New Delhi, 30 April (NNS): Here, the prices of cashew 180 no. went down by Rs 20 to Rs 1130 per kg due to the weak offtake after the uptrend in the prices during the previous days. Before this, the prices have gone up in the same ratio. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar. There is no fear of downfall in the spot cashew prices during the near future.
काजू : लंबी मंदी नहीं
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां काजू के उठाव में कमी आई है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 20 रुपए मंदा होकर 1130 रुपए पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। नई फसल अपने अंतिम चरण में चल रही है और अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में लंबी मंदी का डर नहीं है।
Coconut powder: no downfall
New Delhi, 30 April (NNS): Here, the prices of coconut powder remained firm at Rs 7300 per 25 kg due to the weak sale. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per 25 kg. The market sentiments may affect because of the uptrend in the prices of copra during the previous days. There is no fear of downfall in the spot coconut powder prices during the coming days.
गोला बुरादा : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 30 अप्रैल (एनएनएस)। ब्याह-शादियों का सीजन चालू होने के बाद भी यहां गोला बुरादे की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7300 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। गोले में पिछले दिनों आई तेजी से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में मंदी का डर नहीं है।
