New Delhi, 23 April (NNS): The export of milk powder showed downfall due to the war between Iran, Israel and America and the stockists started purchasing the stock at the lower level and the consumption of wedding also seems high, due to this reason, it is expected that the prices may improve by Rs 5 per kg. The dry fruit manufacturers started purchasing the stock of milk powder at the current level. The traders of South India are not selling their stock at the lower level from the last 3 days. On the other hand, it prices have been ruling at $3500 per tonne in the international markets, due to this reason, the prices of premium quality milk powder also improved by Rs 5 to Rs 300/313 per kg. Huge amount of chalk has been started exporting to Manila Bangladesh Oman and Nepal. The cow milk powder of South India is being traded at Rs 280/290 per kg in the markets of North India. It is expected that the prices may increase in the near future.
दूध पाउडर- 5 रुपए प्रति किलो बढ़े
नई दिल्ली, 23 अप्रैल (एनएनएस) यद्यपि दूध पाउडर में इजरायल ईरान एवं अमेरिका के वार से निर्यात व्यापार कम हुआ है, तथापि नीचे भाव में स्टॉकिस्ट लिवाल आने लगे हैं तथा आगे शादियों की खपत बढ़ गई है। जिस कारण 5 रुपए प्रति किलो की और तेजी आ गई। दूध पाउडर वर्तमान भाव में मावा निर्माता खरीद रहे हैं। दूसरी गत तीन दिनों से दक्षिण भारत बिकवाली घटाकर नहीं आ रही है। वहीं विदेशी बाजारों में इसके भाव 3500 डॉलर प्रति टन भाव हो गए हैं। जिस कारण दूध पाउडर के भाव प्रीमियम क्वालिटी के 5 रुपए बढ़कर 300/313 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। मनीला बांग्लादेश ओमान एवं नेपाल प्रचुर मात्रा में जाने लगा है। दक्षिण भारत का कॉउ मिल्क पाउडर उत्तर भारत की मंडियों में आकर 280/290 रुपए प्रति किलो आकर बिक रहा है। आगे अच्छी तेजी के आसार दिखाई दे रहे हैं।
Desi ghee: prices increased by Rs 75 per tin
New Delhi, 23 April (NNS): The stock of butter reported to be high in the plants of North India as compared to the previous year. Now the stucked containers of butter have already been sold out in the market during the previous month and the new shipments have been started arriving, for this, the exporters are purchasing 82% fats stock of butter. The production cost of milk powder showed increment as the prices of liquid milk improved by Rs 3 per litre in the plants during the current week, in these circumstances, it is expected that the prices of butter soon improved by Rs 10/15 per kg and it may show more increment in future. Apart from this, the prices of premium quality desi ghee went up by Rs 75 to Rs 9350/9525 per quintal. The market of desi ghee will increase after sometime, where as the companies are quoting the prices at Rs 9250/9400 per quintal.
देसी घी-75 रुपए प्रति टीन बढ़े
नई दिल्ली, 23 अप्रैल (एनएनएस) उत्तर भारत के प्लांटों में बटर का स्टॉक, गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में अधिक जरूर है, पिछले महीने के फंसे बटर के कंटेनर निकल चुके हैं तथा नए शिपमेंट होने लगे हैं, उसके लिए निर्यातकों की बटर 82 फैट्स माल की खरीद चल रही है। चालू सप्ताह में प्लांटों में 3 रुपये प्रति लीटर लिक्विड दूध के भाव बढ़ने उत्पादन लागत और महंगा हो गया है, इन परिस्थितियों में बटर में जल्दी 10-15 रुपए की तेजी आ गई है तथा आगे और बढ़ने की संभावना प्रबल हो गई है तथा देसी घी भी 75 रुपए बढ़कर प्रीमियम क्वालिटी के 9350/9525 रुपए प्रति टीन हो गया है। आगे थोड़े दिन ठहर कर देसी घी के भी बाजार बढ़ जाएंगे, जबकि कंपनियां 9250/9400 रुपए तक बोल रही है।
