New Delhi, 29 April (NNS): Here, the prices of nutmeg remained stable at Rs 770 per kg due to the sluggish trading activities amid ongoing war in Iran. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The arrivals reported to be weak due to the increment in temperature, after this, the prices remained stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect due to the lack of activeness from the exporters. The spot nutmeg prices will not likely to increase during the coming days.

जायफल : बढ़ने की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 29 अप्रैल (एनएनएस)। ईरान जंग की वजह से जायफल में कामकाज सुस्त बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 770 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। तेज गर्मी पड़ने और आवक भी सामान्य की अपेक्षा काफी नीची होने के बाद भी कोच्चि में इसकी कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। निर्यातकों की सक्रियता का अभाव बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल बढ़ने की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Turmeric: no possibility of long uptrend
New Delhi, 29 April (NNS): There were around 4000 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices rose by Rs 100 per quintal. Here, the prices of turmeric erode gatha asitis remained stable at Rs 15400 per quintal because of the weak buying after the improvement in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. Here, the active turmeric contract prices gained by Rs 98 or 0.61 percent to Rs 16114 per quintal owing to the higher speculative buying. There is no possibility of long uptrend in the prices during the coming days.

हल्दी : लंबी तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 29 अप्रैल (एनएनएस)। ईरोड में हल्दी की करीब 4 हजार बोरियों की आवक होने तथा 100 रुपए की तेजी आने की रिपोर्ट मिली। यहां एक दिन पूर्व हुए सुधार के बाद लिवाली सुस्त पड़ने से ईरोड ग_ïा एज ईट इज 15,400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 98 रुपए या 0.61 प्रतिशत बढ़कर 16,114 रुपए हो गया। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में लंबी तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही है।
Poppy seeds: no fear of downfall
New Delhi, 29 April (NNS): Here, poppy seeds Turkey remained stable at Rs 1450 per kg as the import gets affected amid ongoing war in Iran. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect owing to the weak rupee against the American dollar. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds prices during the coming days.

पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 29 अप्रैल (एनएनएस)। ईरान जंग की वजह से आयात में दिक्कतें आने की आशंका बनी हुई है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1450 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से भी बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नहीं है।
Coriander: no possibility of improvement
New Delhi, 29 April (NNS): The arrivals of coriander reported to be around 700/800 bags in the Baran mandi of Rajasthan. The arrivals seems weak, after this, there, the prices held stable at the same level of the previous day. Here, coriander badami prices remained stable at Rs 14300 per quintal weak trading activities. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. The active contract prices slipped by Rs 96 or 0.74 percent to Rs 12960 per quintal owing to the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of improvement in the spot coriander prices during the near future.

धनिया : सुधार के आसार नहीं
नई दिल्ली, 29 अप्रैल (एनएनएस)। राजस्थान की बारां मंड़ी में धनिए की करीब 700-800 बोरियों की ही आवक होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के बाद भी वहां इसकी कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। यहां भी सुस्त कामकाज के बीच धनिया बादामी 14,300 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से सक्रिय वायदा 96 रुपए या 0.74 प्रतिशत मंदा होकर 12,960 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में सुधार के आसार नहीं दिख रहे हैं।
Big cardamom: no decrement
New Delhi, 29 April (NNS): The prices of big cardamom kainchicut improved by Rs 10 to Rs 1640 per kg owing to the unfavourable weather conditions in the Eastern parts of the country. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The average auction price rose to Rs 1375/1712 per kg in the last auction which held on 23rd April, due to this, the market sentiments may affect. There is no fear of downfall in the spot big cardamom prices during the coming days.

बड़ी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 29 अप्रैल (एनएनएस)। पूर्वोत्तर भारत के उत्पादक क्षेत्रों में मौसम प्रतिकूल बना हुआ है। इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने इस क्षेत्र में अगले कुछ और दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहने का अनुमान भी व्यक्त किया हुआ है। यही वजह है कि यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 10 रुपए बढ़कर 1640 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही वृद्धि हुई थी। 23 अप्रैल को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत बढ़कर 1375/1712 रुपए हो जाने की सूचना मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी का डर नहीं है।
Cumin: no long downfall
New Delhi, 29 April (NNS): The selling of cumin reported to be weak than the normal level fromt he markets. The arrivals of cumin reported to be around 15000 bags in Unjha. The buying seems weak as comparatively, but the prices gained by Rs 20/25 per 20 kg because of the limited support of buying. Here, cumin prices dropped down by Rs 100 to Rs 23500 per quintal owing to the weak buying. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The active contract prices improved by Rs 30 or 0.15 percent to Rs 20350 per quintal due to the limited speculative buying. There is no possibility of long downfall in the spot cumin prices during the coming days.

जीरा : अब लंबी मंदी नहीं
नई दिल्ली, 29 अप्रैल (एनएनएस)। किसानों की जीरे में बिकवाली कमजोर ही बनी हुई है। अत: ऊंझा में जीरे की आवक घटती हुई करीब 15 हजार बोरियों की ही होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने लेकिन लिवाली का हल्का-फुल्का समर्थन मिलने से वहां जीरे की थोक कीमत में 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की वृद्धि होने की सूचना मिली। इसके विपरीत, यहां लिवाली कमजोर ही बनी होने से जीरा सामान्य 100 रुपए और घटकर 23,500 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही नरमी आई थी। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 30 रुपए या 0.15 प्रतिशत सुधरकर 20,350 रुपए हो गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में लंबी मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।

Fenugreek: no possibility of uptrend
New Delhi, 29 April (NNS): The new crop of fenugreek has been ruling in all the famous producing areas. However, the production of the crop reduced by 10/15 percent, due to this reason, the prices of fenugreek remained stable at Rs 7300 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The spot fenugreek prices will not likely to increase during the coming one or two days

मेथीदाना : बढ़ने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 29 अप्रैल (एनएनएस)। प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में मेथी की नई फसल चल रही है। हालांकि इस बार इसकी फसल 10-15 प्रतिशत कमजोर आने की आशंका भी जताई जा रही है। यही वजह है कि यहां सुस्त कामकाज के बाद भी मेथीदाना सामान्य 7300 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना बढ़ने की उम्मीद नहीं दिख रही है।.