New Delhi, 04 May (NNS): the weather seems unfavourable during the review week and the buying reported to be comparative from both the governmental and non-governmental sectors, due to this, prices went up by Rs 75/100 per kg. The arrivals of wheat reported to be continuous from Madhya Pradesh Uttar Pradesh Haryana and Rajasthan, from which 90% of the stock has been storing by the traders, in this situation, the prices of wheat gained by Rs 40 to Rs 2725/2735 per quintal. The market showd strong Trend as the government has been purchasing the stock continuously. The government should have to purchase the stock from the farmers because of the procurement target of 331 lakh metric tons and the April month has already been over, due to this reason, the all round stockists our purchasing the stock at the higher level, in these circumstances, the prices may not show more downfall at the current level, but the trade should not be done at the long uptrend during the near future.
गेहूं- अब मंदा समाप्त
नई दिल्ली, 4 मई (एनएनएस) गत सप्ताह मौसम खराब होने एवं सरकारी व गैर सरकारी प्रतिस्पर्धात्मक खरीद बनी रहने से उत्पादन में 75/100 रुपए प्रति कुंतल की तेजी आ गई। गेहूं मध्य प्रदेश यूपी हरियाणा राजस्थान की मंडियों में जोरों पर आने लगा है, जिसमें 90 प्रतिशत माल स्टॉक में जा रहा है, जिस कारण गेहूं के भाव भी 40 रुपए बढ़कर यहां भीक्वालिटी अनुसार 2725/2735 रुपए प्रति कुंतल हो गया। गौरतलब है कि सरकारी खरीद अभी सुचारू रूप से चलने से बाजार मजबूत हो गए हैं। सरकार को किसानों से खरीदना भी जरूरी है, क्योंकि 331 लाख मीट्रिक टन का खरीद लक्ष्य रखा गया है तथा अप्रैल बीत चुका है जिस कारण चारों तरफ मंडियों स्टाकिस्ट ऊंचे भाव में खरीदने लगे हैं, इन परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव में मंदा तो नहीं लग रहा है, लेकिन लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।
Fine rice: no more downfall amid shortage of paddy
New Delhi, 04 May (NNS): The arrivals of basmati variety paddy has reported to be negligible in Punjab Haryana up and Rajasthan after the downfall in the prices during the previous days. Here, the arrivals of paddy have already been over in the producing markets like satna and Jabalpur of Madhya Pradesh. The arrivals of the crop declined by 41/42 percent due to the heavy rainfall in the last of previous October. There also, the prices of paddy 1509 also ruling between Rs 3800/3900 per quintal as per the moisture and length. The reality is that almost 36 /37 percent of crop get affected in Punjab. On the other hand, the exporters are purchasing the stock intermittently from the Mills, due to this reason, the market showed sudden uptrend. Therefore, it is expected that the price of basmati rice may increase intermittently in the future.
बारीक चावल-धान की किल्लत मंदा समाप्त
नई दिल्ली, 4 मई (एनएनएस) पिछले दिनों की आई दलदल के बाद पंजाब हरियाणा यूपी राजस्थान में बासमती प्रजाति की धान की आवक नगण्य रह गई है। इधर मध्य प्रदेश के सतना जबलपुर आदि उत्पादक मंडियों में भी धान की आवक पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। गत अक्टूबर के अंत में भारी बरसात होने से फसल 41-42 प्रतिशत कम आई है। वहां भी 3800/3900 रुपए के बीच नमी व लेंथ के हिसाब से 1509 धान चल रहा है, लेकिन माल उपलब्ध नहीं है। वास्तविकता यह है कि धान की फसल 36-37 प्रतिशत पंजाब में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गई है। दूसरी ओर राइस मिलों से निर्यातक रूक रूक कर खरीद कर रहे हैं। जिस कारण चावल में बाजार सरपट तेजी की ओर बना हुआ है। अत: बासमती प्रजाति के चावल में रुक रुक कर और तेजी आएगी।
Maize: no risk in the trade
New Delhi, 04 May (NNS): The maize of Bihar has been started arriving in the markets continuously. The prices of both maze and wheat have been ruling at the lower level in Madhya Pradesh, due to this reason, the companies are waiting for more downfall in the prices to purchase the stock. The arrival pressure of the stock may increase in the second fortnight on seeing it’s delayed arrivals, in these circumstances, the maize which was being traded at Rs 1900/2000 per quintal and there is no possibility of uptrend in the prices. However, almost 14% of moisture stock has been selling out for Bangladesh from kursela and khidarpur. Here, the stock has been selling out in Nepal also because of its sluggish prices, in these circumstances, there is no risk in the trade at the current level.
मक्की-व्यापार में रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 4 मई (एनएनएस) बिहार में मक्की की आवक बढ़ने लगी है। मध्य प्रदेश में मक्की एवं गेहूं के भाव काफी नीचे आ गए हैं, जिसकारण बड़ी कंपनियां अभी खरीद के लिए और मंदे का इंतजार कर रही है। इसकी फसल देर में शुरू होने से माल का प्रेशर दूसरे पखवाड़े में ज्यादा बनने की संभावना है, इन परिस्थितियों में जो मक्की 1900/2000 रुपए प्रति क्विंटल बिहार में बिक रही है, इसमें और तेजी की संभावना दिखाई दे रही है। हालांकि कुरसेला एवं खिदरपुर से बांग्लादेश के लिए मक्की 14 प्रतिशत नमी वाली जाने लगी है। इधर नेपाल में भी माल जा रहा है, क्योंकि यहां भाव सस्ते चल रहे हैं, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव में रिस्क नहीं है।
Millet: no downfall in the roots
New Delhi, 04 May (NNS): There is a shortage of millet stock in the producing markets during the previous week because of its weak arrivals in all the producing areas. On the other hand, the arrivals of the crop declined by 60% in prayagraj line, due to this reason, there is a shortage of stored stock. The arrivals of millet have already been over in dausa Deedwana, Khatu, Nagaur, along with bordering areas of Haryana. The prices may not show more downfall due to the constant demand from Haryana and Punjab, but the prices of maize showed uptrend, due to this reason, millet prices improved by Rs 10/15 percent. The price of millet cattle feed quality have been ruling at Rs 2050/2080 per quintal as per the quality, whereas, the best quality stock also being available at Rs 2130 per quintal. The prices of maize gained by Rs 100 per quintal, in these circumstances, the prices may not show more fluctuations during the near future.
बाजरा-जड़ में मंदा नहीं
नई दिल्ली, 4 मई (एनएनएस) गत सप्ताह उत्पादक मंडियों में बाजरे का स्टाक काफी कम रह गया, क्योंकि बाजरे की फसल सभी उत्पादक क्षेत्रों में कम आई है। उधर प्रयागराज लाइन में 60 प्रतिशत फसल कम रह गई थी, जिस कारण स्टॉक अब काफी कम बचा है। बाजरे की आवक दौसा डीडवाना खाटू नागौर सहित हरियाणा की सीमावर्ती क्षेत्रों में आवक समाप्त हो गई है। हरियाणा पंजाब की मांग से मंदा रुक गया है, लेकिन मक्की में आई तेजी से बाजरा भी आज 10-15 रुपए सुर्ख हो गया है। अब वहां का माल हरियाणा पंजाब पहुंच में कैटल फीड क्वालिटी 2050/2080 रुपए प्रति कुंतल हो गई है, जबकि बढ़िया माल 2130 रुपए बोल रहे हैं। मकई में एक सप्ताह के अंतराल 100 रुपए की तेजी आ गई है, इन परिस्थितियों में अभी और तेजी मंदी नहीं है।
Masoor: possibility of more increment
New Delhi, 04 May (NNS): the supply of masoor reported to be weak in Mungaoli, Ganj Basauda, Saagar, Bhopal and BeenaGanj line of MP because of its weak arrivals amid on favourable weather conditions. This year, the prices of masoor have been ruling at the higher level because of the downfall in rupee against the American dollar. The prices of masoor gained by Rs 100 to Rs 6800/6825 per quintal due to the weak arrivals from the producing markets and constant buying from the stockist during the last one week. The prices have been ruling at the higher level while importing the stock illegally, whereas, it is being available at Rs 6225/6230 per quintal during the review period, due to this reason, it’s trade will be profitable at the current level.
मसूर-और बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 4 मई (एनएनएस) मध्य प्रदेश के मुंगावली, गंज बासौदा, सागर, भोपाल एवं बीनागंज लाइन में मसूर की आपूर्ति अपेक्षाकृत घट गई है, क्योंकि मौसम खराब से फसल कम आई है। इस बार कनाडा की मसूर के पड़ते भी ऊंचे लग रहे हैं, क्योंकि डॉलर की तुलना में रुपया काफी कमजोर हो गया है। गत सप्ताह के अंतराल स्टॉकिस्टों की लिवाली आने एवं कच्ची मंडियों से आवक कमजोर होने से बाजार 100 रुपए बढ़कर 6800/6825 रुपए बिल्टी में हो गया है। अभी भी इन भावों में पीछे से माल मंगाने पर पड़ता नहीं है, उधर कनाडा की मसूर उक्त अवधि में 6225/6230 रुपए प्रति कुंतल हो गई है, इसलिए मसूर में वर्तमान भाव पर लाभ का सौदा रहेगा।
Urad: prices may increase after the correction
New Delhi, 04 May (NNS): in Rangoon, the prices of urad slipped by Rs 100/150 per quintal due to the arrivals of the stock in Chennai during the review week, due to this reason, here also, the prices declined by Rs 100 to Rs 8825 per quintal. In the evening, today, it’s prices have been quoted up by Rs 50/60 per quintal. Therefore, the prices mein increase by Rs 200/300 per quintal after the correction in the prices. The new crop of urad has been arriving in the southern parts of the country which is being consume there in the local markets. The import deals of urad have been ruling at the higher level from Rangoon and the prices of rack loading also seems high from Chennai, due to this reason, the prices of SQ quality will be profitable at the current level. The stock of FAQ also ruling at Rs 8250 per quintal. Therefore, the prices may increase after sometime.
उड़द-करेक्शन के बाद तेजी
नई दिल्ली, 4 मई (एनएनएस) गत सप्ताह उड़द रंगूनी माल चेन्नई में लगने से वहां 100/150 रुपए प्रति कुंतल की गिरावट आ गई है, जिससे बाजार यहां भी 100 रुपए घटकर 8825 रुपए प्रति कुंतल बिक गया है, आज शाम को 50/60 रुपए मजबूत बोलने लगे थे। अत: वर्तमान के करेक्शन के बाद आगे चलकर फिर 200/300 रुपए की तेजी लग रही है। अब दक्षिण भारत में भी नई उड़द आ रही है जो वहां की लोकल पूर्ति कर रही है। उड़द के आयात सौदे रंगून से ऊंचे भाव में हो रहे हैं, चेन्नई से रैक लोडिंग के पड़ते महंगे होने लगे हैं, जिससे बाजार वर्तमान भाव का एसक्यू क्वालिटी पर आगे चलकर व्यापार लाभ दे जाएगा। एफ ए क्यू क्वालिटी के भाव 8250 रुपए चल रहे हैं। अत: उड़द में तेजी के आसार बन गए हैं।
Moong: lack of stock rather than tender
New Delhi, 04 May (NNS): the tender stock of Madhya Pradesh has been selling out in the markets of Delhi as per the quality. The tender stock of Rajasthan also processing continuously. On the other hand, the sowing of moong reported to be good in Madhya Pradesh and UP in the yeilds of potato and tomato and the quality of the crop also reported to be superior because of the intermittent rainfall. The new crop of moon has been started arriving in the Khargaon and Hoshangabad line during the current month because of the clearance of weather, before this, the new crop of moong will arrive in the bordering areas of Bihar and bangal, due to this reason, the prices have not showed more increment. Both the inferior and superior quality stock of tender has been available as per the quality, it should be trade as per the needs. Here, both the inferior and superior quality stock has been available at Rs 6600/8300 per quintal.
मूंग- टेंडर के अलावा माल नहीं
नई दिल्ली, 4 मई (एनएनएस) मध्य प्रदेश से टेंडर के माल क्वालिटी अनुसार दिल्ली के लिए बिक रहे हैं। राजस्थान के भी टेंडर के माल ही प्रोसेसिंग हो रहा है। दूसरी ओर आलू- मटर के खेत में मध्य प्रदेश एवं यूपी में मूंग के बिजाई अच्छी हुई है तथा रुक-रुक कर बरसात हो जाने से फसल बहुत बढ़िया बताई जा रही है। आगे मौसम बढ़िया साफ होने पर मूंग चालू माह में खरगोन होशंगाबाद लाइन की मूंग आने लगेगी, उससे पहले बिहार बंगाल सीमावर्ती क्षेत्रों से मूंग आएगी, इसलिए अब इसमें तेजी का समय समाप्त हो चुका है। जो मूंग क्वालिटी अनुसार टेंडर व राजस्थान के हल्के भारी मिल रहे हैं, उसमें जरूरत का व्यापार करना चाहिए। यहां हल्के भारी माल 6600/8300 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रहे है।
Tur: should purchase at the current level
New Delhi, 04 May (NNS): during the review week, the tur of Maharashtra has been available at the higher level to the milk because the sale of its Dal reported to be unfavourable. Most of the Mills are purchasing less amount of stock on seeing it’s higher prices. The sale of ready stock reported to be sluggish. Here, the prices of lemon tur declined from Rs 7850 to Rs 7800 per quintal. The patka lemon tur quality also selling at Rs 107/109 per kg. approximately 30% of import duty has been imposed on pea. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the current level.
तुवर-वर्तमान भाव में खरिदिए
नई दिल्ली, 4 मई (एनएनएस) गत सप्ताह महाराष्ट्र की तुवर, मिलों को ऊंचे भाव में मिल रही थी, क्योंकि दाल की बिक्री अनुकूल नहीं है। अधिकतर दाल मिलें पड़ते के अभाव में खरीद कम कर रही हैं, पक्के मालों की बिक्री ठंडी पड़ गई है। लेमन तुवर यहां 7850 रुपए प्रति क्विंटल नीचे में बिकने के बाद 7800 रुपए बोलने लगे हैं। दाल की बिक्री पटका लेमन क्वालिटी 107/109 रुपए प्रति किलो के बीच चल रही है। मटर पर आयात शुल्क 30 प्रतिशत लगी हुई है। अत: माल अभी भी खरीदना चाहिए।
Gram desi: heavy shortage of rupee
New Delhi, 04 May (NNS): The gram of Australia has not been available for the milling in the mills and its arrivals also seems weak because the stock of Rajasthan have been ruling at the higher level, but there is a shortage of rupee in the markets and there is no purchase power in the stockists. The sale of both dal and besan also reported to be unfavourable. On the other hand, the stock of Gram desi is being available at Rs 5250/5300 per quintal in the markets of Rajasthan, the prices seems high for the sale in Delhi, due to this reason, here, the prices of best quality gram desi has not been available at Rs 5550 per quintal. Here, the stock of Gram desi is being traded at Rs 5600 per quintal and the gram of Australia also ruling at Rs 5675 per quintal. The prices of Gram have been ruling at the higher level as compared to Canada, due to this reason, the importers are doing less deals as comparatively. Therefore, the prices of Gram desi will likely to remain high because of the weak arrivals of domestic crop.
देसी चना-रुपए की जबरदस्त किल्लत-
नई दिल्ली, 4 मई (एनएनएस) ऑस्ट्रेलिया का चना, दाल मिलों में मिलिंग के अनुकूल नहीं है तथा राजस्थान के माल भी पड़ते के अभाव में कम आ रहे हैं, लेकिन बाजारों में रुपए की काफी तंगी होने से स्टॉकिस्टों में परचेज पावर नहीं हैं। दाल व बेसन की बिक्री भी अनुकूल नहीं है। उधर राजस्थान की मंडियों में देसी चने के भाव 5250/5300 प्रति कुंतल भाव चल रहे हैं, इन भाव में दिल्ली के लिए पड़ता महंगा लग रहा है, जिसकारण यहां भी नीचे में 5550 रुपए प्रति कुंतल बिकने के बाद बढ़िया चना नहीं मिल पा रहा है। यहां 5600 रुपए का व्यापार हो रहा है, ऑस्ट्रेलिया का चना 5675 रुपए बिक रहा है। कनाडा से चने के पड़ते महंगे लग रहे हैं इसलिए आया तक नए सौदे कम कर रहे हैं। अत: घरेलू फसल कम आने से दूरगामी परिणाम देसी चने में तेजी वाला लग रहा है।
Rajma Chitra: possibility to increase from here
New Delhi, 04 May (NNS): Huge amount of rajma Chitra stock has been lying in the pipeline during the previous week, despite this, the all round arrival pressure of Barsi Beed line has already been over in the markets, due to this reason, here, it’s prices remained stable at Rs 84/86 per kg, due to this reason, here also, it is ruling at Rs 106/108 per kg. The market of rajma Chitra remained close with the increment in the same ratio. Now, the traders are quoting the prices at the higher level because the arrivals have already been over in the producing markets. Therefore, the market may likely to remain high during one year future.
राजमां चित्रा-यहां से तेजी की उम्मीद
नई दिल्ली, 4 मई (एनएनएस) गत सप्ताह राजमां चित्रा का स्टाक पाइप लाइन में प्रचुर मात्रा में होने के बावजूद बारसी बीड लाइन की फसल का प्रेशर चौतरफा समाप्त हो जाने से बाजार यहां 84/86 रुपए प्रति किलो पर ठहर गए है। यही कारण है कि जो राजमां चाइना में अब यहां भी 106/108 रुपए प्रति किलो का व्यापार रह गया है। अन्य मालों में भी इसी अनुपात में तेजी लिए बाजार बंद हुए। अब कारोबारी तेजी में आने लगे हैं, क्योंकि उत्पादक मंडियों में आवक पूरी तरह समाप्त हो गई है। अत: अभी और तेजी आ जाएगी।
Gram kabuli: prices may increase from here
New Delhi, 04 May (NNS): the production of Gram Kabuli reported to be weak, despite this, huge amount of old stock has been lying in the cold storages, due to this reason, the market showed heavy downfall. The traders are doing profit taking selling after the increment in the prices during the previous days, due to this, the prices should downfall from the upper level. The demand from the big exporters reported to be high again in these prices, on seeing this, the stock which is selling at Rs 62/64 per kg, now, there is no possibility of more downfall in the prices and the market may jump by Rs 10 per kg during the near future.काबुली चना-फिर बढ़ने की संभावना
नई दिल्ली, 4 मई (एनएनएस) काबुली चने का उत्पादन कम होने के बावजूद पुराने माल का स्टॉक, कोल्ड स्टोरेज में अधिक होने से बाजार काफी नीचे आ गया है। पिछले दिनों की आई तेजी में मुनाफा वसूली बिकवाली भी रही, जिससे बाजार ऊपर जाकर भाव लौट गए हैं, अब इन भावों में एक बार फिर इंदौर के बड़े निर्यातकों की पकड़ मजबूत हो गई है, इसे देखते हुए जो माल 62/64 रुपए प्रति किलो बिक रहा है, इसमें अब घटने की गुंजाइश नहीं है तथा यहां से बाजार 10 रुपए प्रति किलो थोड़ा ठहर कर फिर उछल सकता है।
Pea: no downfall in the roots
New Delhi, 04 May (NNS): presently, both the local and up country demand of pea showed downfall due to the lack of rupee in the markets during the review week, on seeing this, it’s prices may decreased by Rs 50 per quintal in Kanpur line, due to its effect, here also, the prices of white pea went down by Rs 100 to Rs 4250 per quintal. There is a shortage of stock in lalitpur and Jhansi line because of its weak arrivals. On the other hand, there is a lack of arrival pressure at the ports. In contrary to this, the country demand of pea dal may increase after the elections in Bengal and Assam. Here, the traders of Odisha started purchasing the stock of pea, due to this reason, the market may likely to remain high. Here also, the pea is being traded at Rs 4300/4350 per quintal, but now, it is ruling at Rs 4200/4250 per quintal. Now, the trade of white pea will be profitable in the near future.
मटर-अब जड़ में मंदा नहीं
नई दिल्ली, 4 मई (एनएनएस) गत सप्ताह बाजारों में रुपए की भारी तंगी होने से लोकल एवं चालानी मांग मटर में काफी घट जाने से 50 रुपए प्रति कुंतल कानपुर लाइन में मंदा आ गया। इसके प्रभाव से यहां भी 100 रुपए घटकर 4250 रुपए प्रति कुंतल सफेद मटर के भाव रह गए। ललितपुर झांसी लाइन में स्टॉक इस बार ज्यादा नहीं हो पाया है, क्योंकि फसल काफी कम आई है। उधर बंदरगाहों पर भी प्रेशर नहीं है। दूसरी और बंगाल असम के चुनाव के बाद मटर दाल की चालानी मांग बढ़ जाएगी। इधर उड़ीसा वाले भी मटर की लिवाली में आ गए हैं, जिस कारण बाजार आगे चलकर भरपूर तेज रहने वाला है। यहां भी जो मटर 4300/4350 रुपए बिक रही थी, उसके भाव 4200/4250 रुपए रह गए। आगे वर्तमान भाव में सफेद मटर का व्यापार लाभदायक लग रहा है।
