New Delhi, 28 April (NNS): Here, the prices of coconut powder remained firm at Rs 7300 per 25 kg even after the ongoing wedding season. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per 25 kg. The market sentiments may affect because of the higher prices of copra as comparatively. The spot coconut powder prices will likely to remain weak during the coming days.

गोला बुरादा : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस)। ब्याह-शादियों का सीजन चालू होने के बाद भी यहो गोला बुरादा की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसीलिए यहां गोला बुरादा
सामान्य 7300 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। गोले की कीमत तुलनात्मक रूप से ऊंची बनी होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा सुस्त ही बना रह सकता है।

Cashew: will likely to remain strong
New Delhi, 28 April (NNS): Here, the prices of cashew 180 no. remained stable at Rs 1150 per kg due to the sluggish offtake. Before this, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the higher import prices of raw cashew and weak rupee against the American dollar. The spot cashew prices will likely to remain strong during the near future.
काजू : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस)। देश में काजू की नई फसल अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। इसके बाद भी यहां उठाव सुस्त ही बना होने से काजू 180 नंबर 1150 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। विश्व के अन्य उत्पादक देशों में कीमत ऊंची होने और रुपया भी कमजोर बना होने के कारण कच्चे काजू का आयात पड़ता ऊंचा पड़ने की आशंका है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू मजबूत ही बना रहने की संभावना है।