New Delhi, 04 May (NNS): The prices of cashew 320 no. reduced by Rs 20 to Rs 800 per kg because of the weak buying from the stockists at the higher level. Recently, the price is have gone up in the same ratio. The market sentiments may affect because of the consumption season and starting of the new crop in the markets. The spot cashew prices will likely to remains sluggish during the near future
काजू : सुस्त बना रह सकता है
नई दिल्ली, 4 मई (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू में सुस्ती जारी रह सकती है। बढ़ी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 20 रुपए मंदा होकर 800 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। नई फसल चालू होने जबकि खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू सुस्त ही बना रह सकता है।
Almond kernel: will remain sluggish
New Delhi, 04 May (NNS): The prices of almond kernel California remained stable at Rs 805 per kg because of the weak buying from the stockists even after the sluggish prices. Recently, the prices have gone down by Rs 15 per kg. The market sentiments may affect because of the week import during the previous month. The spot almond kernel prices will likely to remain weak during the coming days.
बादामगिरी : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 4 मई (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी सुस्त ही बनी रहने के आसार हैं। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 805 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 15 रुपए की मंदी आई थी। पिछले महीने आयात तुलनात्मक रूप से ऊंचा होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी में सुस्ती छाई रह सकती है।
