New Delhi, 24 April (NNS): Here, the prices of almond kernel California remained stable at Rs 805 per kg due to the higher import of almond and its kernel during the previous month. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect because of the weak sale even after the ongoing wedding season. The spot almond kernel prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.
बादामगिरी : सुस्त बनी रहेगी
नई दिल्ली, 24 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले महीने देश में बादाम और इसके उत्पादों का आयात तुलनात्मक रूप से ऊंचा हुआ था। इसके परिणामस्वरूप यहां उठाव सुस्त बना होने से बादामगिरी कैलिफोर्निया 805 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। ब्याह-शादियां चालू होने के बाद भी बिक्री सुस्त बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में सुस्ती बनी रह सकती है।
Copra: will remain sluggish
New Delhi, 24 April (NNS): The prices of copra in bags remained firm at Rs 38000 per quintal due to the ongoing wedding season. Recently, the prices have gone up by Rs 2000 per quintal. The market sentiments may affect due to the weak supply and stock in the producing areas. The spot copra prices will likely to remain sluggish during the coming days.
गोला : सुस्ती बनी रह सकती है
नई दिल्ली, 24 अप्रैल (एनएनएस)। ब्याह-शादियां चल रही हैं। इसके बाद भी यहां गोला कट्टïों में 38 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 2 हजार रुपए का उछाल आया था। उत्पादक क्षेत्रों में इसका स्टॉक तथा आपूर्ति सामान्य से कमजोर बनी होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला सुस्त ही बना रह सकता है।
Cashew: no fluctuations
New Delhi, 24 April (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 930 per kg due to the weak rupee against the American dollar. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect due to the higher import prices of cashew and higher rupee against the American dollar. There is no possibility of more fluctuations in the prices during the coming days.
काजू : घटाबढ़ी नहीं
नई दिल्ली, 24 अप्रैल (एनएनएस)। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 930 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। अंतर्राष्टï्रीय बाजार में कीमत तुलनात्मक रूप से ऊंची होने तथा कच्चे काजू का आयात पड़ता ऊंचा पड़ने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में उल्लेखनीय घटाबढ़ी के आसार नहीं हैं।
