New Delhi, 05 May (NNS): The prices of castor oil held sluggish at Rs 14000/14100 per quintal owing to the weak selling from the stockists and feeble industrial demand. In Ahmadabad mandi, its prices also being quoted at Rs 13200 per quintal. The prices of castor contract May delivery showed soft trend because of the weak speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the coming days.
अरंडी तेल – मंदा नहीं
नई दिल्ली, 5 मई (एनएनएस) औद्योगिक मांग कमज़ोर होने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने अरंडी तेल के भाव 14000/14100 रूपये प्रति क्विंटल पर सुस्त रहे। अहमदाबाद में इसके भाव 13200 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। सटोरिया लिवाली घटने से अरंडी वायदा मई में नरमी रही। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य मे गिरावट की उम्मीद कम है।
Mustard: limited fluctuations
New Delhi, 05 May (NNS): There were around 10 lakh bags of mustard reported to arrive in the various markets of the country. The prices of mustard gained by Rs 150 to Rs 7000/7050 per quintal due to the constant demand from the mills. In Agra mandi, the prices of mustard 42 percent conditioned also quoting at Rs 8200 per quintal because of the feeble selling. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more fluctuations in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
सरसों – सीमित घट बढ़
नई दिल्ली, 5 मई (एनएनएस) देश की विभिन्न मंडियों में सरसों की आवक 10 लाख बोरी के लगभग होने एवं तेल मिलों की मांग से सरसों के भाव 150 रूपये बढ़कर 7000/7050 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। बिकवाली घटने से आगरा मंडी में इसके 42 प्रतिशत सरसों भाव 8200 रूपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें अधिक घट बढ़ की संभावना नहीं है। बाजार, वर्तमान भावों के आस पास रुका रह सकता है।
Cottonseed cake: likely to remain strong
New Delhi, 05 May (NNS): The prices of cottonseed cake remained firm at Rs 3900/4150 per quintal due to the weak selling from the stockists and higher demand from the cattle feed manufacturers. In Bhatinda, its prices also quoting at Rs 4200/4300 per quintal. In the markets of Punjab, cottonseed also selling at Rs 4200/4300 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the near future.
बिनौला खल – मजबूत की उम्मीद
नई दिल्ली, 5 मई (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग निकलने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से बिनौला
खल 3900/4150 रुपए प्रति क्विंटल पर टिके रहे। भटिंडा में इसके भाव 4200/4300 रूपये प्रति किवंटल बोले गए। पंजाब की मंडियों में बिनौले के भाव 4200/4300 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की उम्मीद कम है।
Soybean: no fear of downfall
New Delhi, 05 May (NNS): The Chicago’s active soya oil contract improved by 4 cents per pound and in KLCE, the active palm oil contract jumped by 81 Ringgit per tonne due to the increment in buying from the investors and uptrend in the prices of Crude oil, due to this reason, in Jalgaon, the prices of soybean rose by Rs 50 to Rs 6200 per quintal due to the increased buying from the plants. Before this, the prices have gone up in the same ratio. The market sentiments may affect due to the increment in demand from the ethanol producing areas. There is no possibility of downfall in the spot soybean prices during the coming one or two days.
सोयाबीन : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 5 मई (एनएनएस)। क्रूड ऑयल में तेजी आने और निवेशकों की लिवाली भी बढ़ने से अंतर्राष्टï्रीय खाद्य तेल वायदा में शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 4 सैंट प्रति पौंड की वृद्धि होने और केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 81 रिंगिट प्रति टन का उछाल आने की खबर मिली। इसकी वजह से जलगांव में प्लांटों की लिवाली बढ़ने से सोयाबीन 50 रुपए तेज होकर 6200 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। एक दिन पूर्व भी इसमें इतनी ही तेजी आई थी। इथेनॉल उत्पादक क्षेत्र की मांग निकलने की उम्मीद बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रह है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।
