उड़द नरमी लिए 8800 रुपए प्रति कुंतल पर एसक्यू क्वालिटी का सुस्त चल रहा है। उड़द एफ ए क्यू के भाव भी 8250 बोल रहे हैं, लेकिन इन भावों में भी केवल जरूरत का व्यापार है। गुजरात की भी नयी उड़द आ रही है, जो क्वालिटी में बढ़िया है तथा यूपी में हरी उड़द की भी बिजाई अधिक हुई है, इन परिस्थितियों में बाजार अभी ठहरकर ही तेज होगा। इसलिए अब इन भावों में आगे चलकर और तेजी लग रही है।

Moong: no logic of increment

New Delhi, 13 May (NNS): Almost 80 percent of both inferior and superior quality stock of Rajasthan has already been consumed due to the unavailability of the stock in the markets rather than tender. The stock of both Rajasthan and MP has been loading in all the mills as per the quality. The best quality stock is being traded at Rs 7800/8300 per quintal, but at lower level, the stock of dhoya is being available at Rs 6600/7500 per quintal, despite all this,  there is no logic of desi stock as the crop has been arrived in MP and Bengal. The all-round prices of moong seems good, due to this, the sowing reported to be high and the crop seems favourable.

मूंग- तेजी का लॉजिक नहीं

नई दिल्ली, 13 मई (एनएनएस) टेंडर के अलावा और कोई मूंग मंडियों में उपलब्ध नहीं होने से राजस्थान के हल्के भारी माल भी 80 प्रतिशत खप गए हैं। राजस्थान तथा एमपी के क्वालिटी अनुसार सभी मिलों को अभी भी लोड हो रहे हैं। बढ़िया माल 7800/8300 बिक रहा है, लेकिन नीचे में 6600/7500 रु के बीच माल भी धोया के मतलब के मिलों को उपलब्ध हो रहे हैं, इन सब के बावजूद मध्य प्रदेश एवं बंगाल में फसल आ जाने से देसी का कोई लॉजिक दिखाई नहीं दे रहा है। मूंग का भाव चारों तरफ बढ़िया चल रहे हैं, इसलिए बिजाई भी अधिक हुई है तथा फसल अनुकूल है।

Tur: prices may increase after the correction

New Delhi, 13 May (NNS): The demand of tur reported to be high from the local and upcountry mills during the previous week and in Chennai, the prices of lemon tur ascended by Rs 200 to Rs 7940/7950 per quintal. The prices of dal also gained by Rs 1.5/2 per kg, but the prices of lemon tur went up by Rs 100 per quintal after the correction of Rs 50 per quintal owing to the weak buying from the mills at the higher level. Here, it is being quoted at Rs 7900 per quintal, but there is a lack of stock in the pipeline. Therefore, the market may increase from here. Here, the crop of tur has already been sold out in the markets of UP, Maharashtra, Karnataka, Bihar, Jharkhand and MP because the per hectare productivity reported to be weak.

तुवर- करेक्शन के बाद तेजी आएगी

नई दिल्ली, 13 मई (एनएनएस) गत सप्ताह लोकल एवं दिसावरी दाल मिलों की तुवर में मांग काफी बढ़ जाने तथा चेन्नई में भी बाजार उछल जाने से यहां 200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी पर लेमन तुवर के भाव 7940/7950 रुपए हो गए थे। दाल में भी डेढ़-दो रुपए प्रति किलो की बढ़त दर्ज की गई, लेकिन बढ़े हुए भावों में दाल मिलों की लिवाली कमजोर पड़ने से लेमन तुवर में 100 रुपए का करेक्शन के बाद 50 रुपए प्रति कुंतल सुधर गया है। यहां 7900 पर बोल रहे हैं, लेकिन विदेशों से पड़ते नहीं है तथा पाइपलाइन में भी ज्यादा माल नहीं है। अत: यहां से फिर बाजार तेज लग रहा है। इधर तुवर की फसल महाराष्ट्र कर्नाटक यूपी बिहार झारखंड मध्य प्रदेश में आकर निपट चुकी है, क्योंकि इस बार प्रति हैक्टेयर उत्पादकता कम रही है।

Gram desi: possibility to increase

New Delhi, 13 May (NNS): There is a lack of arrival pressure of gram desi in the markets of all the states like MP, Rajasthan, Maharashtra, Karnataka and Andhra Pradesh. The previous stock of Australia has already been sold out in the markets, whereas, the new deals have been done at the higher level, due to this reason, the prices of gram Rajasthan also gained by Rs 50 to Rs 5600/5620 per quintal during the previous week. The stock of Australia also being traded at Rs 5675 per quintal and the prices seems weak against the American dollar and the ongoing situation of war. Therefore, the market will likely to remain high during the near future.

देसी चना- बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 13 मई (एनएनएस) मध्य प्रदेश राजस्थान महाराष्ट्र कर्नाटक आंध्र प्रदेश आदि सभी राज्यों की मंडियों में देसी चने का प्रेशर नहीं है, केवल ऑस्ट्रेलिया के पहले आए हुए माल उतर रहे हैं, जबकि वहां से भी नए सौदे महंगे पड़ रहे हैं, जिस कारण गत सप्ताह 50 रुपए बढ़कर 5600/5620 रुपए प्रति क्विंटल राजस्थानी चना हो गया, वह भी क्वालिटी हल्की आ रहा है। ऑस्ट्रेलिया का माल 5675 रुपए बिक रहा है, ये भाव भी केवल रुपए की भारी तंगी एवं युद्ध की स्थिति में आया है। अत: भविष्य में तेज लग रहा है।

Rajma chitra: higher prices from the international markets

New Delhi, 13 May (NNS): The stock of rajma chitra China has been unloading in the markets and the traders are quoting the traders are also describing the stock that arrived in recent days is of inferior quality. The importers are doing the deals of sluggish rates due to the sluggish selling of Indian Brazil stock because of the higher prices of China’s stock and it has become difficult for premium-quality goods to sell ahead of Indian Brazil varieties. Here, the crop has already been sold out in the Barsi line, from there, the stock of Indian Brazil also selling between Rs 86/88 per kg as per the quality. Here also, the prices of this stock also ruling around 88/92 per kg. The rajma chitra of China also being available at Rs 108/112 per kg because the stock has been available at $1075/1090 per tonne. There were around 6 lakh bags of rajma chitra reported to arrive in the Barsi line and it is profitable to purchase the stock at the current level.

राजमां चित्रा- विदेशों से पड़ता नहीं

नई दिल्ली, 13 मई (एनएनएस) चीन का राजमां चित्रा कम उतर रहा है, पिछले दिनों जो माल उतरा था उसमें भी कारोबारी हल्का माल बता रहे हैं। ऐसा आभास हो रहा है कि इंडियन ब्राज़ील काफी सस्ता बिकने से आयातक कम भाव के ही सौदे कर रहे हैं, क्योंकि चीन के पड़ते काफी महंगे लग रहे हैं तथा ऊंचा माल इंडियन ब्राजील के आगे बिकना मुश्किल हो गया है। इधर बारसी लाइन में फसल निपट चुकी है, वहां से इंडियन ब्राज़ील आकर 86/88 रुपए क्वालिटी अनुसार बिक रहा हैं। यहां भी उन मालों के भाव क्वालिटी के अनुसार 88/92 रुपए प्रति किलो चल रहे हैं। चीन का राजमां चित्रा यहां 108/112 रुपए हो गया है, क्योंकि 1075/1090 डॉलर प्रति टन से नीचे नहीं मिल रहा है। बारसी लाइन में  उत्पादन अनुमान 6 लाख बोरी का आया था, इस लिए इन भावों में अब एक बार माल को खरीदना चाहिए।

Gram kabuli: no more downfall

New Delhi, 13 May (NNS): The all-round crop has already been arrived in the domestic markets. However, the arrivals of the stock reported to be weak as compared to the consumption in the producing markets. There, it is being quoted at Rs 62/66 per kg. The supply of gram kabuli reported to be weak in the producing markets as compared to the previous year.  This year, the arrivals seems feeble in the Sawda line.

काबुली चना- ज्यादा नहीं घटेगा

नई दिल्ली, 13 मई (एनएनएस) काबुली चने की फसल चौतरफा आकर घरों में जा चुकी है। हालांकि उत्पादक मंडियों में माल की आवक जितनी हो रही है, वह खपत के अनुरूप नहीं है। वहां क्वालिटी के अनुसार माल के 62/66 रुपए प्रति किलो चल रहे हैं। उत्पादक मंडियों में गत वर्ष की अपेक्षा आपूर्ति में कमी को देखते हुए यहां से बाजार अभी और तेज लग रहा है। इस बार सावदा लाइन में भी आवक नहीं बढ़ पा रही है।

Pea: prices may increase after some time

New Delhi, 13 May (NNS): The import prices have been ruling at the higher level due to the weak rupee against the American dollar. The deals of Canada reported to be weak and the unloaded stock at the Indian ports have been ruling at the higher level. The consumption of pea reported to be high in the domestic markets. Therefore, it is profitable to purchase the stock at every price. On the other hand, the arrivals went down by 50 percent, due to this, it is profitable to trade at Rs 3950/4000 per quintal at the Indian ports.

मटर- थोड़ा ठहरकर बढ़ेगी

नई दिल्ली, 13 मई (एनएनएस) डॉलर रुपया की तुलना में काफी बढ जाने से आयात पड़ता वर्तमान भाव पर भी महंगा हो गया है। कनाडा से सौदे कम हो रहे हैं तथा जो माल भारतीय बंदरगाहों पर उतर रहे हैं, उसके पड़ते काफी महंगे आ रहे हैं। घरेलू मंडियों में इसकी खपत बढ़ गई है। अत: वर्तमान भाव में जहां भी माल मिलें, खरीद करना लाभदायक रहेगा। उधर यूपी एमपी से आई हुई फसल 50 प्रतिशत कम ही है, इसलिए जो मटर भारतीय बंदरगाहों पर 3950/4000 के रेंज में बिक रही है, इसमें व्यापार करना चाहिए।