New Delhi, 23 April (NNS): The prices of red chilli reported to be slugged because of the weak offtake. This year, the stock of red chilli reported to be week as compared to the previous year in the markets of Guntur, Karnataka and khamm. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. As a result, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 23000/25000 per quintal. It is expected that the production of red chilli will likely to be big as compared to the previous year due to the unfavourable weather conditions. The arrivals of best quality chilli reported to be weak, due to this reason, it’s prices have been ruling at the higher level. There is a shortage of best quality stock in the markets, due to this, the stockist have stored the stock. Apart from this, the export demand seems strong majorly in China and Bangladesh, due to this, there are no fluctuations in the market and the prices will likely to increase in the near future.
लालमिर्च : मजबूती बनी रह सकती है
नई दिल्ली, 23 अप्रैल (एनएनएस) लालमिर्च की कीमतों में फिलहाल उठाव कमजोर पड़ने से इसमें सुस्ती का माहौल छाया हुआ है। गुंटूर, खम्मम और कर्नाटक के बाजारों में पिछले साल की तुलना में इस साल स्टॉक कम रहने की खबरें आ रही है। हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 23000/25000 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्व स्तर पर स्थिर रही। खराब मौसम के कारण इस वर्ष उत्पादन पिछले साल के मुकाबले कम रहने का अनुमान है। नई फसल की आवक में बढ़िया क्वालिटी की मिर्च कम है, जिससे बेहतरीन माल की कीमतें ऊँची बनी हुई हैं। बढ़िया माल की शॉर्टेज होने से स्टॉकिस्ट भी माल को रोक रहे हैं इसके अलावा विदेशी बाजारों विशेषकर चीन और बांग्लादेश में निर्यात की मांग मजबूत बनी हुई है, जिससे बाजार में हलचल देखने को मिल रही है। और निकट भविष्य में इसमें और वृद्धि की संभावना है।
Cloves: profitable at the current level
New Delhi, 23 April (NNS): The prices of cloves remained stable at the same level even after the increment in the prices, before this, it’s prices gained by Rs 10 per kg, as a result, the prices of cloves remaining stable at Rs 790/840 per kg. The market sentiments may strong due to the expectations of increment in the prices of import and weak rupee against the American dollar. The prices of cloves showed heavy increment in the domestic markets because of the higher import prices. It is expected that there will be the shortage of stock in the Indian markets due to the lack of stock in the producing stock like Madagascar, Indonesia and Zanzibar, due to this reason, the prices will likely to remain high in the international markets.
लौंग : वर्तमान में लाभदायक रहेगा
नई दिल्ली, 23 अप्रैल (एनएमनस) लौंग की कीमतों में तेजी के बाद बाजार स्थिर पड़ा हुआ है। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। जिसके परिणामसरूप लौंग के भाव 790/840 रुपए प्रति किलो के पूर्वस्तर पर टिके हुए हैं। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर होने और आयात पड़ता महंगा की आशंका से बाजार की धारणा मजबूत हो रही है। घरेलू मंडियों में लौंग के दाम काफी बढ़ गए हैं, जिसका मुख्य कारण आयात बेपड़ता है। मेडागास्कर, इंडोनेशिया और जंजीबार जैसे प्रमुख लौंग उत्पादक देशों में भी स्टॉक की कमी के कारण भारतीय बाजारों में भी माल की कमी रहने की खबरें आ रही है, जिससे अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में तेजी को समर्थन मिल रहा है।
Small cardamom: will likely to remain strong in coming days
New Delhi, 23 April (NNS): Recently, the prices of small cardamom showed uptrend due to the weak production amid unfavourable weather conditions. There, the production of small cardamom gets affected due to the weather. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg, due to this reason, small cardamom 7.5 mm remained at Rs 2750/2850 per kg. The crop of small cardamom gets affected due to the unseasonal rainfall in the producing areas like Kerala and Tamil Nadu. This year, the production of small cardamom expected to decrease by 20% as compared to the previous year. After India, Guatemala is the biggest producer country of small cardamom in the world. There also, the production reported to be weak. It’s arrivals also seems week at the auction centres. The remaining stock of the previous year also reported to be feeble, due to this reason, the supply of the stock seems tight in the markets.
छोटी इलायची: आगामी दिनों में मजबूत रहेगी
नई दिल्ली, 23 अप्रैल (एनएमनस) छोटी इलायची की कीमतों में खराब मौसम के कारण उत्पादन में कमी होने से हाल ही में तेजी देखने को मिल रही है। वहां प्रतिकूल मौसम के कारण इलायची के उत्पादन पर बुरा असर पड़ा है। हाल ही में इसकी कीमतों में 50 रुपए की तेजी आई थी, जिससे साढ़े सात एमएम के भाव 2750/2850 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। केरल और तमिलनाडु के उत्पादक क्षेत्रों में बेमौसमी बारिश के कारण फसल को काफी नुकसान हुआ है। इस साल इलायची का उत्पादन पिछले साल की तुलना में केवल 20 प्रतिशत कम रहने की आशंका है। भारत के बाद ग्वाटेमाला दुनिया का सबसे बड़ा इलायची उत्पादक है। वहां भी उत्पादन कम रह गया है। नीलामी केंद्रों में इलायची की आवक काफी कम हो गई है। पिछले साल का बचा हुआ स्टॉक भी कम है, जिसके कारण बाजार में सप्लाई टाइट बनी हुई है।जिर में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।
Black pepper: will remain high
New Delhi, 23 April (NNS): The prices of black pepper reported to be weak after the increment, due to this, it’s prices temporarily decreased by Rs 5 per kg, due to this reason, here, the prices of black pepper markara remained stable at Rs 765/775 per kg. The crop of black pepper gets badly affected in Vietnam Karnataka and Brazil due to the unfavourable weather conditions, due to this, there is a shortage of stock in the global market and the farmers have stored huge amount of stock for their own profit. Both the domestic and international export demand of black pepper reported to be constant, due to this reason, it’s crisis get support. The farmers are continuously storing the stock of black pepper as they are expecting the week arrivals of superior quality stock, due to this reason, it’s arrivals gets affected. The prices of black pepper will likely to increase after some days.
कालीमिर्च : और तेजी के आसार
नई दिल्ली, 23 अप्रैल (एनएनएस) कालीमिर्च की कीमतों में तेजी के बाद नरमी देखने को मिली है। जिसके परिणामस्वरूप 5 रुपए की टेंपरेरी नरमी आने से यहां कालीमिर्च मरकरा 765/775 रुपए प्रति किलो रह गई है। प्रतिकूल मौसम के कारण वियतनाम, कर्नाटक और ब्राजील में कालीमिर्च की फसल खराब हुई है, जिससे वैश्विक बाजार में काली मिर्च की कमी हो गई है। और किसानों द्वारा अधिक मुनाफे के लिए स्टॉक जमा करना कीमतों को बढ़ावा दे रहा है। काली मिर्च की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय निर्यात मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे कीमतों को समर्थन मिल रहा है। अच्छी क्वालिटी और कमी की उम्मीद में, किसान अपने पास स्टॉक कर रहे हैं, जिससे बाजार में आवक कम हो गई है। आगामी दिनों में ठहरकर और तेजी के आसार लग रहे है।
Dry ginger: no possibility to increase
New Delhi, 23 April (NNS): The price of dry ginger does not gets support during the previous days, due to this reason, it sale seems sluggish. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal, as a result, the prices of dry ginger remained stable at Rs 27500/28000 per quintal. The production of ginger reported to be good during the current season. The remaining chalk of previous season has also been lying in the markets. There is no possibility of more increment in the prices till the old stock has been sold out in the markets. The arrivals of the new crop get affected as the production of ginger seems bumper in Karnataka and Kerala. The farmers have cultivated huge amount of ginger during the previous year on seeing it’s higher prices, due to this reason, it’s supply seems high. The market sentiments reported to be due to the higher production.
सौंठ : बढ़ने की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 23 अप्रैल (एनएमनस) सौंठ की कीमतों में पिछले दिनों से ग्राहकी का समर्थन न मिलने से इसकी बिक्री सुस्त पड़ी हुई है। हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। जिसके परिणामसरूप सौंठ सामान्य के भाव 27500/28000 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर टिके हुए है। इस सीजन में अदरक की पैदावार अच्छी हुई है। पिछले सीजन का बचा हुआ स्टॉक अभी भी मौजूद है। जब तक पुराना माल पूरी तरह नहीं निकल जाता, तब तक कीमतों में तेजी की गुंजाइश नहीं है।उत्पादक क्षेत्रों जैसे केरल और कर्नाटक में अदरक की बंपर पैदावार के कारण नई फसल की आवक अधिक है। पिछले साल ऊंची कीमतों के कारण किसानों ने ज्यादा खेती की थी, जिससे अब आपूर्ति बढ़ गई है। उत्पादन बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा कमजोर बनी हुई है।
Pistachio: may show good uptrend
New Delhi, 23 April (NNS): The import of pistachio get affected due to the tensions between Iran and America, in this situation, the selling of the stock showed downfall, due to this, the prices of pistachio peshawari reported to be high. Recently, it’s prices temporarily slipped by Rs 50 per kg. Here, the prices of pistachio peshawari remained stable at Rs 2900/3000 per kg. The market sentiments gets support due to the ongoing wedding season along with higher import prices and weak rupee against the American dollar. It’s demand has been started increasing in sweets, ice cream and premium dry fruits. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming one or two days.
पिस्ता : आगे बढ़ सकता है
नई दिल्ली, 23 अप्रैल (एनएनएस) अमेरिका ईरान के तनाव बढ़ने के कारण आयात प्रभावित होने की आशंका के चलते बिकवाली घटने से पिस्ता पेशावरी की कीमतों में तेजी देखी गई है। हाल में इसमें 50 रुपए की टेंपरेरी मंदी आई थी।यहां पिस्ता पेशावरी 2900/3000 रुपए प्रति किलो के पूर्वस्तर पर स्थित रहा। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने के साथ-साथ ब्याह-शादियां भी चालू होने से बाजार की धारणा मजबूत हो सकती है। इसकी डिमांड अब धीरे-धीरे जैसे मिठाई, आइसक्रीम और प्रीमियम ड्राई फ्रूट्स के रूप में निकलने लगी है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में मंदी के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं।
Cumin: prices may increase after sometime
New Delhi, 23 April (NNS): The prices of cumin has been ruling at the lower level after the increment, due to this reason, cumin prices went down by Rs 100 to Rs 23500/24000 per quintal. Recently, it’s prices have gone up by Rs 200 per quintal. The prices of cumin is showing temporary downfall. The demand of cumin reported to be strong due to the weak production, sluggish arrivals and activeness of the stockists. The production of cumin get affected in Gujarat and Rajasthan due to the unfavourable weather conditions. The prices are getting support as the export demand seems high and shortage of stock during the previous year. The spot cumin prices will likely to remain strong during the coming days.
जीरा : ठहरकर बढ़ने की संभावना
नई दिल्ली, 23 अप्रैल (एनएनएस) जीरे की कीमतों में तेजी के बाद नरमी देखने को मिल रही है। जिसके परिणामसरूप यहां जीरा सामान्य 100 रुपए नरम होकर 2500/24000 रुपए प्रति क्विंटल रह गया है। हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। इसमें जो अभी नरमी देखने को मिल रही है यह एक टेंपरेरी मंदी है। जीरे के उत्पादन में कमी, कमजोर आवक, और ऊंचे स्टॉकिस्टों की सक्रियता के बीच मांग में मजबूती बनी हुई है। गुजरात और राजस्थान में फसल के समय प्रतिकूल मौसम के कारण उत्पादकता प्रभावित हुई है। पिछले साल के स्टॉक का कम होना और निर्यात मांग में बढ़ोतरी भी कीमतों को सहारा दे रही है। आने वाले दिनों में जीरे में मजबूती बनी रहने की संभावना है।
