New Delhi, 06 May (NNS): There is a shortage of both basmati paddy and rice in all the markets and the supply of paddy has already been over in the all the markets like Haryana, Punjab, Rajasthan, UP and Uttaranchal. The stored stock has been selling out for milling. We believe that the market corrected by Rs 3/4 after the increment in the prices during the previous month, but there is a lack of demand support due to the lack of rupee in the markets, due to this, it is expected that the market may increase gradually. It is reported that two exporters of Tarawadi and Karnal have traded the stock of rice sela 1509 and steam 1401, due to this reason, the market rose by Rs 200 per quintal from the lower level, but it may increase after some time.
बारीक चावल-बाजार कुछ और बढ़ेगा
नई दिल्ली, 6 मई (एनएनएस) बासमती प्रजाति के धान एवं चावल का स्टॉक किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं है तथा हरियाणा पंजाब राजस्थान यूपी उत्तरांचल सभी मंडियों में धान की आपूर्ति समाप्त हो गई है, स्टॉक के माल मिलिंग में जा रहा है। हम मानते हैं कि पिछले माह की आई तेजी के बाद बाजार, करेक्शन के बाद तीन-चार दिनों से मजबूत बना हुआ है, लेकिन अभी बाजारों में रुपए की तंगी होने से घरेलू ग्राहकी का समर्थन नहीं मिल रहा है, इसलिए बाजार धीरे-धीरे बढ़ेगा। तरावड़ी एवं करनाल के दो निर्यातकों ने 1509 सेला तथा 1401 स्टीम का व्यापार किया है, जिससे बाजार नीचे के भाव से 200 रुपए बढ़ गए हैं, लेकिन थोड़ा ठहरने के बाद ही तेजी आएगी।
Wheat: no trade of more uptrend
New Delhi, 06 May (NNS): The production of wheat reported to be high this year and huge amount of stock has been lying in both the governmental and non-governmental godowns, due to this, the trade should not be done at the higher level. Now, the government has purchased around 232.50 lakh metric tonnes of wheat which was almost 256.3 lakh tonnes during the 30th April of previous year. Now, the procurement data has not been arrived yet, due to this, the prices of wheat remained sluggish at Rs 2700/2725 per quintal. Notably, the prices of wheat have remained under pressure after the increment in the prices by Rs 250 per quintal, but there is no possibility of more fluctuations in the prices during the near future.
गेहूं- ज्यादा तेजी का व्यापार नहीं
नई दिल्ली, 6 मई (एनएनएस) देश में गेहूं का उत्पादन ज्यादा हुआ है तथा पुराना स्टॉक भी सरकारी व गैर सरकारी गोदामों में भरा पड़ा है, इसलिए वर्तमान भाव पर ज्यादा तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए। अभी तक सरकार द्वारा गेहूं की खरीद 232.50 लाख मीट्रिक टन किया गया है, जो गत वर्ष 30 अप्रैल तक 256.3 लाख मीट्रिक टन किया गया था। अभी चालू सपताह के अंतराल खरीद वाले आंकड़े नहीं आए हैं, इसलिए गेहूं के भाव 2700/2725 रुपए प्रति कुंतल पर सुस्ती लिए टिके हुए हैं। गौरतलब है कि लगभग 20 दिनों के अंतराल इसमें 250 रुपए प्रति कुंतल की तेजी आने के बाद थोड़ा बाजार दबा हुआ है, लेकिन निकट में ज्यादा घट-बढ़ नहीं दिखाई दे रही है।
Maize: should take the profit constantly
New Delhi, 06 May (NNS): The arrivals of maize showed uptrend in the producing markets like Khagadiya, begusarai, Mansi, Jamalpur, Gugdi, Darbhanga, Gulab baggh and Purnia line of Bihar, due to this, its prices softened by Rs 20/30 per quintal during the last two days. The reality is that the big companies are not purchasing the stock at the higher level after the increment of Rs 250/300per quintal, due to this reason, the prices showed correct trend. On the other hand, the arrivals of moisture stock of maize also seems high again due to the constant rainfall, due to this reason, maize is being traded at Rs 2050 per quintal in Darbhanga mandi, but now, it is ruling at Rs 2000 per quintal. The moisture stock also quoting between Rs 1850/1890 per quintal. After this, the maize of Kannauj line will likely to arrive after 20/25 days, in these circumstances, it is profitable to trade at the current level. We believe that the prices of rice have been ruling at the higher level, in this situation, the consumption of maize will likely to remain high in the ethanol companies, but the market will likely to remain under pressure during the near future.
मक्की-मुनाफा लेते रहिए
नई दिल्ली, 6 मई (एनएनएस) बिहार के खगड़िया बेगूसराय मानसी जमालपुर गुगड़ी दरभंगा गुलाब बाग पूर्णिया आदि उत्पादक मंडियों में मक्की की आवक बढ़ गई है, जिससे 2 दिन के अंतराल 20/30 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी लिए व्यापार होने की खबर है। वास्तविकता यह है कि नीचे के भाव से 250/300 रुपए प्रति क्विंटल तेजी के बाद बड़ी कंपनियां माल खरीदने से पीछे हट गई है, जिससे करेक्शन आ गया है। दूसरी और वहां बरसात होने से नमी वाली मक्की एक बार फिर मंडियों में ज्यादा आने लगी है। यही कारण है कि जो मक्की 2050 रुपए प्रति क्विंटल ऊपर में दरभंगा मंडी में बिक गई थी, उसके भाव 2000 रुपए बोलने लगे हैं। नमी वाली 1850/1950 रुपए के बीच बिक रही है। इसके बाद यूपी के कन्नौज लाइन की मक्की 20-25 दिन बाद आने लगेगी, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए एक बार मुनाफा लेना चाहिए। हम मानते हैं कि इस बार चावल के ऊंचे भाव होने से मक्की की खपत एथेनॉल कंपनी में भी ज्यादा रहेगी, इसलिए मंदा तो नहीं है, लेकिन टेंपरेरी बाजार थोड़ा और दब सकता है।
Millet: no downfall at the current level
New Delhi, 06 May (NNS): No new crop of millet will likely to arrive in the near future. The crop of Hathras, Raya, Mathura, Gaya and Agra line will arrive in next month. The farmers have sown less amount of stock and 50 percent of less stock has been arrived in the kharif season, due to this reason, there is a lack of arrival pressure in all the markets. Its crop has been arrived from October, but the prices have not showed long uptrend because the market of maize have been ruling at the lower level. The prices of maize rose by Rs 300 per quitnal during the previous days, due to this, the market of millet remained stable at Rs 100 per quintal and there is no possibility of more decrement in the prices. In Mauli and Barwala reach, the millet of UP and Rajasthan has been ruling between Rs 2100/2170 per quintal.
बाजरा-वर्तमान भाव में नहीं घटेगा
नई दिल्ली, 6 मई (एनएनएस) बाजरे की नई फसल अभी बड़ी आने वाली नहीं है, हाथरस राया मथुरा जाया आगरा लाइन की फसल अगले महीने आएगी। किसानों द्वारा इस बार बिजाई कम किया है, खरीफ सीजन वाली फसल 50 प्रतिशत कम आई थी, जिस कारण किसी भी मंडी में माल का प्रेशर नहीं है। अक्टूबर से इसकी फसल आ रही है, लेकिन लंबी तेजी इसलिए नहीं आई है, क्योंकि मकई के बाजार काफी नीचे रहे हैं। पिछले दिनों मकई में 300 रुपए की आई थी, इसलिए बाजरे में भी 100 रुपए की बढ़त पर बाजार ठहर गए हैं तथा अभी मंदे की गुंजाइश नहीं है। यूपी राजस्थान का बाजरा मौली बरवाला पहुंच में 2100/2170 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी अनुसार बिक रहा है।
Masoor: should trade at the current level
New Delhi, 06 May (NNS): The production of masoor reported to be weak, but the stock of Canada has been ruling at the lower level, due to this, the prices have not showed uptrend. The prices of masoor corrected by Rs 50 per quintal after the increment of Rs 100 per quintal and the market will likely to remain under pressure by Rs 20/25 per quintal, but the trade should not be done at hte lower level. It is expected that the prices may rose by Rs 200 per quintal because the stock of Canada has been selling at Rs 6150/6200 per quintal and the mills are not getting profit in these prices. This time, the prices of masoor 2.5 conditioned also declined from Rs 6800 to Rs 6750 per quintal, but there is no risk in the trade at the current level. Apart from this, the production of small masoor remained one fourth only and the old stock has already been sold out in the markets. Therefore, the prices of raw stock may rose by Rs 100 per kg during the coming days.
मसूर-मजूरी मिलती रहेगी
नई दिल्ली, 6 मई (एनएनएस) मसूर का उत्पादन कम जरूर हुआ है, लेकिन कनाडा के माल काफी नीचे बिक रहे हैं, इसलिए तेजी नहीं टिक पा रही है। पिछले दो दिनों के अंतराल 100 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ने के बाद 50 रुपए का करेक्शन आ गया है तथा अभी आगे चलकर 20/25 रुपए बाजार और दब सकते हैं, लेकिन ज्यादा मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए, थोड़ा करेक्शन के बाद इसमें 200 रुपए प्रति कुंतल की फिर तेजी आएगी, क्योंकि कनाडा के माल 6150/6200 रुपए यहां बिक रहे हैं, उसमें दाल मिलों को कश कम बैठ रहा है। इस समय ढाई किलो कंडीशन का माल 6800 बिककर 6750 रुपए रह गया है, लेकिन अब रिस्क नहीं है। इसके अलावा छोटी मसूर का उत्पादन एक चौथाई रह गया है तथा पुराना स्टाक भी नहीं समाप्त हो गया है। अत: जल्दी 100 रुपए प्रति किलो को कच्चा माल पार कर जाएगा।
