New Delhi, 29 April (NNS): There is a swamp of downfall in the prices due to the sluggish local and upcountry demand of basmati paddy and rice. The prices of rice 1509 and 1718 also fell down by Rs 300 to Rs 7900/8000 and Rs 8300/8500 per quintal respectively during the current week. The prices of rice steam also being quoted at the lower level. Similarly, the storage of the stock reported to be weak in all varieties of basmati paddy, despite this, the traders are doing profit taking selling, due to this reason, its prices went down by Rs 250/300 per quintal. Now, both the export and the domestic demand seems weak, but it is profitable to trade at the lower level and the market may increase in future. Now, people are waiting for the prices to go down, but there is no possibility of more downfall in the prices at the current level.

बारीक चावल-घटे भाव फिर लाभ देंगे
नई दिल्ली, 29 अप्रैल (एनएनएस) बासमती धान एवं चावल में लोकल एवं दिसावरी मांग पूरी तरह ठंडी पड़ जाने से एक बार फिर मंदे का दलदल बन गया है। चालू सप्ताह के अंतराल 300 रुपए और टूटकर 1509 सेला औसतन 7900/8000 एवं 1718 सेला 8300/8500 रुपए प्रति कुंतल रह गया है। 1401 स्टीम चावल भी इसी अनुपात में घटाकर बोला गया। इधर सभी तरह के बासमती धान में भी स्टाक कम होने के बावजूद मुनाफा वसूली बिकवाली आ गई है, जिससे 250/300 रुपए प्रति कुंतल की गिरावट आ गई है। हम मानते हैं कि निर्यात एवं घरेलू मांग पूरी तरह ठप पड़ गई है, लेकिन घटे भाव में एक बार फिर व्यापार करना चाहिए, आगे चलकर बाजार बढ़ जाएगा। फिलहाल लोगों के मानसिकता मंदे में जरूर आ गई है, लेकिन वर्तमान भाव में और घटने की गुंजाइश नहीं है।

Wheat: should trade as per the needs
New Delhi, 29 April (NNS): The prices of wheat improved by Rs 75/80 to Rs 2750/2760 per quintal due to the increased demand from the flour chakkis and the roller flour mills at the lower level, but the arrival pressure of wheat seems high in the markets of other states rather MP and UP, due to this reason, the loading of the stock showed uptrend for the market from there. The quality of all-round crop seems good, but the government has increased the purchase target from 303 lakh metric tonnes to 345 lakh metric tonnes. Apart from this, around 6 percent of broken and damaged stock was being purchased, but now, its quantity increased to 20 percent. Here, around 70 percent of discolour stock expected to purchase in future, due to this, the buying of wheat will likely to remain high, in this situation, the prices may gain by 50/60 per tin.

गेहूं- केवल जरूरत का व्यापार
नई दिल्ली, 29 अप्रैल (एनएनएस) गेहूं में फिर से नीचे वाले भाव में रोलर फ्लोर मिलों तथा आटा चक्कियों की मांग निकलने दो दिनों के अंतराल 75/80 रुपए बढ़कर 2750/2760 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं, लेकिन मध्य प्रदेश यूपी को छोड़कर अन्य राज्यों की मंडियों में गेहूं का दबाव बढ़ गया है, जिस कारण वहां से अब धीरे-धीरे उत्तर भारत की मंडियों के लिए लोडिंग बढ़ गई है। फसल चौतरफा बढ़िया है,
लेकिन सरकार द्वारा खरीद लक्ष्य 303 से बढ़कर 345 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है। इसके अलावा जो टूटे एवं डैमेज माल 6 प्रतिशत तक खरीद किया जा रहा था, इसकी क्वांटिटी बढ़कर 20 प्रतिशत कर दी गई है। इधर भीगे हुए डिस्कलर माल 70 प्रतिशत तक खरीद होने लगी है, जिससे गेहूं की खरीद अधिक रहने वाली है, इस स्थिति में 50/60 रुपए और भाव बढ़ सकते हैं।

Maize: arrivls seems high in Bihar
New Delhi, 29 April (NNS): The new crop of maize has been started arriving in the Khagadiya, Begusarai, Jamalpur, Gugudi and Manasi line. There, it is being traded between Rs 1850/1950 per quintal and in Haryana and Punjab reach, it is ruling at Rs 2250/2350 per quintal as per the quality, but the traders are purchasing the stock for the storage. There, the stock has been directly selling out in the starch mills. The old stock of MP has already been sold out in the markets. In Bihar, the traders are selling the old stock at the higher level as its quality seems superior. In these circumstances, the market of maize will likely to remain high during the near future.

मक्की-बिहार में आवक बढ़ी
नई दिल्ली, 29 अप्रैल (एनएनएस) मक्की की नई फसल बिहार के खगड़िया बेगूसराय जमालपुर गुगुड़ी मानसी लाइन में प्रेशर में आने लगी है। वहां भाव मंडियों में 1850/1950 रुपए प्रति क्विंटल के बीच चल रही है तथा नमी के हिसाब से हरियाणा पंजाब पहुंच में 2250/2350 रुपए प्रति क्विंटल में व्यापार हो रहा है, लेकिन माल में नमी होने से अभी कारोबारी स्टॉक के लिए कम खरीद रहे हैं। वहां सीधे पड़ता लगने से स्टार्च मिलों में ही माल जा रहा है। पुराना माल एमपी का निपट गया है, बिहार में भी क्वालिटी बढ़िया होने से पुराने माल के बढ़ा कर बेचू आ रहे हैं। इन परिस्थितियों में मक्की का बाजार अभी और तेज हो जाएगा।
Millet: no more downfall
New Delhi, 29 April (NNS): This year, the sowing of kharif millet reported to be weak in Hathras and Mathura line and the farmers have sown huge amount of crop, due to this reason, the old stock of millet has been started improving constantly in the markets. This year, the prices of maize have been ruling at the lower level, due to this, the consumption of millet does not seems favourable, but there is no possibility of more downfall in the prices because the new crop will likely to arrive after a long time, due to this reason, in Mauli barwala reach, it is being traded at Rs 2050/2100 per quintal. It is ruling at Rs 2050/2075 per quintal as per the moisture and dust. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the current level.

बाजरा-अब मंदा नहीं
नई दिल्ली, 29 अप्रैल (एनएनएस) गर्मी वाला बाजरा हाथरस मथुरा जाया लाइन में इस बार बिजाई कम हुई है, किसानों ने मूंग की बिजाई ज्यादा किया है। यही कारण है कि पुराने बाजरे में धीरे-धीरे मांग सुधरने लगी है। इस बार मक्की के भाव नीचे चल रहे हैं, इसलिए बाजरे की खपत अनुकूल नहीं है, लेकिन वर्तमान भाव पर घटने की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि मुख्य फसल आने में अभी लंबा समय बाकी है। यही कारण है कि 2050/2100 रुपए प्रति क्विंटल मौली बरवाला पहुंच में बाजरे का व्यापार हो रहा है। मंडी में 2050/2075 रुपए के बीच नामी व डस्ट के हिसाब से बाजार बिक रहा है। अत: इन भावों अब खरीद करना चाहिए।
Masoor: should purchase at the lower level
New Delhi, 29 April (NNS): The supply of masoor slipped by 26 percent in Mungaoli, Ganj basauda, Saagar, Bhopal and Beenganj line as compared to the same period of the previous year, but in Bilti, the market fell down by Rs 100 toRs 6700/6750 per quintal amid profit taking selling after the uptrend in the prices during the previous days. The stock of Canada also went down by Rs 50 to Rs 6150/6200 per quintal. Notably, the sale of its dal malka and chanti seems weak from the last three days. On the other hand, there is a lack of rupee in the markets, due to this, the mills started selling the stock at the lower level, due to this, the market showed downfall, but it is profitable to purchase the stock at the current level on seeing the crop.

मसूर-घटे भाव में खरीदिए
नई दिल्ली, 29 अप्रैल (एनएनएस) मसूर की मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल बीनागंज लाइन में, गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 26 प्रतिशत आपूर्ति कम हो रही है, लेकिन पिछले दिनों की आई तेजी के बाद मुनाफा वसूली बिकवाली चलने से बाजार 100 रुपए टूटकर बिल्टी में 6700/6750 रुपए प्रति कुंतल भाव रह गए हैं। कनाडा के माल भी 50 रुपए घटकर 6150/6200 रुपए प्रति कुंतल रह गया है। गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों से दाल मलका एवं छांटी की बिक्री बहुत ही कम रह गई है। दूसरी ओर बाजारों में रुपए की भारी तंगी होने से दाल मिलें भी घटाकर माल बेचने लगी हैं, जिससे बाजार घट गया है, लेकिन आगे की फसल को देखते हुए वर्तमान भाव में एक बार मसूर की खरीद करनी चाहिए।
Urad: no more downfall
New Delhi, 29 April (NNS): The arrivals of urad crop reported to be high in Chennai from Rangoon, due to this reason, the prices of urad SQ fell down by Rs 200 to Rs 8900 per quintal, but today, it improved to Rs 8925 per quintal. The prices of urad FAQ also quoting at Rs 8450 per quintal. The prices may not show more downfall on seeing the prices of Rangoon because there, the prices of spot shipments ascended by $10/15 per tonne during the last two days. On the other hand, the crop of Andhra Pradesh and Karnataka is being consume in the local markets.

उड़द-अब और मंदा नहीं
नई दिल्ली, 29 अप्रैल (एनएनएस) रंगून से उड़द चेन्नई में पिछले एक सप्ताह के अंतराल ज्यादा लग गई थी, जिस कारण माल की डिलीवरी होने तथा दाल छिलका व धोया की मांग अनुकूल नहीं होने से 200/250 रुपए गिरकर उड़द एस क्यू 8900 रुपए प्रति कुंतल नीचे में बिक गया था, लेकिन आज सुधरकर 8925 रुपए का व्यापार हो गया। उड़द एफ ए क्यू के भाव भी 8450 रुपए बोल रहे हैं। अब यहां से रंगून के पड़ते को देखते हुए और मंदा नहीं लग रहा है, क्योंकि वहां 2 दिन में 10-15 डॉलर प्रति टन की हाजिर शिपमेंट में तेजी आ गई है। दूसरी ओर जो फसल आंध्र प्रदेश कर्नाटक में आई है, वह लोकल में ही खप रही है।
Moong: should trade as per  old tender stock of MP is being traded at Rs 7800/8300 per quintal as per the quality. The inferior quality stock also ruling at Rs 7000/7500 per quintal. The new crop will likely to arrive after a long time and the stock of Rajasthan has also been sold out in the markets, in these circumstances, there is no possibility of more downfall in the prices, but the trade should be done as per the needs because the sale of its dal chilka and dhoya seems weak as comparatively and there is a lack of rupee in the markets.

मूंग-जरूरत का ही व्यापार करिए
नई दिल्ली, 29 अप्रैल (एनएनएस) मध्य प्रदेश की पुरानी मूंग, जो टेंडर में बिकी है, वहीं आकर के यहां 7800/8300 रुपए प्रति कुंतल के बीच अलग-अलग क्वालिटी के अनुसार बिक रही है। हल्के माल 7000/7500 रुपए के बीच यहां चल रहे हैं। नई मूंग आने में थोड़ा सा अभी विलंब लगेगा, राजस्थान के माल काफी निपट गए हैं, इन परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव में मंदे की गुंजाइश तो नहीं है, लेकिन अभी जरूरत का ही व्यापार करना चाहिए, क्योंकि दाल छिलका एवं धोया की बिक्री अपेक्षाकृत कम है तथा बाजारों में रुपए की भारी तंगी चल रही है।
Tur: no possibility of more downfall
New Delhi, 29 April (NNS): The production of tur reported to be around 51/52 lakh metric tonnes in both rabi and kharif season, but the remaining crop for this year expected to be almost 40/42 lakh metric tonnes due to the unfavourable weather conditions this year. Presently, the sale of its dal does not seems normal, due to this reason, the prices of lemon tur reduced by Rs 150 to Rs 7850 per quintal, but the market may not show downfall during the near future.

तुवर-ज्यादा घटने की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 29 अप्रैल (एनएनएस) तुवर की फसल के लिए इस बार प्रतिकूल मौसम होने से बीते वर्ष रबी व खरीफ सीजन को मिलाकर उत्पादन 51-52 लाख मीट्रिक टन के करीब हुआ था, जो चालू वर्ष में आने वाली फसल 40-42 लाख मीट्रिक टन रह जाने का अनुमान है, क्योंकि चारों तरफ फसल को भारी नुकसान हुआ है। वर्तमान में दाल की बिक्री अनुकूल नहीं होने से लेमन तुवर के भाव 150 रुपए और घटकर 7850 रुपए प्रति कुंतल रह गए हैं, लेकिन और मंदा नहीं लग रहा है।
Gram desi: lack of arrival pressure
New Delhi, 29 April (NNS): The arrivals of gram desi does not seems favourable in the markets of Rajasthan, MP and Maharashtra, but the sale of both dal and besan reported to be weak. There is a lack of demand in the markets due to the unfavourable weather conditions, due to this reason, the prices of superior quality gram Rajasthan remained stable at Rs 5550 per quintal and there is no possibility of more downfall in the prices because its arrivals seems weak in Bikaner, Nohar, Bhadra, Sawai and Madhopur line. The arrivals of MP have already have already showed downfall and the mills of Akola and Jalgaon line are purchasing the stock from Jalna line, in these circumstances, there is no possibility of more decrement in the prices during the near future.

देसी चना-कहीं भी प्रेशर नहीं
नई दिल्ली, 29 अप्रैल (एनएनएस) देसी चने की आवक राजस्थान मध्य प्रदेश महाराष्ट्र की मंडियों में अनुकूल नहीं है, लेकिन दाल व बेसन की बिक्री चालानी में पूरी तरह ठंडी पड़ गई है। पिछले तीन दिनों से मौसम खराब होने से बाजारों में ग्राहकी का पूरी तरह सन्नाटा बना हुआ है, जिस कारण राजस्थानी बढ़िया चना 5550 रुपए प्रति क्विंटल पर टिका हुआ है, इससे नीचे जाने की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि बीकानेर नोहर भादरा एवं सवाई माधोपुर लाइन में आवक नहीं बढ़ पा रही है। मध्य प्रदेश में पहले ही आवक टूट चुकी है तथा महाराष्ट्र के अकोला जालना लाइन से माल अकोला जलगांव की दाल मिलें खरीद रही है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव में और घटने की गुंजाइश नहीं है।

Rajma chitra: lack of demand
New Delhi, 29 April (NNS): The demand of rajma chitra seems weak from the prickers and the importers during the last 14/15 days, due to this reason, the prices of rajma chitra Indian Brazil dropped down to Rs 85/87 per kg. The stock of China also showed downfall in the same ratio. We believe that the prices of rajma chitra have been ruling at the higher level from the international markets, but the prices may not show more downfall. In Barsi and Beed line, the supply of Indian Brazil has already been over and the import deals of Indian Brazil showed downfall while doing import deals from China. Therefore, the market may increase after some time.

राजमां चित्रा-ग्राहकी का सन्नाटा
नई दिल्ली, 29 अप्रैल (एनएनएस) राजमां चित्रा में आयातकों तथा चुगाई वालों की मांग पूरी तरह पिछले 14-15 दिनों से ठंडी पड़ गई है, जिस कारण इंडियन ब्राज़ील
लुढ़क कर 85/87 रुपए प्रति किलो के बीच रह गया है। चीन के माल में भी इसी अनुपात में गिरावट आ गई है। हम मानते हैं कि विदेशों से आयात पड़ता महंगा लग रहा है, लेकिन वर्तमान भाव में अब ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है। बारसी बीड लाइन में इंडियन ब्राजील की आपूर्ति पूरी तरह समाप्ति की ओर है तथा चीन से इस बार आयात सौदे भी इंडियन ब्राजील को देखकर ज्यादा नहीं हो रहे हैं। अत: ठहर कर दोबारा बाजार तेज हो जाएगा।

Gram kabuli: will likely to remain under pressure
New Delhi, 29 April (NNS): The prices of gram kabuli showe downfall in the markets during the last three days. Here, the stock of Maharashtra also jumped from Rs 5700 to Rs 7000 per quintal, but now, it is ruling at Rs 6300 per quintal. We believe that the production of gram kabuli reported to be weak this year, but the traders are not purchasing the stock as huge amount of old stock has been lying in markets, due to this reason, the traders are doing profit taking selling after the improvement of Rs 10/11 per kg during the last some days. Now, the old stock has been lying in the cold storages, but the demand has been started increasing from the exporters in Indore line, due to this, its trade will be profitable during the near future.

काबुली चना-कुछ दिन दबा रहेगा
नई दिल्ली, 29 अप्रैल (एनएनएस) काबुली चने के बाजार में पिछले तीन दिनों से मंदे का रुख बना हुआ है। यहां महाराष्ट्र का माल जो 5700 से उछलकर 7000 रुपए बिक गया था, उसके भाव 6300 पर आ गए हैं। हम मानते हैं कि चालू वर्ष में काबुली चने का उत्पादन कम है, लेकिन पुराना स्टॉक अधिक होने से स्टॉकिस्ट हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। यही कारण है कि पिछले दिनों की आई 10/11 रुपए प्रति किलो की तेजी के बाद प्रॉफिट टेकिंग करने में कारोबारी लग गए हैं। अभी उन्हें पुराना स्टॉक कोल्ड स्टोर में दिखाई दे रहा है, लेकिन इंदौर लाइन से निर्यातकों की मांग निकलने लगी है, इसलिए देर सवेर भरपूर लाभ मिलने की संभावना है।
Pea: should purchase at the current level
New Delhi, 29 April (NNS): The pea of Canada has been lying in the storage despite the weak production, due to this reason, the prices have not showed expected uptrend. Notably, the prices of pea improved by Rs 3 per kg during the last some days, after this, it softened by Re 1 per kg. There, it is being traded at Rs 39.5/40 per kg. Now, it is profitable to trade at the current level because of its higher prices due to the weak production in Canada and downfall in the rupee against the American dollar. Here also, its prices have been quoted up to Rs 4250/4300 per quintal and there is no risk in the trade at the current level.

मटर-वर्तमान में खरीदिए
नई दिल्ली, 29 अप्रैल (एनएनएस) मटर का
उत्पादन कम होने के बावजूद भी कनाडा की मटर स्टॉक में पड़ी हुई है, जिस कारण अपेक्षित तेजी नहीं बन पा रही है। गौरतलब है कि चालू दिनों के अंतराल 3 रुपए बढ़कर भारतीय बंदरगाहों पर एक रुपए की नरमी आ गई है, वहां 39.5/40 रुपए प्रति किलो तक व्यापार हो गया। अब इन भावों में एक बार फिर व्यापार करना चाहिए, क्योंकि रुपया कमजोर होने एवं कनाडा में उत्पादन कम होने से पड़ते महंगे लग रहे हैं। यहां भी 4250/4300 रुपए प्रति किलो भाव बोल रहे हैं, इसमें जोखिम नहीं लग रहा है।