New Delhi, 01 May (NNS): The production of rajma chitra reported to be high and the traders have sold the stock of Barsi Beed line, but there is a lack of rupee in the markets at the lower level, due to this reason, the stock has not been selling in the markets. In these circumstances, the prices of rajma chitra Indian Brazil remained stable at Rs 84/85 per kg. In china, it is being traded at $1000/1075 per tonne. There are rumours that the importers are doing the deals of inferior quality stock as they want to sell their stock of Indian Brazil on the same rates. The stock of superior quality will be available at the higher level. Today, the best quality stock of China also ruling at Rs 112/113 per kg, on seeing these circumstances, the trade of Indian Brazil stock will be profitable in the near future.

राजमां चित्रा-भविष्य में अच्छी तेजी
नई दिल्ली, 1 मई (एनएनएस) राजमां चित्रा का उत्पादन अधिक हुआ था तथा पड़ते में कारोबारियों ने बीड बारसी लाइन का माल झटक लिया, लेकिन मंदे वाले भाव में भी बाजारों में रुपए की तंगी होने से माल बिकना मुश्किल हो गया है। यही कारण है कि 84/85 रुपए प्रति किलो पर इंडियन ब्राज़ील यहां टिका हुआ है, चीन में क्वालिटी अनुसार 1000/1075 डॉलर प्रति टन के बीच व्यापार हो रहा है। ऐसा चर्चा है कि आयातक इंडियन ब्राज़ील के टक्कर में माल बेचने के लिए कुछ हल्के सौदे भी कर रहे हैं, लेकिन पहले माल इंडियन ब्राज़ील बिक रहा है। यह माल क्वालिटी में बढ़िया है, बढ़िया चीन आज भी 112/113 रुपए प्रति किलो से कम का नहीं मिलेगा, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए आगे चलकर इंडियन ब्राज़ील वाले माल में भरपूर लाभ मिलने की संभावना है।

Wheat: buying will not be favourable amid government instructions
New Delhi, 01 May (NNS): The government has issued the instructions to purchase 70 percent of loster loss wheat and the procurement of broken and shrinked wheat also increased from 6 percent to 15 percent, but the government employees are teasing farmers at the working place and they are rejecting and returning the stock again and again, these complaints are coming from all the states. According the farmers of Bhawarkol block of Gazipur, the procurement gets affected, due to this reason, the stock of wheat has been lying to the farmers on seeing the higher production which will likely to sell at the lower level. Therefore, the prices may not show long uptrend during the near future.

गेहूं- सरकारी निर्देश के अनुकूल खरीद नहीं
नई दिल्ली, 1 मई (एनएनएस) सरकार द्वारा 70 प्रतिशत लोस्टर लॉस गेहूं खरीद करने का निर्देश दिया गया है तथा टूटे व सिकुड़े गेहूं छ: प्रति बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है, लेकिन क्रय केंद्रों पर सरकारी कर्मचारी, किसानों को तंग कर रहे हैं और गेहूं रिजेक्ट करके लौटा दे रहे हैं, ऐसी शिकायतें सभी राज्यों से आ रही है। गाजीपुर के भांवरकोल ब्लॉक में भी किसानों ने शिकायत की है कि खरीद ठीक से नहीं हो रही है। यही कारण है कि उत्पादन अधिक होने से गेहूं अधिक किसानों के पास बचेगा, जो आगे मंदे भाव में बेचना पड़ेगा। अत: लंबी तेजी नहीं आएगी।
Fine rice: buying will be profitable
New Delhi, 01 May (NNS): The exporters are taking profit in all varieties of basmati sela at the lower level after the constant downfall during the last fortnight. In truck load, the stock of sharbati sela is being traded at Rs 7000 per quintal in UP and the stock has not been available in these prices. Here also, the stock of steam also gained by Rs 50 to Rs 7250/7275 per quintal. Apart from this, the prices of rice steam 1401 also quoting at Rs 9200/9300 per quintal. The market may likely to remain high on seeing the shortage of paddy in the mills.

बारीक चावल-फिर खरीद लाभदायक होगी
नई दिल्ली, 1 मई (एनएनएस) पिछले एक पखवाड़े से लगातार गिरावट के बाद नीचे वाले भाव में निर्यातकों की सभी तरह के सेला बासमती चावल की पूछपरख आने लगी है। यूपी से ट्रक लोड में 7000 रुपए प्रति कुंतल शरबती सेला बिकने के समाचार है तथा अब इन भावों में माल नहीं मिल रहा है। यहां भी 50 रुपए बढ़कर स्टीम के भाव 7250/7275 का व्यापार हो गया। इसके अलावा 1401 स्टीम चावल 9200/9300 रुपए प्रति क्विंटल बोल रहे हैं। राइस मिलों में धान की कमी को देखते हुए यहां से बाजार और तेज लग रहा है।
Maize: lack of arrival pressure in Bihar
New Delhi, 01 May (NNS): The new crop of maize has been started arriving in the markets from the last one month, but there is a lack of arrival pressure in all the markets. However, the big companies started purchasing the stock at the current level and the starch mills are doing all-round buying at the lower level because the stock of maize has already been sold out in MP. On the other hand, no new crop will likely to arrive rather than Bihar, due to this reason, there, its prices rose by Rs 50 to Rs 1900/2000 per quintal. In godown reach, it is being traded at Rs 2050 per quintal and it may increase by Rs 100/150 per quintal. The sowing of corn maize also reported to be weak in UP during the current year and its major crop will arrive in October. Therefore, the maize of Bihar will be profitable at the current level.

मक्की-बिहार में प्रेशर नहीं
नई दिल्ली, 1 मई (एनएनएस) नई मक्की बिहार में एक महीने से आ रही है, लेकिन किसी भी मंडी में इस बार माल का प्रेशर नहीं है। हालांकि बड़ी कंपनियां अब खरीद करने लगी है तथा स्टार्च मिले भी नीचे वाले भाव में चौतरफा लिवाली करने लगी है, क्योंकि मध्य प्रदेश में मक्की का स्टॉक लगभग कट चुका है। दूसरी ओर बिहार के अलावा और कोई मक्की आने वाली नहीं है। यही कारण है कि वहां 50 रुपए और बढ़कर 1900/2000 रुपए प्रति कुंतल हो गयी है। गोदाम पहुंच में 2050 रुपए तक व्यापार हो रहा है तथा आगे चलकर इसमें सौ-डेढ़ सौ रुपए प्रति कुंतल की और तेजी लग रही है। भुट्टो वाली मक्की की बिजाई भी इस बार यूपी में कम हुई है तथा मुख्य फसल अक्टूबर में आएगी। अत: वर्तमान भाव की बिहार की मक्की में लाभ मिलेगा।
Millet: lack of demand support
New Delhi, 01 May (NNS): There is a lack of arrival pressure of the stock in all the markets, but the sale support seems weak as comparatively as the prices of wheat have been ruling at the lower level, due to this reason, the market has been increasing constantly after the increment in the prices during the last some days. However, the market has been increasing constantly from the lower level, but the storage of the stock seems weak due to the lack of rupee in the markets, due to this reason, the stockists are selling out their stock after the nominal increment in the prices. In mauli Barwala reach, the millet of UP and Rajasthan also selling between Rs 2035/2125 per quintal as per the quality, in these circumstances, the prices may not show sudden increment, but it will surely not decrease in future.

बाजरा-ग्राहकी का समर्थन नहीं
नई दिल्ली, 1 मई (एनएनएस) हम मानते हैं कि बाजरे का स्टाक किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं है, लेकिन मक्की गेहूं सस्ता होने से बाजरे का भी समर्थन अपेक्षाकृत बिक्री का कम मिल रहा है। यही कारण है पिछले दिनों की बढ़त के बाद बाजार धीरे-धीरे चल रहा है। हालांकि नीचे वाले भाव को बाजार छोड़ता जा रहा है, लेकिन बाजारों में रुपए की तंगी होने से स्टाक की मनोवृत्ति कमजोर पड़ गई है, जिस कारण स्टॉकिस्ट थोड़ा सा बाजार बढ़ने में माल बेचते जा रहे हैं। यूपी राजस्थान का बाजरा मौली बरवाला पहुंच में क्वालिटी अनुसार 2035/2125 रुपए प्रति क्विंटल के बीच नमी व सफाई के अनुसार बिक रहा है, इन परिस्थितियों में तेजी की गति धीमी रहेगी, लेकिन मंदा बिल्कुल नहीं है।

Masoor: small quality will increase in future
New Delhi, 01 May (NNS): The consumption of small masoor reported to be high in Bihar, Bengal, Assam and Orissa, whereas, its sowing reduced to 25 percent in Rajasthan, UP and Bihar, due to this reason, the market went down to Rs 9200/9300 per quintal. The stock of Kota line has been selling at the lower level, but the availability of this stock seems weak. Apart from this, the stock of Ganj basauda, Mungaoli, Beenaganj and Bhopal line is being traded between Rs 6725/6750 per quintal. Apart from this, the stock of masoor also selling between Rs 6150/6175 per quintal. Therefore, it may not show uptrend, but the stock of Canada will not let the bold stock to go up.

मसूर-छोटी में ज्यादा बढ़त
नई दिल्ली, 1 मई (एनएनएस) मसूर छोटी की खपत बिहार बंगाल असम उड़ीसा में जबर्दस्त होती है, जबकि इसकी बिजाई राजस्थान यूपी एवं बिहार तीनों ही राज्यों में सिमट कर 25 प्रतिशत रह गई है। यही कारण है कि बाजार पिछले दिनों घटकर के फिर से 9200/9300 रुपए प्रति कुंतल बोलने लगे हैं। कोटा लाइन की कुछ सस्ती बिक रही है, लेकिन वह माल ज्यादा उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा मोटी मसूर गंज बासौदा मुगावली बीनागंज एवं भोपाल लाइन की 6725/6750 रुपए बिक रही है, कनाडा की मसूर 6150/6175 रुपए बिक रही है। अत: इसमें तेजी तो आएगी, लेकिन कनाडा के माल मोटी मसूर को ज्यादा उठने नहीं देंगे।

Urad: uptrend after the selling of the containers
New Delhi, 01 May (NNS): Some containers are lying at the Chennai port during the previous days. These stock have been selling out constantly in the markets as the sale of its dal seems weak in North India. On the other hand, the delivery of the sold out has already been over, due to this reason, the market has been started decreasing during the last four to five days. Here, the prices of urad SQ and FAQ also quoting at Rs 8875 and Rs 8275 per quintal respectively. However, the prices have been ruling at the higher level while importing the stock from Chennai, but the selling from the containers seems constant, due to this, the prices may not show more uptrend and it is expected that the prices may increase due to the delayed unloading of the stock. There is a shortage of the stock to the mills in all the markets.

उड़द-कंटेनर बिकने के बाद ही तेजी
नई दिल्ली, 1 मई (एनएनएस) चेन्नई पोर्ट पर पिछले दिनों कुछ कंटेनर लगे हुए थे, वह उत्तर भारत में दाल की बिक्री ठंडी पड़ जाने से धीरे-धीरे बिक रहे हैं। दूसरी ओर बिके हुए मालों के डिलीवरी पहले ही हो चुकी है। यही कारण है कि पिछले चार-पांच दिनों के अंतराल धीरे-धीरे बाजार घटता जा रहा है। यहां एसक्यू क्वालिटी के भाव 8875 एवं एफ ए क्यू के भाव 8275 रुपए प्रति कुंतल रह गए हैं। हालांकि आज भी चेन्नई से यहां माल मंगाने पर पड़ता महंगा ही लग रहा है, लेकिन कंटेनरों की बिकवाली चल रही है, जिससे कुछ दिन तेजी नहीं लग रही है, जैसे ही कंटेनर बिक जायेंगे, वहां लोडिंग में देरी से यहां माल विलंब से उतरने पर फिर बाजार बढ़ जाएगा। मंडियों में स्टॉक किसी भी दाल मिलों के पास नहीं है।

Moong: no trade of more uptrend
New Delhi, 01 May (NNS): The new crop of moong has been ready ion Bengal, but is prices have been ruling at the higher level in Delhi. Here, the tender stock of Rajasthan and MP has been selling in the markets which is being traded between Rs 7400/8300 per quintal. The inferior quality stock of Rajasthan also ruling at Rs 6600/6700 per quintal. The sale of dal chilka and chanti seems unfavourable, due to this, the prices have not showed expected uptrend despite the shortage of the stock. The sowing of the crop seems good in UP and the prices may increase in MP, in these circumstances, the trade should not be done at the higher level during the near future.

मूंग-तेजी का व्यापार नहीं
नई दिल्ली, 1 मई (एनएनएस) मूंग की नई फसल बंगाल में तैयार हो गई है, लेकिन अभी वहां ऊंचे भाव होने से दिल्ली के पड़ता नहीं लग रहे हैं। यहां टेंडर वाले माल राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में आकर बिक रहे हैं, जो 7400/8300 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रहे हैं। राजस्थान के हल्के माल 6600/6700 रुपए के बीच बोल रहे हैं। दाल छिलका एवं धोया की बिक्री अनुकूल नहीं है, जिससे स्टॉक कम के बावजूद तेजी नहीं बन पा रही है। सभी दाल मिलों को अनुमान है कि एमपी की मूंग पड़ते में आने लगेगी तथा यूपी में भी बिजाई अच्छी हुई है, इन परिस्थितियों को देखते हुए अभी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।

Tur: should wait for some time
New Delhi, 01 May (NNS): The production of tur reported to be weak and the Indian importers have sold huge amount of stock at the lower level, due to this, there is a shortage of the stock at the ports, due to this reason, its prices rose by Rs 150/160 per quintal in Chennai as compared to here. Here also, the prices of lemon tur remained stable at Rs 7850 per quintal despite the weak sale. Therefore, there is no possibility of more uptrend in the prices because the mills of katni line has sold their stock in the Neemach line. On the other hand, the supply of tur has already been over in the Gaya line of Bihar. Therefore, the market may likely to remain high during the near future.

तुवर-कुछ दिन प्रतीक्षा करिए
नई दिल्ली, 1 मई (एनएनएस) तुअर का उत्पादन कम होने तथा नीचे वाले भाव में भारतीय आयातकों के माल काफी निपट जाने से बंदरगाहों पर अब ज्यादा माल नहीं है, इस वजह से चेन्नई में यहां के पड़ता से 150/160 रुपए प्रति कुंटल में ऊंचे भाव चल रहे हैं। यहां भी दाल की बिक्री कमजोर के बावजूद 7850 रुपए प्रति कुंतल पर लेमन तुवर दो दिनों से टिकी हुई है। अत: आगे चलकर तुवर में अच्छी तेजी की संभावना दिखाई दे रही है, क्योंकि नीमच लाइन की तुवर कटनी की दाल मिलों ने मंदे भाव में झटक लिया है। उधर बिहार के गया लाइन में तुवर की आपूर्ति समाप्त हो गई है। अत: आगे चलकर बाजार तेज ही रहने वाला है।

Gram desi: dal is not available and the selling of dal also seems weak
New Delhi, 01 May (NNS): The supply of gram desi seems weak in all the markets of Rajasthan, Maharashtra and MP. The mills are not able to purchase the stock at the current level due to its weak quality and downfall in the production.The availability of best quality stock reported to be weak, whereas, both dal and besan has not been selling in the markets. In this situation, both the mills and the traders are stucked. The trade of gram Rajasthan also ruling at Rs 5500/5550 per quintal on seeing the production and stored stock. It is expected that its trade will be profitable in the near future at the current level.

देसी चना-माल मिलता नहीं, दाल बिकती नहीं
नई दिल्ली, 1 मई (एनएनएस) देसी चने की आपूर्ति राजस्थान कर्नाटक महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं है। उत्पादन में पोल आने एवं क्वालिटी हल्की होने से दाल मिलों को माल की खरीद में काफी परेशानी हो रही है। दाल मिलर्स बता रहे हैं कि बढ़िया चना मिल नहीं रहा है, जबकि दाल बेसन बिक नहीं रहा है। इस विषय पर स्थिति में इस बार मिल्लर्स और ट्रेडर्स दोनों फंसे हुए हैं, बाकी उत्पादन व स्टाक को देखते हुए आगे चलकर के वर्तमान भाव 5500/5550 रुपए प्रति कुंतल के बीच का चना इंतजार करने पर लाभ दे जाएगा।

Rajma chitra: possibility of good uptrend in future
New Delhi, 01 May (NNS): The production of rajma chitra reported to be high and the traders have sold the stock of Barsi Beed line, but there is a lack of rupee in the markets at the lower level, due to this reason, the stock has not been selling in the markets. In these circumstances, the prices of rajma chitra Indian Brazil remained stable at Rs 84/85 per kg. In china, it is being traded at $1000/1075 per tonne. There are rumours that the importers are doing the deals of inferior quality stock as they want to sell their stock of Indian Brazil on the same rates. The stock of superior quality will be available at the higher level. Today, the best quality stock of China also ruling at Rs 112/113 per kg, on seeing these circumstances, the trade of Indian Brazil stock will be profitable in the near future.

राजमां चित्रा-भविष्य में अच्छी तेजी
नई दिल्ली, 1 मई (एनएनएस) राजमां चित्रा का उत्पादन अधिक हुआ था तथा पड़ते में कारोबारियों ने बीड बारसी लाइन का माल झटक लिया, लेकिन मंदे वाले भाव में भी बाजारों में रुपए की तंगी होने से माल बिकना मुश्किल हो गया है। यही कारण है कि 84/85 रुपए प्रति किलो पर इंडियन ब्राज़ील यहां टिका हुआ है, चीन में क्वालिटी अनुसार 1000/1075 डॉलर प्रति टन के बीच व्यापार हो रहा है। ऐसा चर्चा है कि आयातक इंडियन ब्राज़ील के टक्कर में माल बेचने के लिए कुछ हल्के सौदे भी कर रहे हैं, लेकिन पहले माल इंडियन ब्राज़ील बिक रहा है। यह माल क्वालिटी में बढ़िया है, बढ़िया चीन आज भी 112/113 रुपए प्रति किलो से कम का नहीं मिलेगा, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए आगे चलकर इंडियन ब्राज़ील वाले माल में भरपूर लाभ मिलने की संभावना है।

Gram kabuli: prices may not show more downfall
New Delhi, 01 May (NNS): The production of gram kabuli reported to be weak, but the traders are not purchasing huge amount of stock as huge amount of old stock has been lying in the markets. The prices of medium quality gram kabuli rose from Rs 57 to Rs 70 per kg during the previous month, but now, it remained at Rs 63 per kg. Now, the stock has not been available from the producing markets in these prices and its prices have been ruling at the higher level in the international markets, due to this reason, it is profitable to store the stock at the current level and its trade will be profitable during the coming days.

काबुली चना-नीचे के भाव दिखाई नहीं देंगे
नई दिल्ली, 1 मई (एनएनएस) काबुली चना का उत्पादन में कमी जरूर आई है, लेकिन पुराना स्टॉक अधिक बचने से कोई भी कारोबारी ज्यादा माल लेने में हिम्मत नहीं जुटा रहा है। वास्तविकता यह है कि नीचे में 57 रुपए प्रति किलो मीडियम काबुली चना बिकने के बाद ऊपर में 70 रुपए पिछले महीने देख आया है, अब उसके भाव 63 रुपए रह गए हैं। अब इन भावों में भी उत्पादक मंडियों से माल कम मिल रहा है तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव चल रहे हैं, जिससे भविष्य में वर्तमान भाव का काबुली चना लेकर शांत बैठ जाना चाहिए, आगे चलकर इसमें भरपूर लाभ मिलने की संभावना है।

Pea: prices may increase after the correction
New Delhi, 01 May (NNS): In Kanpur line, the prices of pea have been quoted down by Rs 50/75 per quintal in the Lalitpur and Jhansi line, but the best quality stock has not been available at the lower level. The big speculators are demand the illegal stock so that the prices will decrease. Presently, there is a lack of rupee in the markets, due to this, the trade seems weak, but today, the stock has been available at the higher level from Canada, on seeing this, it is profitable to purchase at the stock at every price.

मटर-करेक्शन के बाद फिर बढ़ेगी
नई दिल्ली, 1 मई (एनएनएस) ललितपुर झांसी लाइन की देसी मटर कानपुर लाइन में 50/75 रुपए प्रति कुंतल कल नरम बोल रहे थे, लेकिन नीचे भाव में बढ़िया माल नहीं मिल रहा है, यह केवल बड़े स्टॉकिस्टों द्वारा बाजार को तोड़कर पीछे से माल झटकने की कोशिश हो रही है, वर्तमान में रुपए की तंगी चल रही है जिससे व्यापार ठंडा पड़ा हुआ है, लेकिन आज की तारीख में कनाडा से उतरने वाले माल काफी ऊंचे पड़ते के मुंदड़ा पोर्ट पर मिल रहे हैं, इसे देखते हुए जिस मंडी में जो भाव मिल रहा है, खरीद करनी चाहिए।