New Delhi, 13 May (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis remained firm at Rs 15000 per quintal owing to the weak sale even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. There were around 3500 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices improved by Rs 14 or 0.09 percent to Rs 15748 per quintal owing to the nominal speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot turmeric prices will likely to remain sluggish during the coming days.
हल्दी : सुस्ती कायम रहेगी
नई दिल्ली, 13 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद हल्दी की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी 15 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 3500 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा नाममात्र को 14 रुपए या 0.09 प्रतिशत सुधरकर 15,748 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी सुस्त ही बनी रहने का अनुमान है।
Nutmeg: will likely to remain strong
New Delhi, 13 May (NNS): The new crop of nutmeg has been ruling in the markets of Kochi. However, the arrivals of nutmeg reported to be delayed and the arrival pressure has remained under pressure. Here, the prices of nutmeg improved by Rs 10 to Rs 765 per kg due to the weak availability and supply. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The market sentiments may affect owing to lack of activeness from the exporters. The spot nutmeg prices will likely to remain strong during the coming days.
जायफल : मजबूत बना रह सकता है
नई दिल्ली, 13 मई (एनएनएस)। कोच्चि में इन दिनों जायफल की नई फसल चल रही है। हालांकि इस बार इसकी आवक सामान्य की अपेक्षा देरी से शुरु हुई है और अभी तक इसकी आवक का दबाव भी कमजोर ही बना हुआ है। आपूर्ति तथा उपलब्धता की तंगी होने के कारण यहां जायफल 10 रुपए बढ़कर 765 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। निर्यातकों की सक्रियता का अभाव बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल मजबूत ही बना रह सकता है।
Poppy seeds: no fear of downfall
New Delhi, 13 May (NNS): The talks between Iran and America has been failed for ceasefire, due to this reason, there, the clouds of war may roam again, after this, here, the prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1450 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds prices during the coming days.
पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 13 मई (एनएनएस)। सीजफायर को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता करीब-करीब फेल हो गई है। इसकी वजह से वहां एक बार फिर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। इसके बाद भी यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से पोस्तदाना तुर्की 1450 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया नए निचले स्तर पर आ जाने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।
Coriander: no possibility of improvement
New Delhi, 13 May (NNS): The sale of coriander reported to be sluggish even after the downfall in the prices during the previous days. As a result, here, the prices of coriander badami remained stable at Rs 14000 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The arrivals of coriander reported to be around 1000 bags in the Baran mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract price went up by Rs 128 or 1.04 percent to Rs 12420 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. The spot coriander prices will likely to improve during the coming one or two days.
धनिया : सुधार के आसार नहीं
नई दिल्ली, 13 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां धनिए की बिक्री सुस्त बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां धनिया बादामी 14 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थाान की बारां मंड़ी में इसकी करीब एक हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 128 रुपए या 1.04 प्रतिशत तेज होकर 12,420 रुपए पर जा पहुंचा। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में सुधार के आसार नहीं दिख रहे हैं।
Big cardamom: no decrement
New Delhi, 13 May (NNS): The prices of big cardamom kainchicut remained stable at Rs 1580 per kg owing to the sluggish offtake even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The average auction price reported to be around Rs 1375/1806 per kg in the last auction which held on 30th April. The market sentiments may affect due to the sluggish activities from the exporters. There is no fear of downfall in the spot big cardamom prices during the coming days.
बड़ी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 13 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां बड़ी इलायची का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1580 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। 30 अप्रैल को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1375/1806 रुपए रही थी। निर्यातकों की गतिविधियां सुस्त बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी का डर नहीं है।
Cumin: may show improvement
New Delhi, 13 May (NNS): The arrivals of cumin reported to be around 12000/13000 bags in Unjha. The arrivals reported to be sluggish, due to this, the prices of cumin remained stable at the same level. Here, the prices of cumin remained stable at Rs 22900 per quintal owing to the sluggish buying even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The active contract prices ascended by Rs 235 or 1.20 percent to Rs 19900 per quintal due to the increment in speculative buying. The spot cumin prices may show nominal improvement in the spot cumin prices during the coming days.
जीरा : सुधार के आसार
नई दिल्ली, 13 मई (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की करीब 12-13 हजार बोरियों की होने की सूचना मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से वहां इस प्रमुख किराना जिंस की कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। यहां घटी कीमत पर भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 22,900 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 235 रुपए या 1.20 प्रतिशत तेज होकर 19,900 रु पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा थोड़ा-बहुत सुधर सकता है।
Fenugreek: will remain sluggish
New Delhi, 13 May (NNS): The prices of fenugreek remained stable at Rs 7200 per quintal due to the sluggish sale even after the consumption season off. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the producing areas, due to this, the market sentiments may affect. The spot fenugreek prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.
मेथीदाना : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 13 मई (एनएनएस)। खपत का सीजन नहीं होने से यहां मेथीदाने की बिक्री सुस्त बनी हुई है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 7200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। प्रमुख उत्पादक मंड़ियों में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में सुस्ती बनी रह सकती है।
