New Delhi, 27 April (NNS): Here, the prices of cashew four pieces remained stable at Rs 820 per kg due to the sluggish buying from the stockists at the higher level. Before this, the prices have gone up by Rs 15/20 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar and higher international markets. The spot cashew prices will likely to remain sluggish during the near future.
काजू : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 27 अप्रैल (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू सुस्त ही बना रहने के आसार हैं। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 820 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 15-20 रुपए की तेजी आई थी। अंतर्राष्टï्रीय कीमत ऊंची होने तथा अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू में सुस्ती जारी रह सकती है।
Almond kernel: will likely to remain sluggish
New Delhi, 27 April (NNS): Here, the prices of almond kernel California slipped by Rs 10 to Rs 805 per kg due to the weak buying. Recently, the prices have gone down by Rs 15 per kg. The market sentiments may affect because of the higher import prices. The spot almond kernel prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.
बादामगिरी : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 27 अप्रैल (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी में सुस्ती जारी रह सकती है। लेबनान में करीब दस दिन पूर्व हुआ सीजफायर टूटने का डर बना हुआ है। इसके बाद भी यहां लिवाली घटने से बादामगिरी कैलिफोर्निया गत सप्ताह 10 रुपए मंदी होकर 805 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 15 रुपए की मंदी आई थी। पिछले महीने आयात अपेक्षाकृत रूप से ऊंचा होने से भी बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी सुस्त ही बनी रहने की आशंका है।
