New Delhi, 07 May (NNS): Here, the prices of cashew 180 no. remained stable at Rs 1130 per kg due to the sluggish offtake after the downfall in the prices during the previous days. Before this, the prices have gone down by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect as its new crop has been ruling in the markets. There is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

काजू : बढ़ने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 7 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1130 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। नई फसल चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू बढ़ने की उम्मीद नहीं दिख रही है।

Coconut powder: no increment

New Delhi, 07 May (NNS): Here, the prices of coconut powder dropped down by Rs 100 to Rs 7200 per 25 kg due to the weak sale even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per 25 kg. The ongoing wedding season is also not supporting market sentiments . The spot coconut powder prices will likely to remain sluggish during the coming days.

गोला बुरादा : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 7 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां गोला बुरादा की बिक्री में कमी दर्ज की गई है। इसके फलस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 100 रुपए घटकर 7200 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। ब्याह-शादियां भी चालू होने से भी बाजार की धारणा को समर्थन नहीं मिल रहा है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।