New Delhi, 24 April (NNS): The arrivals of coriander reported to be weak in the markets of producing areas. There were around 2000/2500 bags of coriander reported to arrive in the Baran mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. Here, coriander badami prices dropped down by Rs 100 to Rs 14500 per quintal because of the sluggish buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 200/300 per quintal. The active contract prices rose by Rs 56 or 0.41 percent to Rs 13568 per quintal owing to the limited speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long uptrend in the spot coriander prices during the near future.
धनिया : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 24 अप्रैल (एनएनएस)। प्रमुख उत्पादक राज्यों की मंड़ियों में धनिए की आवक सामान्य से काफी कमजोर हो रही है। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब दो-ढाई हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 400-500 रुपए की तेजी आई थी। यहां बढ़ी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिाली सुस्त पड़ने से धनिया बादामी 100 रुपए नरम होकर 14,500 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200-300 रुपए की तेजी आई थी। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 56 रुपए या 0.41 प्रतिशत बढ़कर 13,568 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में लंबी तेजी के आसार नहीं हैं।
Nutmeg: likely to remain stable
New Delhi, 24 April (NNS): Here, the prices of nutmeg remained stable at Rs 780 per kg due to the sluggish offtake. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. The temperature has been increasing in Kochi and the trading activities reported to be sluggish. The market sentiments may affect due to the lack of activeness from the exporters. The spot nutmeg prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.
जायफल : स्थिरता बनी रह सकती है
नई दिल्ली, 24 अप्रैल (एनएनएस)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के युद्ध के संबंध में अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। अत: यहां पर यह 780 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में तेज गर्मी पड़ने और कारोबारी गतिविधियां सुस्त बनी होने की जानकारी मिली। निर्यातकों की सक्रियता का अभाव बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल अपने वर्तमान स्तर के आसपास बना रह सकता है।
Turmeric: no long uptrend
New Delhi, 24 April (NNS): Here, the prices of turmeric erode gatha asitis rose by Rs 200 to Rs 15700 per quintal because of the three weeks ceasefire between Lebnan and Israel. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There were around 8000 bags of turmeric reported to arrive in the Erode and the prices gained by Rs 100 per quintal. Here, the active turmeric contract prices went down by Rs 60 or 0.36 percent to Rs 16414 per quintal owing to the weak speculative buying. There is no possibility of long uptrend in the prices during the coming days.
हल्दी : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 24 अप्रैल (एनएनएस)। लेबनान और इजरायल के बीच सीजफायर बढ़कर तीन सप्ताहों के लिए किए जाने के समाचार हैं। इसके फलस्वरूप यहां लिवाली बढ़ने से ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी 200 रुपए तेज होकर 15,700 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 8 हजार बोरियों की आवक होने तथा 100 रुपए की तेजी आने की खबर मिली। सटोरियों की लिवाली नरम पड़ने से सक्रिय वायदा 60 रुपए या 0.36 प्रतिशत घटकर 16,414 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है।
Poppy seeds: no fear of downfall
New Delhi, 24 April (NNS): Here, poppy seeds Turkey remained sluggish at Rs 1450 per kg due to the sluggish buying. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. The market sentiments may affect owing to the ongoing panic situation worldwide. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds prices during the coming days.
पोस्तदाना : घटने का डर नहीं
नई दिल्ली, 24 अप्रैल (एनएनएस)। अमेरिका द्वारा ईरान के साथ सीजफायर को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाए जाने की रिपोर्ट मिल रही हैं। यही वजह है कि यहां लिवाली सुस्त ही बनी होने से पोस्तदाना तुर्की 1450 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। सीजफायर बेशक बढ़ाए जाने की सूचनाएं आ रही हैं लेकिन हालात तनावपूर्ण बने होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाना घटने का डर नहीं है।
Big cardamom: no uptrend
New Delhi, 24 April (NNS): The prices of big cardamom kainchicut remained at Rs 1660 per kg owing to the weak offtake even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The average auction price declined to Rs 1375/1712 per kg in the last auction which held during the previous day. There is no possibility of downfall in the prices during the coming days.
बड़ी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 24 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी बड़ी इलायची का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1660 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। बीते दिन हुई नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 1375/1712 रुपए जो जाने की सूचना मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नहीं है।
Cumin: no possibility of uptrend
New Delhi, 24 April (NNS): The selling of cumin reported to be weak than the normal level. The arrivals of cumin reported to be around 20000 bags in Unjha. There, the prices slipped by Rs 20/25 per 20 kg because of the weak buying after the feeble arrivals. Here, cumin prices remained stable at Rs 24000 per quintal owing to the weak buying. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The active contract prices slipped by Rs 70 or 0.33 percent to Rs 21100 per quintal due to the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices will not likely to increase during the coming days.
जीरा : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 24 अप्रैल (एनएनएस)। किसानों की बिकवाली सामान्य से कमजोर ही बनी हुई है। इससे ऊंझा में जीरे की आवक घटती हुई करीब 20 हजार बोरियों के आसपास होने की रिपोर्ट मिली। आवक में आई इस कमी के बाद भी लिवाली कमजोर ही बनी होने से वहां इसकी कीमत में 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की जानकारी मिली। यहां भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से जीरा सामान्य 24 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की नरमी आई थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 70 रुपए या 0.33 प्रतिशत नरम होकर 21,100 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा बढ़ने की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Fenugreek: will likely to remain strong
New Delhi, 24 April (NNS): The new crop of fenugreek has been ruling in all the producing states and the production reported to be weak, due to this reason, the prices of fenugreek remained stable at Rs 7300 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect owing to the sluggish buying . The spot fenugreek prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
मेथीदाना : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 24 अप्रैल (एनएनएस)। प्रमुख उत्पादक राज्यों में मेथी की नई फसल की आवक चल रही हैं। हालांकि इस बार इसका उत्पादन कुछ कमजोर होने की आशंकाएं भी जताई जा रही है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 7300 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। फार्मेसी वालों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में मजबूती बनी रह सकती है।
