New Delhi, 08 May (NNS): The quality of arrived crop of wheat reported to be superior, but the quality of the crop showed downfall in MP, Rajasthan and UP because of the constant rainfall. This year, the weather seems unfavourable for the wheat crop, later on, the arrivals of loster loss wheat seems high owing to the constant rainfall on the time of harvesting, due to this reason, the supply of best quality wheat showed downfall as compared to before. The government has fixed the minimum support price of wheat at Rs 2585 per quintal. The government has announced to purchase 20 percent of cut and shrinked stock, whereas, its prices fluctuates by Rs 50/60 per quintal. Here, it is ruling at Rs 2700/2730 per quintal, but the market may show strong trend from here.

गेहूं- खरीद लक्ष्य से कम

नई दिल्ली, 8 मई (एनएनएस) गेहूं की फसल उत्तर भारत में शत प्रतिशत बढ़ियां आई है, लेकिन बरसात से गेहूं की क्वालिटी एमपी राजस्थान यूपी में हल्की हो गई है। इस बार  गेहूं की फसल के लिए अनुकूल मौसम चल रहा था, बाद में कटाई के समय में लगातार बरसात होने से लास्टर लास गेहूं ज्यादा आ रहा है, जिससे किसानों की आपूर्ति कुछ पहले की अपेक्षा बढ़िया माल की घट गई है। सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपए निर्धारित किया गया है, गेहूं की खरीद में 20 प्रतिशत कटे सिकुड़े माल की खरीद का निर्देश सरकार द्वारा दिया गया है, जबकि मंडियों में 50/60 रुपए प्रति कुंतल ऊपर नीचे भाव चल रहे हैं। यहां इस समय 2700/2730 रुपए प्रति कुंतल रह गए हैं, लेकिन यहां से कुछ मजबूती लग रही है।

Fine rice: will likely to remain high

New Delhi, 08 May (NNS): The prices of fine rice and paddy reduced by Rs 200/400 per quintal during the last 4/5 days because of the ongoing war between Iran and Israel from the last more than one and a half month. Now, the big exporters are doing competitive buying and the wheat which has lying at the Indian ports. Apart from this, around 90 percent of the stock has been exported for the other countries and nominal demand seems ongoing for the new shipments, due to this, the prices may show again uptrend in the near future. The crisis in the countries of Saudi Arabia has reduced somewhat compared to earlier. On the other hand, there is a shortage of both rice and paddy at global level. Here, the prices of rice sela 1509 and 1718 also ruling at Rs 8000/8100 and Rs 8200/8300 per quintal respectively. In bold rice, its price strengthened by Rs 50/75 per quintal.

बारीक चावल-फिर चावल तेज होगा

नई दिल्ली, 8 मई (एनएनएस) बारीक धान एवं चावल में पिछले 4-5 दिनों के अंतराल 200/400 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आ गई है। इसका मुख्य कारण यह है कि पौने दो माह से ही ईरान इजराइल जंग चल रहा है, बड़े निर्यातक प्रतिस्पर्धात्मक माल पकड़ने लगे थे, जो भारतीय बंदरगाहों कुछ माल पड़ा हुआ है, 90 प्रतिशत अधिकतर माल आयातक देशों के लिए निकल चुका है तथा नई शिपमेंट छिटपुट मांग चल रही है, जिससे सभी में तेजी फिर से आ सकती है। सऊदी अरब के देशों में संकट पहले की अपेक्षा कुछ कम हुआ है। उधर विश्व स्तर पर चावल व धान की कमी है। यहां 1509 सेला चावल 8000/8100 रुपए एवं 1718 सेला 8200/8300 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है। मोटे चावलों में 50/75 रुपए की मजबूती चल रही है।

Maize: companies have purchased huge amount of stock

New Delhi, 08 May (NNS): The new crop of maize has been started arriving in the markets. There, the prices of maize also ruling at Rs 1850/2000 per quintal as per the quality. In Haryana and Punjab reach, it is being traded at Rs 2250/2350 per quintal. The reality is that the stock of MP has also been lying to some stockists and in Bihar, the old maize has also lying in the markets, due to this reason, it is profitable to sell the stock at the current level and the big companies will start purchasing the dry stock and then the market may increase, but there is no possibility of more increment in the prices during the near future.

मक्की-कंपनियों के खरीद बढ़िया

नई दिल्ली, 8 मई (एनएनएस) बिहार में नई मक्की आ रही है, वहां नमी के हिसाब से मकई के भाव 1850/2000 रुपए प्रति क्विंटल चल रहे हैं। हरियाणा पंजाब पहुंच में 2250/2350 रुपए प्रति कुंतल के बीच व्यापार होने लगा है। वास्तविकता यह है कि अभी मध्य प्रदेश के माल भी कुछ स्टॉकिस्टों के पास पड़े हुए हैं तथा बिहार में भी पुरानी मक्की पिछले साल की स्टॉक में है, जिससे अभी एक बार माल बेचना चाहिए तथा बड़ी कंपनियां जब सूखा माल आने लगेगा, तब खरीद करेंगी, उस समय बाजार बढ़ेगा, लेकिन वर्तमान भाव में घटने की अब बिल्कुल गुंजाइश नहीं है।

Millet: no risk in the trade

New Delhi, 08 May (NNS): This year, the all-round crop of millet showed downfall, but in Mauli and Barwala reach, it is ruling at Rs 2100/2180 per quintal owing to the swamp of downfall in the prices of maize. Now, the trade of millet gets affected as the inferior quality stock has been selling out in the ethanol companies and downfall in the prices of maize, but the trade of millet will be profitable at the current level during the near future.

बाजरा-व्यापार में रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 8 मई (एनएनएस) बाजरे की फसल इस बार चौतरफा कम आई है, लेकिन मकई में मंदे का दलदल बनने से बाजरा 2100/2180 रुपए प्रति क्विंटल मौली बरवाला पहुंच में चल रहा है। हम मानते हैं कि इस समय मकई के नीचे भाव होने तथा एथेनॉल कंपनियों में हल्का चावल जाने से बाजरे के व्यापार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, लेकिन आगे चलकर वर्तमान भाव का बाजरा भरपूर लाभ ले जाएगा।

Masoor: prices may increase intermittently

New Delhi, 08 May (NNS): the all-round crop of masoor have already been sold out in the markets and the arrivals showed downfall in MP amid unfavourable weather conditions. Along with this, the import prices of masoor have been ruling at the higher level as compared to Canada, due to this, here, the masoor of Canada also ruling at Rs 6250 per quintal and there is no possibility of more downfall in the prices. In Bilti, it is being quoted at Rs 6700/6725 per qu intal in Mungaoli, Ganj Basauda, Saagar, Bhopal and Beenaganj line, but the supply showed downfall in the producing markets, in these circumstances, the prices may increase after some time.

मसूर-रूक-रुककर तेजी आएगी

नई दिल्ली, 8 मई (एनएनएस) मसूर की फसल चारों तरफ कट चुकी है तथा मौसम खराब होने से आवक एमपी में कुछ कम हो गई है, इन सबके साथ साथ कनाडा से वर्तमान भाव से काफी ऊंचे पड़ते आयात पड़ रहा है, इसलिए जो यहां 6250 रुपए प्रति कुंटल में कनाडा की मसूर बिक रही है, इसमें घटने की गुंजाइश नहीं है। मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल एवं बीनागंज लाइन में मसूर के भाव बिल्टी में 6700/6725 बोलने लगे हैं, लेकिन कच्ची मंडियों में आपूर्ति टूट गई है है, इन परिस्थितियों में अब ठहरकर और तेजी लग रही है।

Guar gum: less possibility to decrease

New Delhi, 08 May (NNS): The prices of guar gum held stable at Rs 11100/11200 per quintal owing to the weak selling and higher demand from the gum powder manufacturers. In Jodhpur mandi, guar prices have been ruling at Rs 5700/5750 per quintal. In the markets of Haryana, its prices remained stable at Rs 5550/5600 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

ग्वार गम – गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 8 मई (एनएनएस)  गम पाउडर निर्माताओ की मांग बढ़ने एवं बिकवाली कमज़ोर होने ग्वार गम के भाव  11100/11200 रुपये प्रति क्विंटल पर  टिके रहे। जोधपुर मंडी में ग्वार के भाव 5700/5750 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव 5550/5600 रूपये प्रति क्विंटल टिके रहे। भविष्य मे इसमें और अधिक गिरावट की संभावना कम है।