New Delhi, 11 May (NNS): The production cost of imported cashew reported to be high due to the downfall in old stock and weak production. As a result, here, the prices of cashew four pieces remained stable at Rs 720/800 per kg. The crop gets affected due to the favourable weather conditions in the famous producing areas and shortage of spot stock. However, the new crop has been demanding in the country, but the prices of cashew have been ruling at the higher level and the rupee reported to be weak, due to this, the prices have remained under pressure. The stock of Indian market has remained under pressure due to the increment in booking rates and shortage of stock in the processing factories of Vietnam. The market sentiments may get support due to the higher import prices of raw cashew.
काजू : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 11 मई (एनएनएस) उत्पादन कम होने तथा पुराना स्टॉक घटने से आयातित काजू की लागत बढ़ गई है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू (चार टुकड़ा) 720/800 रुपए प्रति किलो के पूर्वस्तर पर टिका हुआ है। कच्चे माल की आपूर्ति में कमी तथा प्रमुख उत्पादक देशों में प्रतिकूल मौसम के कारण फसल को नुकसान हुआ है। हालांकि देश में इसकी नई फसल चल रही है, लेकिन कमजोर रुपया आयातित काजू को और महंगा बना रहा है, जिससे कीमतों पर दबाव बना हुआ है। वियतनाम की कई प्रोसेसिंग फैक्ट्रियों में माल की कमी और बुकिंग बढ़ने के कारण भारतीय बाजार पर दबाव बढ़ गया है। कच्चे काजू की आयात लागत बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा मजबूत हो सकती है।
Almond kernel: will remain high
New Delhi, 11 May (NNS): The prices of almond kernel showed strong trend after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg after the decrement of Rs 20/30 per kg, due to this, the prices of almond kernel California jumped to Rs 8400/8500 per quintal. The remaining stock has already been sold out in the markets. Now, the market depends on the new crop, due to this, the stockists are cautious now due to the delays in the arrivals and shortage of the stock. The transportation has been closed due to the ongoing war in Iran, Afghanistan and Western Asia, due to this, the prices of mamra and Iran almond have been ruling at the higher level. The prices have been ruling at the higher level in the Indian markets owing to the shortage of containers. The demand of almond kernel showed uptrend on seeing the upcoming festivals.
बादामगिरी : आगे और तेज रहेगी
नई दिल्ली, 11 मई (एनएनएस) बादामगिरी की कीमतों में फिलहाल मंदी के बाद मजबूती का रुख बना हुआ है। हाल ही में इसमें 20/30 रुपए की गिरावट के बाद अब 50 रुपए की तेजी आ गई है जिससे कैलिफोर्निया के भाव उछलकर 8400/850 रुपए प्रति किलो हो गए। पिछले साल का बचा हुआ स्टॉक काफी हद तक साफ हो चुका है। अब बाजार नई फसल पर निर्भर है, जिसमें देरी और कमी की खबरों ने स्टॉकिस्टों को सतर्क कर दिया है। पश्चिम एशिया ईरान/अफगानिस्तान में चल रही जंग के कारण माल की आवाजाही बंद है, जिससे मामरा और ईरानी बादाम महंगे हो गए हैं। कंटेनरों की कमी और माल ढुलाई के खर्च में बढ़ोतरी ने भारतीय मंडियों में कीमतें बढ़ा दी हैं। आगामी त्योहारों जैसे नवरात्रि के कारण मांग में वृद्धि बनी हुई है।
