New Delhi, 12 May (NNS): Here, the prices of coconut powder remained stable at Rs 7200 per 25 kg due to the sluggish sale even after the ongoing wedding. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per 25 kg. The market sentiments may affect due to the higher prices as comparatively. The spot coconut powder prices will likely to remain high during the coming days.
गोला बुरादा : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 12 मई (एनएनएस)। ब्याह-शादियां चालू होने के बाद भी गोला बुरादा की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7200 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। कीमत तुलनात्मक रूप से ऊंची होने की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा तेज होने के आसार नहीं है।
Cashew: no possibility to change
New Delhi, 12 May (NNS): Here, the prices of cashew 180 no. remained stable at Rs 1130 per kg due to the sluggish sale even after the downfall in the prices during the previous days. Before this, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar. The spot cashew prices will likely to remain stable at the same level during the near future.
काजू : बदलाव के आसार नहीं
नई दिल्ली, 12 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1130 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। नई फसल चल रही है। इससे भी बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया नए निचले स्तर पर आ जाने की खबर से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही बना रहने का अनुमान है।
