New Delhi, 23 April (NNS): The prices of soya oil refined remained firm at Rs 15850 per quintal owing to the weak selling and the Chicago’s soya oil contract is in plus. In MP, its prices also quoting at Rs 14950 per quintal. In Kandla, its prices also quoting at Rs 14850 per quintal amid weak selling from the importers after the downfall in rupee against the American dollar. There is no possibility of more downfall in the prices during coming one or two days.

सोया तेल-मंदे के आसर कम

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (एनएनएस) शिकागो सोया तेल वायदा के प्लस में होने एवं बिकवाली कमज़ोर होने से सोया तेल रिफाइंड के भाव 15850 रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। मध्य प्रदेश में भी इसके भाव 14950 रूपये प्रति क्विंटल बोलें गए।डॉलर की तुलना में रुपए की कीमतों में आई गिरावट के कारण आयातकों की बिकवाली कमजोर होने से कांदला में इसके भाव 14850 रुपए बोले गए ।आने वाले दिनों गिरावट की उम्मीद कम है।

Mustard oil: less possibility to increase

New Delhi, 23 April (NNS): The prices of mustard oil went down by Rs 50 to Rs 14150 per quintal owing to the feeble demand. In Dadri, its prices also quoting at Rs 14000 per quintal. In Jaipur mandi, mustard oil kachi ghani stock also being available at Rs 14600 per quintal. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the uptrend in the prices. Apart from this, the market may likely to move in the limited area during the coming days.

सरसों तेल-तेजी के आसर कम

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (एनएनएस) ग्राहकी कमज़ोर होने से  सरसों तेल के भाव 50 रुपए घटकर 14150 रूपये प्रति क्विंटल रह गये। दादरी में इसके भाव 14000 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। जयपुर मंडी में मांग कमज़ोर होने से सरसों तेल कच्ची घानी के भाव 14600 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। हाल ही में आई लालभारी तेजी के कारण भविष्य में इसमें और बढ़ने की संभावना कम है। बाजार सीमित  दायरे में घूमता रह सकता है।

Acid oil: no decrement

New Delhi, 23 April (NNS): The prices of soya acid oil seems weak at Rs 9400/9450 per quintal owing to the constant selling from the stockists and weak demand from the soap manufacturers. In the markets of MP, its prices also quoting at Rs 9200 per quintal. In Kandla, the prices of palm fatty held stable at Rs 10400 per quintal because of the weak selling from the importers. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downtrend in the prices. Apart from this, the market may not likely to decrease during the coming days.

एसिड ऑयल-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग सुस्त होने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से सोया एसिड ऑयल 9400/9450 रुपए क्विटंल कुंतल पर सुस्त रहे। मध्य प्रदेश की मंडियों में इसके भाव 9200 रुपए प्रति कुंतल बोलें गए। हालांकि आयातकों की बिकवाली कमजोर होने से कांदला में पाम फैटटी के भाव 10450 रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में गिरावट की संभावना नहीं है।

Cottonseed cake: likely to remain firm

New Delhi, 23 April (NNS): The prices of cottonseed cake went down by Rs 100 to Rs 3800/4100 per quintal owing to the weak supply and higher demand from the cattle feed manufacturers. In Bhatinda, its prices also quoting at Rs 4150/4200 per quintal because of the weak selling. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the supply and strong trend in the prices of raw stock.

बिनौला खल-ठहराव के आसर

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (एनएनएस) पशु आहार वालों की मांग निकलने एवं आपूर्ति कमज़ोर होने से बिनौला खल के भाव 100 रुपए घटकर 3800/4100 रुपए प्रति कुंतल रह गये। जबकि भठिंडा में भी बिकवाली कमजोर होने से इसके भाव 4150/4200 रुपए प्रति क्विटंल बोले गए। कच्चे माल में मजबूती का रुख होने एवं आपूर्ति को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें तेजी की संभावना कम है।

Rice fatty: not likely to decrease

New Delhi, 23 April (NNS): The prices of rice fatty have been quoted at Rs 10250/10300 per quintal owing to the weak selling  and shortage of spot stock along with higher demand from the soap manufacturers. In Dhuri line, its prices also quoting at Rs 10150 per quintal. The prices of rice fatty showed strong trend owing to the feeble selling in the prices of raw stock which used in the manufacturing of soap. There is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

राइस फैट्टी-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग, बढ़ने एवं हाजिर में माल की कमी के कारण बिकवाली घटने से राइस फैटी के भाव 10250 /10300 रूपए प्रति कुंतल बोले गए। धुरी लाइन में इसके भाव 10150 रूपये प्रति कुंतल बोले गए। साबुन  में उपयोग होने वाले अन्य कच्चे माल की कीमतों में भी बिकवाली कमजोर होने से मजबूती का  रुख रहा, भविष्य  में इसमें गिरावट की संभावना कम है।

Castor oil: no more downfall

New Delhi, 23 April (NNS): The prices of castor oil went down by Rs 100 to Rs 14000/14100 per quintal owing to the weak demand from the paint manufacturers. In Ahmadabad, its prices also quoting at Rs 13100 per quintal. The prices of castor oil remained stable at the same level owing to the weak selling from the markets of Rajasthan. The prices of castor contract April delivery showed uptrend because of the constant speculative buying. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices during the coming one or two days.

अरंडी तेल-ज्यादा मंदा नहीं

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (एनएनएस) पेंट निर्माताओ की मांग सुस्त पड़ने से अरंडी तेल के भाव 100 रुपए घटकर 14000/14100 रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। अहमदाबाद में में इसके भाव 13100 रुपए क्विंटल बोलें गए। गुजरात व राजस्थान की मंडी में बिकवाली कमजोर होने से अरंडी की कीमतों में स्थिरता रही। सटोरिया लिवाली से अरंडी वायदाअप्रैल डिलीवरी में तेजी का रुख रहा। सप्लाई  व मांग को देखते हुए इसमें मंदे की संभावना कम है।

Soybean: will remain strong

New Delhi, 23 April (NNS): the prices of soybean have been ruling at the strong level due to the limited supply and constant arrivals because it’s arrivals seems week in Maharashtra and also a shortage of production in other areas. On the other hand, the prices of edible oils showed record uptrend due to the war between Iran, America and Israel. The demand of soybean have been ruling at the higher level due to the increment in the prices of edible oils, due to this reason, in Jalgaon, the prices of soybean went up by Rs 200 to Rs 5850 per quintal. The import prices of soybean seems high ask the prices of soya oil have been ruling at the higher level in the international markets, due to this, the prices of domestic soybean showed heavy increment. the arrivals of soybean reported to be weak in the markets, due to this, the demand seems constant from the Mills. The production of soybean expected to be weak this year, due to this reason, both the stockists and the traders are purchasing the stock in the expectation of profit and it is expected that its trade will be profitable during the near future.

सोयाबीन : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (एनएनएस) सोयाबीन की आवक और सीमित आपूर्ति के कारण कीमतों में मजबूती आई है, क्योंकि महाराष्ट्र में आवक कमजोर बनी हुई है और अन्य क्षेत्रों में भी उत्पादन में कमी आई है। दूसरी ओर ईरान अमेरिका एवं इजराईल जंग के चलने से खाद्य तेल रिकॉर्ड महंगे हो गए हैं। खाद्य तेल की बढ़ती कीमतों के कारण सोयाबीन की मांग बढ़ी है, जिससे जलगांव में सोयाबीन 200 रुपए तेज होकर 5850 रुपए प्रति क्विंटल जा पहुंचा। सोया तेल की बढ़ती वैश्विक कीमतों के कारण आयात लागत बढ़ गई है, जिससे घरेलू सोयाबीन के दाम भी ऊँचे बने हुए हैं। मंडियों में सोयाबीन की आवक कम हो रही है, जबकि तेल मिलों द्वारा मांग अच्छी बनी हुई है। इस वर्ष कम उत्पादन के अनुमान के कारण, स्टॉकिस्ट और व्यापारी बेहतर दाम मिलने की उम्मीद में खरीदारी कर रहे हैं, आगामी दिनों में सोयाबीन का व्यापार लाभदायक रहेगा।