New Delhi, 27 April (NNS): During the review week, the prices of soya oil reduced by Rs 100 to Rs 15700 per quintal owing to the constant selling from the stockists and lack of demand support. In Kandla, its prices also quoting at Rs 14700 per quintal because of the constant selling from the importers. In Maharashtra, the prices of soya oil also remained under pressure at Rs 15200 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.
सोयाबीन तेल-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 27 अप्रैल (एनएनएस) ग्राहकी का समर्थन ना मिलने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली से गत सप्ताह के दौरान सोया तेल के भाव 100 रूपये घटकर 15700 रुपए प्रति कुंतल रह गए। आयातकों की बिकवाली से कांदला में इसके भाव इसी अनुपात में घटकर 14700 रुपये प्रति कुंतल बोले गए। महाराष्ट् में भी बिकवाली कमजोर होने से सोया तेल मे 15200 रुपए प्रति क्विंटल पर दबे रहा। आने वाले दिनों में इसमें मंदे की संभावना कम है।
CPO: less possibility to decrease
New Delhi, 27 April (NNS): In the international markets, the prices of CPO gained by $30 to $1262 per tonne. Here, CPO prices rose by Rs 200 to Rs 11550 per quintal due to the higher demand from the vegetable ghee manufacturers. The selling from the exporters seems weak from the importers due to the weak rupee against the American dollar in the Foreign Market Exchange. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the coming days.
सीपीओ-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 27 अप्रैल (एनएनएस) अंतरराष्ट्रीय बाजार में सीपीओ के भाव 30 डॉलर बढ़कर 1262 डॉलर प्रति टन हो जाने तथा वनस्पति घी निर्माताओ की मांग निकलने से कांदला में सीपीओ के भाव 200 रुपए बढ़कर 11550 रुपए प्रति कुंतल हो गए। विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर की तुलना में रुपया कमज़ोर होने के कारण आयातकों की बिकवाली सुस्त पड़ गई। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य इसमें गिरावट की गुंजाइश नहीं लग रही है।
Mustard: limited fluctuations
New Delhi, 27 April (NNS): At Lawrence Road, the prices of mustard declined by Rs 150 to Rs 6650/6700 per quintal during the review week owing to the constant selling from the stockists and weak demand from the mills. In Jaipur, its prices also quoting at Rs 7200 per quintal. On seeing the recent uptrend, there is no possibility of more uptrend in the prices. Apart from this, the market may likely to decrease during the coming days.
सरसों-सीमित घटबढ़
नई दिल्ली, 27 अप्रैल (एनएनएस) तेल मिलों की मांग घटने एवं स्टाकिस्टों की बिकवाली से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के भाव 150 रुपए घटकर 6650/6700 रूपये प्रति किवंटल रह गए। जयपुर में इसके भाव 7200 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। हाल में आई तेज़ी को देखते हुए आने वाले समय में इसमे बढ़ने की संभावना कम है। बाजार घट सकता है।
Mustard oil: less possibility to decrease
New Delhi, 27 April (NNS): During the review week, mustard oil prices dropped down by Rs 100 to Rs 14100 per quintal owing to the constant selling from the stockists and lack of demand support. In Haryana, its prices also quoting at Rs 13900 per quintal. In Jaipur mandi, the prices of mustard oil kachi ghani also ruling at Rs 14500 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more uptrend in the prices. Apart from this, the market may likely to decrease during the near future.
सरसों तेल-घटने के आसार
नई दिल्ली, 27 अप्रैल (एनएनएस) ग्राहकी का समर्थन ना मिलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से सरसों तेल गत सप्ताह के दौरान तेल के भाव 100 रूपये घटकर 14100 रुपए प्रति कुंतल रह गए। हरियाणा में इसके भाव 13900 रूपये प्रति क्विटंल बोलें गए। जयपुर मंडी में मांग घटने सरसों तेल कच्ची घानी के भाव भी इसी अनुपात में घटकर 14500 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमे तेजी की संभावना नहीं है। बाजार घट सकता है।
Cottonseed oil: likely to remain stable
New Delhi, 27 April (NNS): The prices of cottonseed oil went up by Rs 150 to Rs 14350 per quintal owing to the higher demand from the vegetable ghee manufacturers and the refiners along with the soft trend in the prices of imported oils. During the review week, the prices of cottonseed also remained under pressure at Rs 4200/4300 per quintal in the markets of Punjab due to the weak selling. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more fluctuations in the prices during the near future.
बिनौला तेल-ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 27 अप्रैल (एनएनएस) विदेशी तेलों में नरमी का रुख होने एवं रिफाइंड एवं वनस्पति घी निर्माताओ की मांग निकलने से बिनोला तेल के भाव 150 रुपए बढ़कर 14350 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। उक्त अवधि के दौरान मांग घटने से पंजाब की मंडियों में बिनोला के भाव 4200/4300 रूपये प्रति कुंतल पर दबे रहे। सप्लाई व मांग को हुए भविष्य में इसमें ज्यादा घट बढ़ की संभावना नहीं है।
Soybean: remain strong
New Delhi, 27 April (NNS): In Jalgaon, the prices of soybean jumped by Rs 300 to Rs 5850 per quintal due to the higher buying from the plants. The market sentiments may affect owing to the higher prices of CPO and increment in demand of soybean in bio diesel. The spot soybean prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
सोयाबीन : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 27 अप्रैल (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में सोयाबीन मजबूत ही बना रहने की उम्मीद है। ईरान-अमेरिका के बीच शांति के लिए बातचीत का दूसरा चरण स्थगित हो गया है और इसकी वजह से क्रूड ऑयल में तेजी की स्थिति बनी हुई है। इसी वजह से गत सप्ताह जलगांव में प्लांटों की भारी लिवाली से सोयाबीन 300 रुए उछलकर 5850 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया था। क्रूड ऑयल ऊंचा ही बना होने और इसकी वजह से बायोडीजल में सोयाबीन की मांग बढ़ने की उम्मीद से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में सोयाबीन मजबूत ही बना रहने के आसार हैं।
