New Delhi, 21 April (NNS): the supply of masoor reported to be week in the markets of Madhya Pradesh, due to this reason, there, it’s prices strengthened by Rs 50/75 per quintal in loose. In Bilti, it is being traded between Rs 6800/6850 per Quintal. The masoor of Canada also ruling at Rs 6150/6200 per quintal. The reality is that the production of small masoor went down by 50% in UP and Bihar in which it’s prices improved by Rs 10/12 per quintal, after this the prices should correction due to the lack of demand but it may increase on seeing the availability in both the desi and imported markets. The domestic production reported to be weak, along with this, the import prices have been ruling at the higher level from Canada.

मसूर-उपलब्धि खपत के अनुरूप नहीं

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस) मसूर की आपूर्ति मध्य प्रदेश के मंडियों में घट जाने से वहां लूज में ही 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की मजबूती आ गई है। यहां भी बिल्टी में 6800/6850 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी के अनुसार बिक गई। कनाडा की मसूर भी 6150/6200 रुपए हो गई है। वास्तविकता यह है कि यूपी बिहार में आने वाली छोटी मसूर का उत्पादन इस बार भी 50 प्रतिशत ही रह गया है, जिससे उसमें 10/12 रुपए प्रति क्विंटल की पिछले महीने में तेजी आ गई थी, उसके बाद ग्राहकी के अभाव में थोड़ा करेक्शन आ गया है, लेकिन देसी विदेशी माल की मंडियों में उपलब्धि को देखते हुए फिर तेजी लग रही है। घरेलू उत्पादन कम होने के साथ-साथ कनाडा से आयात पड़ते काफी महंगे हो गए हैं।

Wheat: uptrend but should sell

New Delhi, 21 April (NNS): The all round local and upcountry demand of wheat showed uptrend at the lower level. The stockists started purchasing the stock at every price because of the weak arrivals in UP, due to this reason, it’s prices gained by Rs 170 per kg yesterday and today also, it improved by Rs 40 to Rs 2700/2710 per quintal. The prices of flour, maida also jumped by Rs 35/40 to Rs 1465/1475 per 50 kg, whereas, the prices of both Suji and chokar improved by Rs 10 per 50 kg amid weak demand at the higher level. There is a rumour of downfall in the production because of the constant rainfall during the previous days, due to this reason, both the stockists and the roller flour Millers have been started purchasing the stock. On the other hand, the availability of wheat reported to be weak to the government because the farmers are selling their stock directly to the markets and the government has not been purchasing the stock in lack of weighing machines and its arrivals seems feeble in the markets, due to this, the availability of the stock reported to be weak. Therefore, it is profitable to sell the stock at the higher level.

गेहूं-और तेजी किंतु बेचिए

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस) गेहूं में नीचे वाले भाव पर लोकल एवं दिसावरी मांग चौतरफा बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश में आवक घटने से स्टॉकिस्ट हर भाव में खरीद करने लगे हैं, यही कारण है कि इसके भाव कल 170 रुपए प्रति कुंतल बढ़ गए थे तथा आज भी 40 रुपए बढ़कर 2700/2710 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं आटा मैदा भी 35-40 रुपए बढ़कर 1465/1475 रुपए प्रति 50 किलो पर जा पहुंचे, जबकि आज बढ़े हुए भाव में पकड़ कमजोर होने से सूजी एवं चोकर में 10 रुपए प्रति 50 किलो की गिरावट दर्ज की गई। वास्तविकता यह है कि पिछले दिनों की बरसात से उत्पादन में पोल की उड़ती खबर फैल गई है, जिस कारण रोलर फ्लोर मिलें एवं स्टॉकिस्ट दोनों एक साथ खरीद में आ गए हैं  उधर सरकार को भी गेहूं ज्यादा नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि किसान अब तक मंडियों में ला रही थी, तो सरकार बारदाना के अभाव में खरीद नहीं रही थी, अब मंडियों में आवक टूट गई है, जिससे माल नहीं मिल रहा है। अत: बढ़े भाव में बेचना चाहिए।

Fine rice: profit taking selling

New Delhi, 21 April (NNS): The prices of all varieties of basmati rice rose by Rs 900/1000 per quintal due to the competitive buying from the exporters from the last some days. The prices of rice steam also being traded at Rs 9800/10200 per quintal as per the length. Apart from this, rice sela 1509 also being traded at Rs 8500/8600 per quintal. Here, rice sela 1718 also selling between Rs 8800/9000 per quintal, but the prices corrected by Rs 200/300 per quintal after the heavy increment in the prices and the prices showed soft trend in the current week, due to this, it is profitable to sell the stock at the current level. However, most of the Mills of Punjab are not purchasing the stock because the supply of paddy reported to be weak from the markets.

बारीक चावल-मुनाफा वसूली बिकवाली

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस) बासमती प्रजाति के चावल में निर्यातकों की प्रत्यास्पर्धात्मक खरीद चलने से एक सप्ताह पहले 900/1000 रुपए प्रति कुंतल की तेजी आ गई थी। चावल 1401 स्टीम 9800/10200 रुपए प्रति कुंतल के बीच लेंथ के हिसाब से बिक गया था। इसके अलावा 1509 सेला चावल 8500/8600 रुपए प्रति कुंतल की ऊंचाई पर पहुंच गया था। यहां 1718 सेला चावल भी 8800/9000 रुपए प्रति क्विंटल बिक गया, लेकिन इस तरह आई भारी तेजी के बाद पाकिस्तान की धरती पर जंग में समझौता हेतु फिर मीटिंग होने से 200/300 रुपए का करेक्शन आ गया है तथा चालू सप्ताह में थोड़ा और बाजार नरम लग रहा है, इसलिए अपना एक बार बिकवाली करते रहनी चाहिए। हालांकि पंजाब की अधिकतर राइस मिलें ज्यादा नहीं बेच रही हैं, क्योंकि धान की आपूर्ति मंडियों में कम हो रही है।ए करेक्शन के बाद ही तेजी संभव है।

Maize: arrival pressure seems delayed

New Delhi, 21 April (NNS): The arrivals of maize have been started arriving in Khagadiya, Mansi, Gulab bagh, Darbhanga and Purnia line. There, the cooperation has not been made due to the constant rainfall during the previous days and intermittent rainfall. The arrival pressure of the new stock will increase in the markets in Bihar during the end of the current week and there, the prices fell down by Rs 50/75 to Rs 1650/1750 per quintal due to the arrivals of both inferior and superior quality stock, due to its effect, in MP, it’s prices also ruling at Rs 1800/1850 per in the godowns. There is no swamp of downfall in the prices due to the arrivals of the new stock after the increment in the prices. The new stock of rice also being traded at Rs 2200/2275 per quintal in the markets of Bihar.

मक्की-लेट से प्रेशर बनेगा

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस) बिहार के खगड़िया बेगूसराय मानसी गुलाब बाग दरभंगा एवं पूर्णिया लाइन में मकई शुरू हो गई, वहां रुक-रुक कर बरसात होने तथा पिछले दिनों की भी बरसात से फसल कॉरपोरेशन नहीं बन पाया रहा है। चालू सप्ताह के अंत में ही नया माल बिहार की मंडियों प्रेशर बनेगा, नये माल हल्के भारी आने से वहां 50-75 रुपए घटकर 1650/1750 रुपए प्रति कुंतल मंडी में भाव रह गए हैं, इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश में भी 1800/1850 रुपए गोदामों में रह गई। पिछले दिनों की आई तेज तेजी के बाद बिहार के नए माल आने से मनोबल मंदे का बन गया है, लेकिन इन भावों में सूखा माल खरीदना चाहिए। बिहार की मंडियों से नया माल हरियाणा पंजाब पहुंच में 2200/2275 रुपए प्रति कुंतल का व्यापार हो रहा है।

Millet: no arrival pressure of the stock

New Delhi, 21 April (NNS): it is profitable to sell the stock of millet constantly at the current rates because huge amount of socks has already main lying to the traders from the long time. We believe that there is no risk in the trade at the current level and the farmers have sown less amount of stock in khurja, Hathras, Gaya and Mathura line, on seeing these circumstances, the prices may increase after sometime but it is profitable to sell the constantly, in Mauli and Barwala reach, it is being traded between Rs 2050/2100 per quintal and the prices may increase after sometime during the near future.

बाजरा-स्टॉक का प्रेशर नहीं

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस) बाजरे में वर्तमान भाव पर धीरे-धीरे माल भी बेचते रहना चाहिए, क्योंकि लंबे समय से तेजी के इंतजार में कारोबारियों के गले में स्टाक फंसा हुआ है। हम मानते हैं कि वर्तमान भाव के बाजरे में कोई रिस्क नहीं है तथा गर्मी वाली बिजाई भी खुर्जा हाथरस जाया मथुरा लाइन में इस बार किसानों ने कम किया है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान भाव के बाजरे में ठहरकर तेजी आएगी, लेकिन माल भी बेचते रहना चाहिए। मौली बरवाला पहुंच में बाजरा 2050/2100 रुपए बिक रहा है तथा और तेजी के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

Urad: prices may not show more downfall New Delhi, 21 April (NNS): The buying of urad reported to be sluggish from the mills, due to this, today, it’s prices have been ruling at Rs 8770 per quintal, but the crisis mein not show more downfall due to the strong trend in the prices after the afternoon at the lower level. The prices of urad FAQ also ruling at Rs 8200/8225 per quintal. There is a shortage of stock in both Delhi and Chennai, due to this reason, the prices may increase after the correction.

उड़द-मंदा रूकने के आसार

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस) उड़द में दाल मिलों की लिवाली ठंडी पड़ने तथा चेन्नई से घटाकर माल मिलने से आज 8770 रुपए प्रति कुंतल पर भाव आ गए है, लेकिन नीचे वाले भाव में दाल मिलों की पकड़ दोपहर बाद मजबूत होने से आज मंदे को विराम लग गया है। उड़द एफ ए क्यू 8200/8225 रुपए प्रति क्विंटल बिक रह गई। चेन्नई एवं दिल्ली में स्टाक ज्यादा नहीं है, इसलिए करेक्शन के बाद फिर बाजार बढ़ सकता है।

Moong: should sell at the current level

New Delhi, 21 April (NNS): the new crop of moong seems ready. On the other hand, the old crop of moong has already been sold out in all the states. This year, the arrivals of moong from Ranchi and Bihar reported to be week during the previous season. There, it was being consumed there because of the higher prices. The price is have not sold up trend because of the constant unloading of both inferior and superior quality stock from Rajasthan but the best and the selected quality stock also being traded at Rs 8400/8500 and Rs 9000 per quintal respectively. During the previous month, it’s prices went up by Rs 500/600 per quintal. The prices of both inferior and superior quality stock also selling between Rs 6500/7000 per quintal and the trade will be profitable for some days during the near future but the crop of Madhya Pradesh will likely to arrived during the current month, due to this, the trade of stored stock should not be done at the current level.

मूंग-वर्तमान भाव में बेचिए

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस) मूंग की नई फसल अभी तैयार खड़ी है। दूसरी ओर अन्य सभी राज्यों की पुरानी मूंग निपट गई है, इस बार रांची और बिहार वाली मूंग बीते सीजन में कम आई थी, वहीं पर ऊंचे भाव होने से खप गई थी। केवल राजस्थान के हल्के भारी माल लगातार उतरने से तेजी नहीं आ पाई, लेकिन बढ़िया माल के 8400/8500 तथा सिलेक्टेड 9000 रुपए प्रति क्विंटल बोल रहे हैं। बाजार पिछले एक माह में 500/600 रुपए बढ़ गए हैं। हल्के भारी माल भी इस समय 6500/7000 रुपए के बीच बिक रहे हैं तथा यहां से व्यापार में अभी कुछ दिन मुंह मीठा होता रहेगा, लेकिन मध्य प्रदेश की फसल चालू माह में आ जाएगी, इसलिए स्टॉक के व्यापार से बचना चाहिए।

Tur: prices may not show more downfall

New Delhi, 21 April (NNS): The prices of lemon tur fell down by Rs 150 to Rs 7650 per quintal during the last 2 days because of the week selling from Chennai. However, there is a lack of tur stock in all the markets, due to this reason, the price of have been ruling at Rs 7800 per quintal, due to this, the prices have been coated at the strong level after the downfall in the prices, due to this reason, here also, it’s talk has not been available less than Rs 7700 per quintal. The production of the crop reported to be weak in Maharashtra and Karnataka. The arrival pressure of the stock have already been over in Karnataka, in these circumstances, the prices of lemon tur may not show downfall during the near future.

तुवर-अब मंदा रुकने के आसार

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस) चेन्नई से घटाकर बिकवाली आने से 2 दिन के अंतराल 150 रुपए टूटकर लेमन तुवर 7650 रुपए प्रति कुंतल रह गई। हालांकि तुवर का स्टॉक किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं है। जिस कारण रंगून से हाजिर सौदे करने पर तुवर का पड़ता 7800 रुपए से ऊपर का पड़ रहा है। इसलिए चेन्नई वाले कल के मंदे के बाद शाम को कुछ मजबूत बोलने लगे हैं, जिससे यहां भी 7700 से कम में बेचू नहीं आ रहे हैं। महाराष्ट्र एवं कर्नाटक की फसल में उत्पादन कम हुआ है। कर्नाटक में आवक का दबाव समाप्त हो गया है, इन सारी परिस्थितियों में लेमन तुवर में मंदा रुकने के आसार है।

Gram desi: possibility of again increment

New Delhi, 21 April (NNS): The crop of Gram desi does not seems favourable in Madhya Pradesh, Rajasthan, Maharashtra and Karnataka. No new properly likely to arrive in the near future but the stock has already been sold out in the big Mills. Currently, the best quality stock of Australia Rose from Rs 5600 to Rs 5650 per quintal due to the weak demand during the previous week. Apart from this, there is a lack of arrival pressure of the stocks from Rajasthan whereas, the month of April will likely to over soon but the best quality stock has not been available in these prices, due to this reason, it is profitable to purchase the stock from here.

देसी चना- बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस) देसी चने की फसल मध्य प्रदेश राजस्थान महाराष्ट्र कर्नाटक में अनुकूल नहीं आई है। नया अब ज्यादा माल आने वाले नहीं है, लेकिन वह सब माल पहले बड़ी दाल मिलों में बिका हुआ है। गत सप्ताह ग्राहकी कमजोर होने से ऑस्ट्रेलिया का बढ़िया वर्तमान में 5600 से बढकर 5650 रुपए भाव रह गये हैं, राजस्थान के माल का भी प्रेशर नहीं बन रहा है, जबकि अप्रैल का महीना बीतने वाला है, लेकिन इन भावों में बढ़िया माल नहीं मिल रहा है, इसलिए यहां से माल खरीद कर चलना चाहिए।

Rajma chitra: shortage of demand in the markets

New Delhi, 21 April (NNS): there is a lack of rupee in the markets, due to this, the selling pressure of rajma Chitra Indian Brazil has been started increasing in the markets of. Here, it’s prices reduced by Rs 1/2 to Rs 87/90 per kg. In Barsi Beed line, it is being quoted at Rs 83/85 per kg, whereas, there is a shortage of stock in the markets. Here, the prices of China’s stock reduced by Rs 2/3 to Rs 106/110 per kg due to the lack of demand in the current week. The prices have been doing at the higher level in China and it is expected that the market mein increase due to the week unloading of the Indian Brazil stock.

राजमां चित्रा-बाजार में ग्राहकी का सन्नाटा

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस) बाजार में रुपए की भारी तंगी महसूस की गई, जिससे राजमां चित्रा इंडियन ब्राजील का मंडियों में बिकवाली का दबाव बढ़ने बढ़ने लगा है, यहां 1/2 रुपए घटकर 87/90 रुपए प्रति किलो रह गया है। बारसी बीड लाइन में इसके भाव 83/86 रुपए बोलने लगे हैं, जबकि वहां माल ज्यादा नहीं है। इधर चीन भी चालू सप्ताह में ग्राहकी का सन्नाटा से 2/3 रुपए घटकर 106/110 रुपए रह गया है। चीन में ऊंचे भाव चल रहे हैं, इंडियन ब्राज़ील कम उतरने से इसमें ठहरकर फिर बाजार बढ़ सकता है।

Gram kabuli: downfall from the upper level

New Delhi, 21 April (NNS): the demand of gram kabuli reported to be week because of the lack of rupee in the markets, due to this reason, there, it’s prices have been quoted down by Rs 4/5 per kg. The new stock of Gram Kabuli is being traded between Rs 62/65 per kg in the producing markets. Here, the new and the old stock of Sawda line has been ruling at Rs 65/67 per kg. The reality is that the productivity of the crop seems weak as comparatively and its prices have been ruling at the higher level in the international markets. The prices of Indian gram Kabuli have been ruling at the higher level in all the markets as compared to here, in these circumstances, the prices may increase after sometime.

काबुली चना-ऊपर के भाव से मंदा

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस) काबुली चने में ग्राहकी के मायने में सबसे खराब समय रहा, क्योंकि बाजारों में रुपए की भारी तंगी चल रही है। जिस कारण इसके भाव वहां 4/5 रुपए घटाकर बोलने लगे हैं। उत्पादक मंडियों में नया माल 62/65 रुपए बिकने की खबर आ रही है। यहां सावदा लाइन का नया पुराना 65/67 रुपए प्रति किलो बोल रहे हैं। वास्तविकता यह है कि आई हुई फसल उत्पादकता कम बैठ रही है तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव है। भारतीय काबुली चना सभी देशों में यहां की अपेक्षा महंगा पड़ रहा है, इन परिस्थितियों में थोड़ा ठहर कर फिर तेजी लग रही है।

Pea: no risk in the trade

New Delhi, 21 April (NNS): the stock of matar has been selling out constantly at the Indian ports because of its higher consumption. On the other hand, it’s spot prices seems high in Canada. Apart from this, the rupee shot downfall against the American dollar, due to this reason, the spending of Indian currency reported to be high. On the other hand, the war is ongoing in Iran Israel and America. In contrary to this, it’s prices have been ruling at the higher level in Canada, due to this reason, the traders are selling the stock at Rs 40/40.5 per kg. Here also, the market remained stable at Rs 42.5/43 per kg and the new shop has already been sold out in the markets, but there is a lack of arrival pressure in all the markets, due to this, it is profitable to trade at the current level.

मटर-व्यापार में कोई जोखिम नहीं

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस) भारतीय बंदरगाहों पर धीरे-धीरे मटर का स्टॉक काफी निपटता जा रहा है, क्योंकि इसकी खपत अधिक हो रही है। उधर कनाडा में हाजिर भाव और बढ़ गए। इसके अलावा डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होने से ज्यादा भारतीय करेंसी खर्च करनी पड़ रही है। दूसरी ओर ईरान इजरायल अमेरिका में युद्ध चल रहा है। दूसरी ओर कनाडा में भाव बढ़ गए हैं, जिस कारण भारतीय बंदरगाहों पर 40/40.5 रुपए से घटाकर बेचू नहीं आ रहे हैं। यहां भी 42.5/43 रुपए प्रति क्विंटल पर बाजार टिका हुआ है तथा नई फसल आकर निपट चुकी है, लेकिन किसी भी मंडी में आवक का प्रेशर नहीं है, इसलिए व्यापार करना चाहिए।

Guar gum: less possibility to decrease

New Delhi, 21 April (NNS): The prices of guar gum held stable at Rs 11300/11400 per quintal owing to the weak selling and higher demand from the gum powder manufacturers. In Jodhpur mandi, guar prices have been ruling at Rs 5750/5800 per quintal. In the markets of Haryana, guar prices remained stable at Rs 5500/5600 per quintal. he prices of guar contract showed uptrend due to the speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices during the near future.

ग्वार गम-गिरावट की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस) गम पावडर निर्माताओ की मांग बढ़ने एवं  बिकवाली कमज़ोर होने ग्वार गम के  भाव  11300/11400 रुपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। जोधपुर मंडी में ग्वार के भाव 5750/5800 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव 5500/5600 रूपये प्रति क्विंटल टिके रहे। सटोरिया लिवाली के कारण वायदामें तेजी का रुख रहा। भविष्य में इसमें और अधिक गिरावट की संभावना कम है।