New Delhi, 13 May (NNS): The import of almond and its kernel showed downfall in the previous month. According to the received information, around 5 containers of almond kernel and 955 containers of almond reported to be import during the previous month. Before this, around 1000 containers of almond has been imported. After this, here, the prices of almond kernel California remained stable at Rs 850 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The rupee showed record downfall against the American dollar, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of decrement in the spot almond kernel prices during the coming one or two days.
बादामगिरी : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 13 मई (एनएनएस)। पिछले महीने देश में बादाम और इसके उत्पादों के आयात में थोड़ी कमी आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते महीने बादामगिरी के केवल 5 और बादाम के 955 कंटेनरों का आयात हुआ है। इससे पूर्व महीने इसके करीब एक हजार कंटेनरों का आयात हुआ था। इसके बाद भी यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से बादामगिरी कैलिफोर्निया 850 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया अपने नए निचले स्तर पर आ जाने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।
Copra: no possibility to improve
New Delhi, 13 May (NNS): The prices of copra in bags remained firm at Rs 37000 per quintal due to the sluggish sale even after the decrement in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect as there will be no weddings during the coming one month. There is no possibility of improvement in the spot copra prices during the coming days.
गोला : बढ़ने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 13 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां गोले की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 37 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व इसमें एक हजार रुपए की मंदी आई थी। ब्याह-शादियों पर अस्थाई विराम लग गया है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बढ़ने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
Cashew: no possibility to decrease
New Delhi, 13 May (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 910 per kg due to the sluggish sale even after the downfall in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The rupee showed heavy downfall against the American dollar, due to this reason, the import prices of raw cashew reported to be high, due to this, the market sentiments may affect, due to this, the market sentiments may affect. The spot cashew prices will not likely to increase during the coming days.
काजू : मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 13 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां काजू 320 नंबर 910 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर होता हुआ नए निचले स्तर पर आ जाने की सूचना मिली। इसकी वजह से कच्चे काजू का आयात पड़ता बढ़ने की आशंका है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।
