New Delhi, 05 May (NNS): The arrivals of cumin dropped down to 17000/18000 bags in Unjha. There, the prices went down by Rs 50/120 per 20 kg due to the weak buying even after the feeble arrivals than the normal level. The prices of this famous commodity remained stable at Rs 23100 per quintal due to the weak buying even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The active contract prices went up by Rs 110 or 0.55 percent to Rs 20135 per quintal because of the higher speculative buying. There is no possibility of uptrend in the spot cumin prices during the near future.
जीरा : बढ़ने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 5 मई (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की आवक घटकर करीब 17-18 हजार बोरियों की होने की सूचना मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली कमजोर ही बनी होने से वहां इस प्रमुख किराना जिंस की कीमत में 50-120 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की गिरावट आने की जानकारी मिली। यहां पिछले दिनों आई मंदी के बाद लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 23,100 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 110 रुपए या 0.55 प्रतिशत तेज होकर 20,135 रुपए हो गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा बढ़ने की उम्मीद नहीं है।
Red chilli: will likely to remain strong
New Delhi, 05 May (NNS): The arrivals of red chilli dropped down to 70000 bags in Guntur. The arrivals reported to be weak, whereas, the prices of this famous commodity rose by Rs 500 per quintal due to the increment in demand. Here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 25000 per quintal owing to the sluggish buying at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming days.
लालमिर्च : मजबूती बनी रह सकती है
नई दिल्ली, 5 मई (एनएनएस)। गुंटूर में लालमिर्च की आवक एक बार फिर घटकर 70 हजार बोरियों के आसपास होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने जबकि हल्की-फुल्की लिवाली निकलने से इस प्रमुख किराना जिंस की थोक कीमत में 500 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आने की जानकारी मिली। यहां बढ़ी हुई कीमत पर भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से 334 नंबर लालमिर्च 25 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च मजबूत बनी रहने के आसार नजर आ रहे हैं।
Cloves: no fear of downfall
New Delhi, 05 May (NNS): The rupee went down to 95.40 against the American dollar, due to this reason, the import prices of other commodities have been ruling at the higher level along with cloves, as a result, the prices of cloves remained stable at Rs 840 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect due to the weak production in Madagascar. There is no fear of downfall in the spot cloves prices during the coming one or two days.
लौंग : घटने का डर नहीं
नई दिल्ली, 5 मई (एनएनएस)। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होता हुआ 95.40 के ऐतिहासिक निचले स्तर को छू गया। इसकी वजह से लौंग समेत अन्य जिंसों का आयात पड़ता बढ़ने की आशंका है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 840 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही डटी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की वृद्धि हुई थी। मेडागास्कर में उत्पादन नीचा होने के अनुमानों से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग घटने का डर नहीं है।
Small cardamom: no increment
New Delhi, 05 May (NNS): The sale of small cardamom reported to be sluggish even after the downfall in the prices, due to this reason, the prices of small cardamom 7.5mm remained stable at Rs 2750 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. During the previous day, the arrivals of small cardamom dropped down to 70554kg in the Greenhouse Cardamom Marketing India Private Limited Auction. Its average auction price declined to Rs 2600.05 per kg owing to the weak buying even after the feeble arrivals. Before this, the prices were at Rs 2704.91 per kg in the last auction which held on 21st April, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrend in the spot small cardamom prices during the coming one or two days.
छोटी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 5 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां छोटी इलायची की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2750 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वंबंद स्तर पर ही बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। एक दिन पूर्व हुई ग्रीनहाउस कार्डमम मार्केटिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक घटकर 70,554 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली थी। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली कमजोर ही बनी होने से इसकी औसत नीलामी कीमत गिरकर 2600.02 रुपए प्रति किलोग्राम रह जाने की सूचना मिली थी। इससे पूर्व 21 अप्रैल को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2704.92 रुपए थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी का अनुमान नहीं है।
Black pepper: will remain sluggish
New Delhi, 05 May (NNS): The offtake of black pepper reported to be sluggish even after the uptrend in the price during the previous days, due to this, the prices held stable at Rs 775 per kg. Before this, the prices have gone up by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi, due to this, the market sentiments may affect. The spot black pepper prices will likely to remain weak during the coming days.
कालीमिर्च : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 5 मई (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां कालीमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप कालीमिर्च मरकरा 775 रुपए प्रति किलोग्राम के पूवबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आपूर्ति सामान्य से कमजोर बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में सुस्ती बनी रह सकती है।
Dry ginger: held stable
New Delhi, 05 May (NNS): The stock of dry ginger gets support due to the higher prices of ginger, as a result, here, the prices of dry ginger remained stable at Rs 30000 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The spot black pepper prices will likely to remain sluggish during the near future.
सौंठ : स्थिरता बनी रहेगी
नई दिल्ली, 5 मई (एनएनएस)। अदरक की ऊंची कीमत से सौंठ को समर्थन मिल रहा है। इसके फलस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 30 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में सुस्ती बनी रहने का अनुमान है।
Pistachio: possibility of break on downfall
New Delhi, 05 May (NNS): The prices of pistachio Peshawari rose by Rs 200 to Rs 3500 per kg amid increment in selling after the constant tensions in Iran. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The market sentiments may affect due to the constant increment in the temperature and intermittent rainfall from the last one and one and a half month. There is a possibility of temporary break on downfall in the spot pistachio prices during the coming days.
पिस्ता : मंदी पर ब्रेक संभव
नई दिल्ली, 5 मई (एनएनएस)। ईरान में तनाव जारी होने के बाद भी यहां पिस्ते में बिकवाली बढ़ गई। यही वजह है कि यहां पिस्ता पेशावरी 200 रुपए गिरकर 3500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतना ही उछाल आया था। पिछले करीब एक-सवा महीनों से रुक-रुककर हो रही वर्षा की वजह से तापमान में वैसी बढ़ोत्तरी नहीं हो पाई है, जैसी की आमतौर पर होती है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते की मंदी पर अस्थाई ब्रेक लग सकता है।
