New Delhi, 28 April (NNS): There were around 1 lakh bags of red chilli reported to arrive in Guntur. The buying of the stock reported to be strong after the higher arrivals, due to this, there, the prices held stable at the same level of the previous day. Here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 25000 per quintal due to the sluggish buying. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.

लालमिर्च : बढ़ने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस)। गुंटूर में इन दिनों लालमिर्च की आवक थोड़ी घटकर करीब 70 हजार बोरियों के आसपास हो रही है। आवक इस स्तर पर होने के बाद भी निर्यातकों की लिवाली घटेने से वहां पर इसकी कीमत में क्वालिटीनुसार 500-1000 रुपए की मंदी आने की जानकारी मिली। इस मंदी का प्रमुख कारण यह है कि वहां इस प्रमुख किराना जिंस की क्वालिटी हल्की आ रही है। यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से 334 नंबर लालमिर्च 25 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही टिकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में तेजी की उम्मीद नहीं है।

Cloves: no possibility of long uptrend
New Delhi, 28 April (NNS): The prices of cloves remained stable at Rs 840 per kg due to the sluggish offtake even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone improved by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar. There is no possibility of long uptrend in the spot cloves during the near future.
लौंग : लंबी तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद लौंग का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां लौंग 840 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की वृद्धि हुई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में लंबी तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही है।
Small cardamom: no increment
New Delhi, 28 April (NNS): Today, the arrivals of small cardamom dropped down to 46808 kg in the South Indian Cardamom Online Auction Private Limited. Its average auction price declined to Rs 2581.70 per kg owing to the weak buying even after the feeble arrivals than the normal level. Before this, the prices were at Rs 2705.72 per kg in the last auction which held on 16th April. Here, the prices of small cardamom 7.5 mm remained stable at Rs 2850 per kg due to the weak sale at the higher prices. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per quintal. There is no possibility of more downfall in the spot small cardamom prices during the coming one or two days.

छोटी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस)। आज हुई साऊथ इंडियन कार्डमम ऑनलाइन ऑक्शन प्राइवेट लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक गिरकर 46,808 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली कमजोर ही बनी होने से इसकी औसत नीलामी भी गिरकर 2581.70 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व 16 अप्रैल को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2705.72 रुपए थी। यहां बढ़ी कीमत पर भी बिक्री सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम
2850 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी का अनुमान नहीं है।

Black pepper: will remain sluggish
New Delhi, 28 April (NNS): Now, Kochi is experiencing intense heat. Here, the offtake of black pepper reported to be sluggish amid middle east ceasefire. As a result, here, the prices of black pepper markara remained stable at Rs 775 per kg. Before this, the prices have gone up by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect due to the tensions in Iran. The spot black pepper prices will likely to remain sluggish during the coming days.
कालीमिर्च : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस)। कोच्चि में तेज गर्मी पड़ रही है। इतना ही नहीं, मिडिल-ईस्ट में सीजफायर चालू होने के बाद भी यहां कालीमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां कालीमिर्च मरकरा 775 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। ईरान में जारी तनाव की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च सुस्त ही बनी रह सकती है।
Dry ginger: not likely to increase
New Delhi, 28 April (NNS): The temperature has been started increasing in North India, due to this reason, the sale of dry ginger gets affected, due to this reason, the prices of dry ginger remained firm at Rs 28000 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The spot black pepper prices will not likely to increase during the near future.
सौंठ : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस)। उत्तर भारत में तेज गर्मी पड़ने लगी है। यही वजह है कि यहां सौंठ की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसलिए सौंठ सामान्य 28 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ बढ़ने की उम्मीद नहीं है।
Pistachio: will likely to remain in the limited area
New Delhi, 28 April (NNS): The prices of pistachio Peshawari remained stable at Rs 3700 per kg due to the sluggish offtake. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per kg. The demand of ice cream may increase as the temperature has been increasing constantly. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming days.
पिस्ता : सीमित दायरे में बना रहेगा
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस)। मध्य-पूर्व में सीजफायर चालू है लेकिन फिर से युद्ध को लेकर भी अनिश्चित माहौल बना हुआ है। यही वजह है कि यहां उठाव सुस्त बना होने के बाद भी पिस्ता पेशावरी 3700 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए का उछाल आया था। तेज गर्मी पड़ रही है। इससे आइसक्रीम वालों की लिवाली निकल सकती है। अत: आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता सीमित दायरे में बना रहने का अनुमान है।
Cumin: no break on downfall
New Delhi, 28 April (NNS): There were around 15000/17000 bags of cumin reported to arrive in Unjha because of the downfall in selling from the farmers. Its prices declined by Rs 50/80 per 20 kg due to the weak buying even after the weak arrivals. The prices of this famous commodity softened by Rs 100 to Rs 23600 per quintal due to the weak buying. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The active contract prices rose by Rs 105 or 0.52 percent to Rs 20195 per quintal because of the limited speculative buying. There is a possibility of temporary break in the spot cumin prices during the near future.

जीरा : मंदी पर ब्रेक नहीं
नई दिल्ली, 28 अप्रैल (एनएनएस)। कीमतों में आती जा रही मंदी की वजह से किसानों की बिकवाली लगातार घटती जा रही है। अत: ऊंझा में जीरे की आवक घटती हुई करीब 15-17 हजार बोरियों की ही होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली कमजोर ही बनी होने से वहां जीरे की थोक कीमत में 50-80 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की खबर मिली। यहां भी लिवाली कमजोर ही बनी होने से जीरा सामान्य 100 रुपए और घटकर 23,600 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही नरमी आई थी। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 105 रुपए या 0.52 प्रतिशत तेज होकर 20,195 रुपए पर पहुंच गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे की मंदी पर ब्रेक नहीं लगने के आसार हैं।