New Delhi, 27 April (NNS): The arrivals of wheat showed uptrend in MP, UP, Haryana and Punjab, despite this, its prices jumped by Rs 250 to Rs 2750/2760 per quintal due to the competitive buying from the stockists in the starting of the week. Later on, the market fell down to Rs 2670/2680 per quintal due to the all-round arrival pressure of the farmer’s stock. During the review period, the government has increased its procurement by 15 lakh metric tonnes to 148.6 lakh metric tonnes. The government is doing all-round buying and it increased the target from 303 lakh metric tonnes to 341 lakh metric tonnes, on seeing this, the buying will remain competitive, due to this, the prices may not show downfall during the near future.

गेहूं- ऊपर चढ़कर गिरा

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (एनएनएस) गेहूं की आवक एमपी यूपी हरियाणा पंजाब में बढ़ने के बावजूद सप्ताह के शुरुआत में स्टाकिस्टों की प्रतिस्पर्धात्मक खरीद चलने से इसके भाव 250 रुपए चलांग लगाकर 2750/2760 रुपए प्रति क्विंटल मिल क्वालिटी हो गए। तत्पश्चात बढ़े हुए भाव में किसानों के माल की आवक चौतरफा मंडियों में बढ़ते ही बाजार टूटकर 2670/2680 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गए। उक्त अवधि के अंतराल सरकारी खरीद भी 15 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 148.6 लाख मैट्रिक टन हो गई। सरकारी खरीद चौतरफा जोरो पर चल रही है तथा खरीद लक्ष्य 303 से बढ़ाकर 341 लाख मैट्रिक टन सरकार द्वारा कर दिया गया है, इसे देखते हुए खरीद प्रतिस्पर्धात्मक रहेगी, जिससे मंदे की गुंजाइश अभी नहीं है।

Fine rice: should purchase at the lower level

New Delhi, 27 April (NNS): The demand reported to be weak from the mills during the review week, due to this, the traders started selling the fine rice at the lower level because its demand seems weak from both the gulf and the Qatar countries, due to this reason, the domestic traders are not purchasing the stock after the record increment in the prices. The traders were getting profit at the  higher prices of the previous year. Therefore, it is profitable to sell the stock constantly. We believe that there is a lack of stock in both the mills and the markets and the availability of the stock also seems weak, but the market may increase after some time.

बारीक चावल-अब घटे भाव पर खरीदिए

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (एनएनएस) गत सप्ताह राइस मिलों ग्राहकी कमजोर होने से बारीक चावल घटा कर बेचने लगे, क्योंकि क्योंकि खाड़ी व कतर के देशों की कमजोर मांग बनी हुई है। यही कारण है कि रिकॉर्ड तेजी के बाद घरेलू लिवाल गायब हो गए हैं। पिछले दिनों के बढ़े भाव में कारोबारियों को भरपूर लाभ मिल रहा है। अत: माल बेचते रहना चाहिए। हम मानते हैं कि राइस मिलों को धान नहीं मिलने तथा तैयार माल की कमी  देश की मंडियों एवं मिलों में बनी हुई है, लेकिन कुछ दिन ठहर कर ही बाजार बढ़ेगा।

Maize: should purchase at the current level

New Delhi, 27 April (NNS): The demand of maize seems weak from the ethanol companies and the crop has been started arriving in Maharashtra and MP after UP, due to this reason, there is a swamp of downfall in the prices and the stock has already been sold out at the lower level. The new crop of maize has been started arriving constantly, but there, the arrival pressure of the stock seems weak. On the other hand, the stock of stored companies have been selling out at the rubbish rates in the ethanol companies. We believe that the new stock is being available at Rs 1700/1800 per quintal and there is no possibility of more downfall in the prices as the sowing reported to be weak. Therefore, there is no risk in the trade at the current level.

मक्की-वर्तमान भाव पर खरीदिए

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (एनएनएस) हम मानते हैं कि एथेनॉल कंपनियों की मांग मकई में काफी घट जाने तथा यूपी के बाद एमपी महाराष्ट्र में फसल आ जाने से एक बार मंदे का दलदल बन गया था, वह सब माल मंदे में निपट चुका है। बिहार में नई मक्की आने लगी है, लेकिन वहां भी इस बार ज्यादा प्रेशर रहने वाला नहीं है। उधर स्टाक वाली कंपनियों के माल एथेनॉल कंपनीयों में पहले ही औने-पौने भाव में कट चुके हैं। हम मानते हैं कि बिहार में नया माल 1700/1800 रु प्रति कुंतल के बीच नमी के हिसाब से बिक रहा है। अब इसमें ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि बिजाई में पोल की खबरें आ रही हैं। अत: वर्तमान भाव में जोखिम नहीं दिखाई दे रहा है।

Millet: should trade at the current level

New Delhi, 27 April (NNS): The crop of millet gets affected due to the unfavourable weather conditions in last October and there, almost 50 percent of the crop has been arrived. The millet of Rajasthan is being consume in the local markets and its prices have been ruling at the higher level in Mauli Barwala reach. The loading of the crop seems constant from Haryana because the prices of maize have been ruling at the  lower level. Presently, its prices slipped by Rs 25/50 to Rs 2000/2050 per quintal. On seeing the supply and stock in the producing markets, there is no possibility of more uptrend in the price, but it may not show more downfall during the coming days.

बाजरा-मजूरी का काम करते रहिए

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (एनएनएस) गत अक्टूबर में आई बाजरे की फसल प्रतिकूल मौसम से भारी नुकसान हो गया था तथा वहां 50 प्रतिशत तक ही फसल मुश्किल आई है। राजस्थान का बाजरा वहीं लोकल में खप रहा है, मौली बरवाला के लिए पड़ता नहीं लग रहा है, हरियाणा का बाजरा चौतरफा लोडिंग में जा रहा है, क्योंकि मकई के भाव काफी नीचे चल रहे हैं। फिलहाल 25/50 रुपए के मंदे पर 2000/2050 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच में व्यापार हो गया। उत्पादक मंडियों में आपूर्ति एवं स्टॉक को देखते हुए आगे फिर बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं, लेकिन मंदे का समय नहीं है।

Masoor : possibility to increase

New Delhi, 27 April (NNS): The arrivals of masoor declined by 17/18 percent due to the weak production in the markets during the review week, due to this reason, the sale of its dal seems weak, despite this, in Bilti, the prices of masoor showed strong trend. There is a shortage of the stock in the markets, due to this, the all-round buying seems good. Presently, there is a shortage of the stock because of the stock has been store in Mungaoli, Ganj Basauda and Beenganj line, in these circumstances, the market was remained high in the previous week and the market may likely to remain high from here because in Delhi reach, it is being available at the higher level. Here, bold masoor is being traded at Rs 6680/6700 per quintal, whereas, both the inferior and superior quality stock also  ruling at the higher level of Rs 6150/6200 per quintal. Therefore,  the market may likely to increase from here.

मसूर-यहां से बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (एनएनएस) उत्पादन कम से मंडियों में गत सप्ताह मसूर की आवक 17-18 प्रतिशत कम रही जिस कारण दाल की बिक्री कमजोर होने के बावजूद भी बिल्टी में मसूर मजबूत बोली गई। छोटी मसूर शॉर्टेज में है, इसलिए उसमें चौतरफा अच्छी तेजी बनी हुई है। वर्तमान में स्टॉक ज्यादा नहीं है, क्योंकि मुंगावली गंज बासौदा बीनागंज लाइन में फसल आकर स्टॉक में जा चुकी है। जिस कारण बीते सप्ताह बाजार तेज रहे,  यहां से फिर तेजी लग रही है, क्योंकि पीछे से हाजिर लोडिंग में दिल्ली पहुंच में महंगा पड़ रही है। यहां मोटी मसूर में 6680/6700 रुपए का बिल्टी में व्यापार हो गया है, जबकि हल्के भारी माल कनाडा के आने से 6150/6200 रुपए पर तेजी बनी हुई है। अत: भविष्य में फिर तेज लग रहा है।

Urad: uptrend due to the higher demand from the mills

New Delhi, 27 April (NNS): The prices of urad rose by Rs 300 which stood SQ at Rs 9050 and FAQ at Rs 8400 per quintal respectively owing to the all-round buying from the mills during the review week. In Burma, its prices went up by $15/20 to $930/935 per tonne. The running containers from  Chennai have already been arrived during the last fortnight, due to this, the speculators are quoting the prices at the higher level after the delivery of the stock. Today, there is no import prices while importing the sock from Chennai, there, it is being quoting at Rs8700 per quintal, but the delivery seems weak, due to this, the prices will be likely to remain high during the coming days.

उड़द-मांग में कमी से मंदा

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (एनएनएस) गत सप्ताह उड़द में दाल मिलों की चौतरफा लिवाली चलने से 300 रुपए बढ़कर एसक्यू 9050 रुपए तथा एफ ए क्यू 8400 रुपए प्रति कुंतल हो गई। बर्मा में 15-20 डॉलर प्रति टन बढ़कर भाव 930/935 डॉलर हो गए हैं। पिछले एक पखवाड़े के अंतराल चेन्नई से चले हुए कंटेनर पहुंचने से लगातार डिलीवरी पूरी करके, आगे के माल सटोरिये ऊंचे भाव में बेचने लगे हैं। आज की तारीख में चेन्नई से माल मांगने पर कोई पड़ता नहीं है, वहां एस क्यू के भाव 8700 रुपए बोल रहे हैं, लेकिन बिकवाली कमजोर है। इसलिए अब इन भावों में आगे चलकर और तेजी लग रही है।

Moong: no equation of increment

New Delhi, 27 April (NNS): No new crop of moong has been available in the markets rather than tender, due to this reason, almost 80 percent of the stock has already been consume in Rajastha. The stock has been loading in all the mills of Rajasthan and MP. The best quality stock also selling at Rs 8300/8500 per quintal, but at lower level, the stock of dhoya also ruling between Rs 6600/7500 per quintal, in these circumstances, the trade should not be done at the higher level.

मूंग-तेजी का समीकरण नहीं

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (एनएनएस) टेंडर के अलावा और कोई मूंग मंडियों में उपलब्ध नहीं होने से गत सप्ताह राजस्थान के हल्के भारी माल भी 80 प्रतिशत खप गए हैं। राजस्थान तथा एमपी के क्वालिटी अनुसार सभी मिलों को अभी भी लोड हो रहे हैं। बढ़िया माल 8300/8500 बिक रहा है, लेकिन नीचे में 6600/7500 रुपए के बीच माल भी धोया के मतलब के मिलों को उपलब्ध हो रहे हैं, इन परिस्थितियों में अब तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।

Tur: prices may increase after correction

New Delhi, 27 April (NNS): The demand of tur showed uptrend from both the  upcountry and local mills and in Chennai, here, the prices of lemon tur went up by Rs 200 to Rs 7940/7950 per quintal. The prices of dal also gained by Rs 1.5/2 per kg. Here, the stock has already been  sold out in the markets of Maharashtra, Karnataka, UP, Bihar, Jharkhand and MP because the per hectare productivity reported to be weak. Therefore, the arrivals of domestic crop seems weak. Presently, the prices showed downfall due to the lack of rupee in the markets and ongoing war between Iran and Israel. Now, the prices of import deals have been ruling at Rs 250/275 per quintal. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the lower level.

तुवर-करेक्शन के बाद तेजी आएगी

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (एनएनएस) गत सप्ताह लोकल एवं दिसावरी दाल मिलों की तुवर में मांग काफी बढ़ जाने तथा चेन्नई में भी बाजार उछल जाने से यहां 200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी पर लेमन तुवर के भाव 7940/7950 रुपए हो गए। दाल में भी डेढ़-दो रुपए प्रति किलो की बढ़त दर्ज की गई। इधर तुवर की फसल महाराष्ट्र कर्नाटक यूपी बिहार झारखंड मध्य प्रदेश में आकर निपट चुकी है, क्योंकि इस बार प्रति हैक्टेयर उत्पादकता कम रही है। अत: घरेलू फसल कम आई है। वर्तमान में मंदा केवल बाजारों में रुपए की तंगी होने एवं ईरान इजरायल अमेरिका युद्ध के चलते आया है। अब वर्तमान भाव में रंगून से हाजि सौदे करने पर 250-275 रुपए प्रति क्विंटल ऊंचे पड़ते का माल मिल रहा है। अत: जब भी बाजार घटे माल और पकड़ना चाहिए।

Gram desi: possibility to increase

New Delhi, 27 April (NNS): There is a lack o arrivals pressure of the stock in all the states like MP, Rajasthan, Maharashtra, Karnataka and Andhra Pradesh. Only, the arrived stock of Australia has already been unloaded, whereas, the new deals are available at the higher level, due to this reason, the prices of gram Rajasthan also jumped by Rs 100 to Rs 5600/5650 per quintal and its quality seems weak. The stock of Australia also being traded at Rs 5700 per quintal. The prices reached at this leveldue to the lack of rupee in the markets and ongoing war. Therefore, the market may likely to remain high during the coming days.

देसी चना-बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (एनएनएस) मध्य प्रदेश राजस्थान महाराष्ट्र कर्नाटक आंध्र प्रदेश आदि सभी राज्यों की मंडियों में देसी चने का प्रेशर नहीं है, केवल ऑस्ट्रेलिया के पहले आए हुए माल उतर रहे हैं, जबकि वहां से भी नए सौदे महंगे पड़ रहे हैं, जिस कारण गत सप्ताह 100 रुपए बढ़कर 5600/5650 रुपए प्रति क्विंटल राजस्थानी चना हो गया, वह भी क्वालिटी हल्की आ रहा है। ऑस्ट्रेलिया का माल 5700 रुपए बिक रहा है, ये भाव भी केवल रुपए की भारी तंगी के होने एवं युद्ध की स्थिति में आया है। अत: भविष्य में तेज लग रहा है।

Rajma chitra: higher prices from the international markets

New Delhi, 27 April (NNS): The unloading of rajma  chitra reported to be weak. The traders are quoting the quality of the crop inferior, which unloaded during the previous days. The importers are doing the deals of sluggish rates  due to the selling of Indian brazil stock at the lower level because the prices of China’s stock have been ruling at the higher level and the selling  of Indian brazil stock seems difficult. Here, the crop has already been sold out in the Barsi line and the Indian Brazil stock has been selling at Rs 82/83 per kg. Here, the rajma chitra of China also ruling between Rs 104/107 per kg because the stock has been available at $1075/1090 per tonne.  The production of rajma chitra reported to be around 6 lakh bags and it is profitable to purchase the stock at the current rates.

राजमां चित्रा-विदेशों से पड़ना नहीं

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (एनएनएस) चीन का राजमां चित्रा कम उतर रहा है, पिछले दिनों जो माल उतरा था उसमें भी कारोबारी हल्का माल बता रहे हैं। ऐसा आभास हो रहा है कि इंडियन ब्राज़ील काफी सस्ता बिकने से आयातक कम भाव के ही सौदे कर रहे हैं, क्योंकि चीन के पड़ते काफी महंगे लग रहे हैं तथा ऊंचा माल इंडियन ब्राजील के आगे बिकना मुश्किल हो गया है। इधर बारसी लाइन में फसल निपट चुकी है, वहां से इंडियन ब्राज़ील आकर 82/83 रुपए क्वालिटी अनुसार बिक रहा हैं। चीन का राजमां चित्रा यहां 104/107 रुपए हो गया है, क्योंकि 1075/1090 डॉलर प्रति टन से नीचे नहीं मिल रहा है। बारसी लाइन में  उत्पादन अनुमान 6 लाख बोरी का आया था, इन भावों में अब एक बार माल को खरीदना चाहिए।

Gram kabuli: no more downfall

New Delhi, 27 April (NNS): The all-round crop of gram kabuli has already been sold out in the markets. However, the arrivals of the crop does not seems favourable as per the consumption in the producing markets. There, it is being traded at Rs 60/64 per kg. The market will likely to remain  high on seeing the supply as compared to the previous year in the producing markets. This year, the arrivals have not showed uptrend in Sawda line.

काबुली चना-ज्यादा नहीं घटेगा

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (एनएनएस) काबुली चने की फसल चौतरफा आकर घरों में जा चुकी है। हालांकि उत्पादक मंडियों में माल की आवक जितनी हो रही है, वह खपत के अनुरूप नहीं है। वहां क्वालिटी के अनुसार माल के 60/64 रुपए प्रति किलो चल रहे हैं। उत्पादक मंडियों में गत वर्ष की अपेक्षा आपूर्ति में कमी को देखते हुए यहां से बाजार अभी और तेज लग रहा है। इस बार सावदा लाइन में भी आवक नहीं बढ़ पा रही है।

Pea: no risk in the trade

New Delhi, 27 April (NNS): The rupee seems weak as compared to the American dollar, due to this, the import prices have been ruling at the higher level. The deals reported to be weak from Canada and the unloaded stock at the Indian ports have been ruling at the higher level. Its consumption seems high in the domestic markets. Therefore, it is profitable to purchase the stock at any price. On the other hand, only 50 percent of the crop has been arrived, due to this, the stock is being traded between Rs 3950/4000 per quintal at the Indian ports and it is profitable to trade at the current level.

मटर-व्यापार में रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (एनएनएस) डॉलर रुपया की तुलना में काफी बढ जाने से आयात पड़ता वर्तमान भाव पर भी महंगा हो गया है। कनाडा से सौदे कम हो रहे हैं तथा जो माल भारतीय बंदरगाहों पर उतर रहे हैं, उसके पड़ने काफी महंगे आ रहे हैं। घरेलू मंडियों में इसकी खपत बढ़ गई है। अत: वर्तमान भाव में जहां भी माल मिलें, खरीद करना लाभदायक रहेगा। उधर यूपी एमपी से आई हुई फसल 50 प्रतिशत कम ही है, इसलिए जो मटर भारतीय बंदरगाहों पर 3950/4000 के रेंज में बिक रही है, इसमें व्यापार करना चाहिए।

Guar: less possibility to decrease

New Delhi, 27 April (NNS): In Jodhpur mandi, the prices of guar dropped down by Rs 150 to Rs  5650/5700 per quintal owing to the weak demand from the gum mills. In Ahmadabad mandi, its prices also quoting at Rs 5600/5650 per quintal. In NCDEX, the prices of guar contract April delivery showed downfall because of the weak speculative buying. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.

ग्वार-मंदे के आसार नहीं

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (एनएनएस) गम मिलों की मांग कमज़ोर होने से जोधपुर मंडी में गत सप्ताह के दौरान ग्वार के भाव 150 रूपये घटकर 5650/5700 रुपए प्रति किवंटल रह गए। अहमदाबाद मंडी इसके भाव 5600/5650 रुपए प्रति किवंटल बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली घटने से  एनसीडीईएक्स में ग्वार वायदा मई डिलीवरी में गिरावट का रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए इसमें और अधिक गिरावट की उम्मीद कम है।