New Delhi, 12 May (NNS): The prices of castor oil went down by Rs 100 to Rs 13900/14000 per quintal owing to the weak selling from the stockists and feeble industrial demand. In Ahmadabad mandi, its prices also being quoted at Rs 13100 per quintal. The prices of castor contract May delivery showed soft trend because of the weak speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming days.

अरंडी तेल-सीमित घटबढ़

नई दिल्ली, 12 मई (एनएनएस) औद्योगिक मांग कमज़ोर होने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने अरंडी तेल के भाव 100 रूपये घटकर 13900/14000 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। अहमदाबाद में इसके भाव 13100 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरिया लिवाली घटने से अरंडी वायदा मई में नरमी रही। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य मे गिरावट की उम्मीद कम  है। बाजार सीमित  दायरे में घूमता रह सकता है।

Mustard: likely to remain stable

New Delhi, 12 May (NNS):  The prices of mustard reduced by Rs 50 to Rs 6900/6950 per quintal due to the weak demand from the mills. In Jaipur, the prices of mustard also quoting at Rs 7350 per quintal. In Agra, its prices also ruling at Rs 8100 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more fluctuations in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.

सरसों-ठहराव की उम्मीद

नई दिल्ली, 12 मई (एनएनएस) तेल मिलों की मांग घटने से सरसों के भाव 50 रुपए घटकर 6900/6950 रुपए प्रति क्विंटल रह गये। मांग घटने से जयपुर मंडी में इसके 7350 तथा आगरा में सरसों भाव 8100 रूपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें अधिक घट बढ़ की संभावना नहीं है। बाजार वर्तमान भावों के आस पास रुका रह सकता है।

Cottonseed cake: likely to remain strong

New Delhi, 12 May (NNS): The prices of cottonseed cake remained firm at Rs 3900/4100 per quintal due to the weak selling from the stockists and higher demand from the cattle feed manufacturers. In Bhatinda, its prices also quoting at Rs 4100/4300 per quintal. In the markets of Punjab, cottonseed also selling at Rs 4300/4400 per quintal. The prices of cottonseed cake contract also showed uptrend due to the constant speculative buying.   On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

बिनौला खल-रुका रह सकता है

नई दिल्ली, 12 मई (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग निकलने एवं स्टाकिस्टों की  बिकवाली घटने से बिनौला खल 3900/4100 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। भटिंडा में  इसके भाव 4100/4300 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। पंजाब की मंडियों में बिनौले के भाव 4300/4400 रुपए प्रति  क्विंटल  बोले गए। सटोरिया लिवाली से बिनोला खल वायदा में तेजी का रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए इसमें  गिरावट की उम्मीद कम है।

Soybean: will remain strong

New Delhi, 12 May (NNS): In Jalgaon, the prices of soybean remained stable at Rs 7000 per quintal owing to the limited buying from the plants. Recently, the prices have gone up by Rs 300 per quintal.  The Chicago’s active soya oil contract gained by 46 cents per pound whereas, in KLCE, the active palm oil contract dropped down by 51 Ringgit per tonne due to the strong buying from the investors. The market sentiments may affect as the Prime Minister’s appeal to reduce the consumption of edible oils. The spot soybean prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

सोयाबीन : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 12 मई (एनएनएस)। अमेरिका द्वारा ईरान पर फिर से बमबारी की सूचनाएं आ रही हैं। यही वजह है कि जलगांव में प्लांटों की हल्की-फुल्की लिवाली से सोयाबीन 7 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 300 रुपए की तेजी आई थी। निवेशकों की मजबूत लिवाली से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 46 सैंट प्रति पौंड की तेजी आने जबकि केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 51 रिंगिट प्रति टन की गिरावट आने की खबर मिली। प्रधानमंत्री द्वारा खाद्य तेलों की खपत में कमी किए जाने की अपील से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन मजबूत ही बना रह सकता है।