New Delhi, 08 May (NNS): The prices of fenugreek went down by Rs 100 to Rs 7200 per quintal due to the sluggish offtake even after the uptrend in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect owing to the weak production . The spot fenugreek prices will likely to sluggish during the coming one or two days.
मेथीदाना : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 8 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां मेथीदाने का उठाव में कमी आई है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 100 रुपए घटकर 7200 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की वृद्धि हुई थी। उत्पादक राज्यों में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। उत्पादन में कमी आने के अनुमानों से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में सुस्ती जारी रह सकती है।
Nutmeg: not likely to decrease
New Delhi, 08 May (NNS): The supply of nutmeg reported to be weak in the famous producing areas of Kerela. Here, the prices of nutmeg remained stable at Rs 755 per kg due to the sluggish buying from the stockists. Recently, the prices have gone down by Rs 15 per kg. Recently, the prices have showed uptrend owing to the lack of supply, after this, the prices remained stable at the same level, due to this, the market sentiments may affect. There is a possibility of more downfall in the prices during the coming days.
जायफल : मंदी के आसार नहीं
नई दिल्ली, 8 मई (एनएनएस)। केरल के प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में आपूर्ति की तंगी बनी हुई है। यहां जायफल में स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 755 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 15 रुपए की मंदी आई थी। आपूर्ति की तंगी बनी होने से कोच्चि में हाल ही में इसमें तेजी आई थी। इसके बाद से वहां स्थिरता का माहौल बना होने की जानकारी मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल की मंदी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
Turmeric: will remain sluggish
New Delhi, 08 May (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis remained firm at Rs 15200 per quintal owing to the weak sale even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. There were around 8000 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices held stable at the same level of the previous day, due to this, the market sentiments may affect. The spot turmeric prices will likely to remain sluggish during the coming days.
हल्दी : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 8 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद हल्दी की बिक्री सुस्त बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी 15,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर जमी रही। हाल ही र्में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 8 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी सुस्ती जारी रहने की संभावना है।
Poppy seeds: no fear of downfall
New Delhi, 08` May (NNS): Iran has stated that all ships passing through the strait of Hormuz must adhere to its regulations. This is why, here, poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1450 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect because of the latest statement of Iran. The spot poppy seeds prices will not likely to decrease during the coming days.
पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 8 मई (एनएनएस)। ईरान ने कहा है कि वह होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले हर जहाज को हमारे नियमों को मानना पड़ेगा। यही वजह है कि यहां लिवाली सुस्त बनी होने के बाद भी पोस्तदाना तुर्की 1450 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। ईरान के नए बयान से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नहीं है।
Coriander: not likely to increase
New Delhi, 08 May (NNS): The arrivals of coriander reported to be around 1000 bags in the Baran mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day, as a result, here, the prices of coriander badami went down by Rs 100 to Rs 14000 per quintal. Recently, the prices have gone down in the same ratio, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long uptrend in the spot coriander prices during the near future.
धनिया : तेजी के आसार नहीं
नई दिल्ली, 8 मई (एनएनएस)। उत्पादक क्षेत्रों में धनिए की आवक में थोड़ा सुधार हुआ हैं। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी आवक बढ़कर करीब एक हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। इसके फलस्वरूप यहां धनिया बादामी 100 रुपए मंदा होकर 14 हजार रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही नरमी आई थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में लंबी तेजी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
Big cardamom: no more downfall
New Delhi, 08 May (NNS): The prices of big cardamom kainchicut remained stable at Rs 1630 per kg owing to the sluggish demand after the tensions in Iran. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The average auction price rose to Rs 1375/1806 per kg in the last auction which held on 30th April, due to this, the market sentiments may affect. There is no fear of downfall in the spot big cardamom prices during the coming days.
बड़ी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 8 मई (एनएनएस)। ईरान में तनाव जारी होने के बाद भी यहां बड़ी इलायची में सुस्ती का वातावरण बना हुआ है। यही वजह है कि यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1630 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की वृद्धि हुई थी। 30 अप्रैल को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 1375/1806 रुपए हो जाने की रिपोर्ट मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची घटने का डर नहीं दिख रहा है।
Cumin: no possibility of improvement
New Delhi, 08 May (NNS): The arrivals of cumin reported to be around 15000/16000 bags in Unjha. The arrivals reported to be weak, after this, the buying reduced by Rs 20/25 per 20 kg. Here, the prices of cumin went down by Rs 100 to Rs 23000 per quintal owing to the weak buying after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The spot cumin prices will not likely to improve during the coming days.
जीरा : सुधार के आसार नहीं
नई दिल्ली, 8 मई (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की करीब 15-16 हजार बोरियों की होने की सूचना मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली कमजोर ही बनी होने से वहां इस प्रमुख किराना जिंस की कीमत में 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की रिपोर्ट मिली। यहां पिछले दिनों आई मंदी के बाद लिवाली कमजोर ही बनी होने से जीरा सामान्य 100 रुपए नरम होकर 23 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा सुधरने की आस नहीं है।
