New Delhi, 11 May (NNS): The prices of red chilli reported to be sluggish due to the weak offtake. There was weekly off in Guntur mandi. Recently, the prices dropped down by Rs 500 per quintal, due to this reason, here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs22500/24500 per quintal. The Guntur mandi will likely to be close for one month from today, due to this, the market sentiments will likely to be weak. The production of red chilli reported to be high during the current season, due to this, the arrivals of red chilli seems weak in the famous markets like Guntur and Warangal. The export of red chilli gets affected amid weak demand from the famous importer countries like China, Bangladesh and Malaysia. The arrivals of stock reported to be high so that the cold storages are running shortage of space, due to this, the farmers are rapidly selling out their stock. There is no possibility of more uptrend in the prices during the near future.
लालमिर्च : बढ़ने की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 11 मई (एनएनएस) लालमिर्च की कीमतों में फिलहाल उठाव कमजोर पड़ने से इसमें सुस्ती का माहौल छाया हुआ है। गुंटूर मंडी में साप्ताहिक अवकाश रहा। हाल ही में इसमें 500 रुपए की गिरावट थी, जिसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 22500/24500 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। गुंटुर मंडी आज से एक महीने के लिए बंद होने जा रही है। इससे बाजार की धारणा कमजोर रह सकती है। इस सीज़न में उम्मीद से कहीं अधिक उत्पादन हुआ है, जिससे गुंटूर और वारंगल जैसी प्रमुख मंडियों में मिर्च की आवक ज्यादा हो गई है। चीन, बांग्लादेश और मलेशिया जैसे प्रमुख आयातक देशों से मांग कम होने के कारण निर्यात पर असर पड़ा है। स्टॉक की आवक इतनी ज्यादा है कि कोल्ड स्टोरेज में जगह कम पड़ रही है, जिससे किसान जल्दबाजी में माल बेच रहे हैं। निकट भविष्य में इसमें तेजी की संभावना नहीं दिखाई दे रही है।
Turmeric: prices may increase after some time
New Delhi, 11 May (NNS): The market of turmeric showed soft trend after the uptrend in the prices of turmeric. The prices of turmeric fluctuates by Rs 100/200 per quintal due to the weak demand at the previous week. Today, the prices of erode gatha asitis rose by Rs 100 to Rs 15000/15100 per quintal. This year, the crop of turmeric gets affected due to the constant rainfall in Maharashtra, Telangana and Tamil Nadu, due to this, the production reported to be weak by 20/25 percent as compared to the previous year. The arrivals of new crop reported to be weak and there is also a lack of superior quality stock in the markets. The arrivals seems weak in the famous markets like Sangi and Nizamabad and the prices will likely to remain fluctuate amid speculation in the markets and the prices may likely to increase after some time in the coming days.
हल्दी : ठहरकर बढ़ने की संभावना
नई दिल्ली, 11 मई (एनएनएस) हल्दी की कीमतों में तेजी के बाद बाजार थोड़ा नरम हुआ है। इसके भाव पूरे सप्ताह ग्राहकी कमजोर निकलने से 100/200 ऊपर नीचे घूमते रहे। आज इरोड गट्टा के भाव 100 रुपए बढ़कर 15000/15100 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। इस साल, विशेष रूप से महाराष्ट्र , तेलंगाना, और तमिलनाडु में असमय बारिश के कारण हल्दी की फसल को काफी नुकसान हुआ था, जिससे उत्पादन पिछले साल की तुलना में 20/25 प्रतिशत तक कम होने का अनुमान है। नई फसल की आवक कम रहने और अच्छी गुणवत्ता वाले स्टॉक की कमी बनी हुई है। सांगली और निजामाबाद जैसी प्रमुख मंडियों में आवक कम हो रही है, और साथ ही मार्केट में सट्टेबाजी के कारण भी भावों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। और निकट भविष्य में इसमें ठहरकर वृद्धि की संभावना है।
Poppy seeds: likely to remain sluggish
New Delhi, 11 May (NNS): The market of poppy seeds reported to be sluggish after the uptrend in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg, due to this reason, the prices of poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1350/1450 per kg. The new crop of poppy seeds has been arriving from March and April, due to this, the prices have remained under pressure due to the increment in the arrivals of the new crop. The supply of poppy seeds reported to be high due to the higher availability of imported stock and constant arrivals of the new crop, due to this reason, the supply showed uptrend. The rainfall seems constant from the past some days and the market sentiments seems weak owing to the temporary ceasefire in Iran war. The spot poppy seeds prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.
पोस्तदाना : सुस्त बना रहेगा
नई दिल्ली, 11 मई (एनएनएस) पोस्तदाना की कीमत तेजी के बाद अब बाजार सुस्त पड़ा हुआ है इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी जिससे पोस्तदाना तुर्की 1350/1450 रुपए प्रति किलो हो गए। मार्च और अप्रैल में पोस्तदाना की फसल शुरू हो गई है, जिससे मंडियों में नई फसल की आवक बढ़ने से कीमतों पर दबाव बना है। बाजार में नई फसल और आयातित माल की भारी उपलब्धता के कारण सप्लाय बढ़ी है, जिससे आपूर्ति बढ गई है। पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही वर्षा तथा ईरान जंग में अस्थाई सीजफायर की खबरों से बाजार की धारणा कमजोर हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाना में सुस्ती बनी रहने की संभावना है।
Coriander: profitable at the current level
New Delhi, 11 May (NNS): The market of coriander reported to be weak after the increment in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal, due to this, the prices of coriander badami dropped down to Rs 13900/14000 per quintal. The arrivals of new crop reported to be weak in the big markets like Rajasthan and MP, due to this reason, there is a shortage of stock in the spot market. Apart from this, the supply seems weak in the markets as the stockists have stored the stock, in this situation, traders are engaging in larger deals in the futures market. This year, there is a shortage of old stock as compared to the previous year, due to this, the arrival pressure of supply reported to be constant. The prices of coriander will be profitable during the near future.
धनिया : वर्तमान में लाभदायक रहेगा
नई दिल्ली, 11 मई (एनएनएस) धनिया की कीमतों में तेजी के बाद बाजार अब नरम देखा जा रहा है। हाल ही में इसकी कीमतों में 100 रुपए की नरमी आई थी, जिससे बादामी माल घटकर 13900/14000 रुपए हो गए। राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसी बड़ी मंडियों में नई फसल की आवक सामान्य से कम बताई जा रही है। जिससे हाजिर बाजार में धनिए की कमी बनी हुई है। इसके अलावा, स्टॉकिस्टों द्वारा माल रोककर रखने से भी बाजार में सप्लाई कम हो गई है। इस स्थिति का फायदा उठाते हुए व्यापारी वायदा बाजार में अधिक सौदे कर रहे हैं। पिछले वर्षों की तुलना में इस साल बाजार में पुराना स्टॉक कम है, जिससे सप्लाई का दबाव बना हुआ है। आगामी दिनों में इसमें ठहरकर और लाभ मिलने की संभावना है।
Black pepper: no possibility of increment
New Delhi, 11 May (NNS): Now, the prices of black pepper remained stable at the same level in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 5 per kg, due to this reason, here, the prices of black pepper markara remained stable at Rs 765/775 per kg. The arrivals of the new crop reported to be high in the markets of Kerela and Karnataka, due to this, the supply seems high, due to this, the prices showed downfall. The production of black pepper slipped by 10 percent in Vietnam, despite this, the prices have remained under pressure due to the weak supply from other countries like Brazil. The inferior quality imports from Vietnam are being illegally routed through Southeast Asian countries such as Srilanka. Apart from this, geopolitical tensions such as the Iran-Israel conflict have also affected demand in some regions. There is no possibility of more increment in the prices during the coming one or two days.
कालीमिर्च : तेजी के आसार नहीं
नई दिल्ली, 11 मई (एनएनएस) कालीमिर्च की कीमतों में इस समय स्थिरता देखने को मिली है।इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की नरमी आई थी। जिसके परिणामस्वरूप यहां कालीमिर्च मरकरा 765/775 रुपए प्रति किलो के पूर्वस्तर पर स्थिर रही। केरल और कर्नाटक की मंडियों में नई फसल की आवक में वृद्धि से आपूर्ति बढ़ी है, जिससे कीमतों में नरमी देखी जा रही है। वियतनाम में उत्पादन में 10 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद, वैश्विक स्तर पर ब्राजील और अन्य देशों से आपूर्ति के कारण भी कीमतों पर दबाव बना हुआ है। वियतनाम से सस्ती कालीमिर्च का आयात, दक्षिण-पूर्व एशिया जैसे श्रीलंका के रास्ते अवैध रूप से हो रहा है। इसके अलावा भू-राजनीतिक तनाव जैसे ईरान-इजराइल संघर्ष के कारण भी कुछ क्षेत्रों में मांग पर असर पड़ा है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में तेजी की संभावना नहीं है।
Cumin: not likely to increase
New Delhi, 11 May (NNS): The prices of cumin showed soft trend after uptrend in the prices, due to this, here, the prices of average quality cumin went down by Rs 100 to Rs 22500/23000 per quintal. The arrivals of cumin reported to be high in Unjha. The traders are doing profit taking selling as the arrivals reported to be high in the markets and the export demand seems weak. The export of cumin gets affected due to the tensions in middle-east and weak procurement in China. The supply reported to be high because of the good production in Gujarat and Rajasthan, due to this, the procurement seems weak at the higher level. The local stockists are active and the buying seems constant at the higher prices, due to this, the demand reported to be weak. There is no possibility of more increment in the prices during the coming days.
जीरा : बढ़ने की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 11 मई (एनएनएस) जीरे की कीमतों में तेजी के बाद नरमी देखने को मिल रही है। जिसके परिणामसरूप यहां जीरा एवरेज क्वालिटी 100 रुपए नरम होकर 22500/23000 रुपए प्रति क्विंटल रह गया है। ऊंझा में जीरे की आवक अधिक होने की सूचना मिली। मंडियों में नई फसल की बढ़ी हुई आवक, कमजोर निर्यात मांग और ऊंचे भावों पर मुनाफावसूली है। चीन की कम खरीदारी और मध्य पूर्व में तनाव के कारण निर्यात प्रभावित होने से भी जीरे के दाम गिरे हैं। गुजरात और राजस्थान में फसल का अच्छा उत्पादन होने की उम्मीद से बाजार में आपूर्ति बढ़ी है, जिससे ऊंचे भाव पर खरीदार कम हो गई है। बढ़े हुए दामों के कारण विदेशी खरीदार और स्थानीय स्टॉकिस्ट सतर्क हो गए हैं, जिससे मांग में कमी आई है। आगामी दिनों में तेजी की संभावना नहीं दिखाई दे रही है।
Big cardamom: may show downfall
New Delhi, 11 May (NNS): The arrival pressure of big has remained under pressure due to the profit taking selling according to the traders of Gwalior and weak arrivals from Assam. The prices of big cardamom kainchicut slipped by Rs 65/70 to Rs1560/1580 per kg. This year, the production reported to be high and huge amount of stock has also been lying to the traders which will not let the prices to go up. The demand reported to be weak from the wholesale traders and the stockists. The prices have remained under pressure due to the sluggish buying at the higher level. The demand seems weak in both the international markets and the local markets due to the higher prices after the increment. Presently, the prices have been ruling at the lower level due to the constant speculation, but the prices will not likely to increase during the near future.
बड़ी इलायची : और घट सकती है
नई दिल्ली, 11 मई (एनएनएस) असम से सस्ते माल की आवक और ग्वालियर के व्यापारियों द्वारा मुनाफावसूली बिकवाली बढ़ाने के कारण कीमतों पर दबाव आया है, इस दबाव के चलते बड़ी इलायची कैचीकट के भाव 65/70 रुपए गिरकर 1560/1580 रुपए प्रति किलो के निम्न स्तर पर आ गए। इस साल उत्पादन बेहतर रहने की उम्मीद है, और व्यापारियों के पास पहले से ही पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, जो कीमतों को ऊपर नहीं उठने दे रहा है। थोक व्यापारियों और स्टॉकिस्टों की ओर से मांग कमजोर बनी हुई है। मौजूदा उच्च स्तरों पर खरीदारी में सुस्ती के कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है। पिछली तेजी के बाद, अब कीमत बहुत अधिक होने के कारण स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मांग कम हो गई है। वर्तमान में, सट्टेबाजी के ऊंचे स्तर से दाम नीचे आ रहे हैं, लेकिन कमजोर मांग के कारण आगामी दिनों में तेजी के आसार नहीं हैं।
