New Delhi, 21 April (NNS): The temperature reached to 40 percent in Northern and the Eastern parts of the country, due to this reason, the sale of dry ginger gets affected. Therefore, here, the prices of dry ginger remained firm at Rs 28000 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect due to the increment in the temperature. There is no possibility of more uptrend in the spot dry ginger prices during the near future.

सौंठ : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस)। उत्तर और उत्तर-पश्चिमी भारत में तापमान बढ़ता हुआ 40 डिग्री सैल्सियस या इससे भी ऊंचा हो गया है। इसकी वजह से सौंठ की बिक्री प्रभावित हो रही है। अत: यहां सौंठ सामान्य 28 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की खबर मिली। तेज गर्मी की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ बढ़ने के आसार नहीं हैं।

Red chilli: not likely to decrease

New Delhi, 21 April (NNS): There were around 1 lakh bags of red chilli reported to arrive in Guntur, after this, the prices of this famous commodity remained stable at the same level of the previous day amid lack of buying support. Here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 25000 per quintal due to the sluggish buying. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.

लालमिर्च : मंदी की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस)। इन दिनों गुंटूर में लालमिर्च की करीब एक लाख बोरियों की आवक हो रही है। इसके बाद भी वहां लिवाली का समर्थन भी बना होने से इस प्रमुख किराना जिंस की कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। यहां भी लिवाली सुस्त पड़ने से 334 नंबर लालमिर्च 25 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। निर्यातकों की सक्रियता बनी होने से बाजार की धारणा को समर्थन मिल रहा है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च घटने की आशंका नजर नहीं आ रही है।

Cloves: less possibility to decrease

New Delhi, 21 April (NNS): The prices of cloves remained stable at Rs 840 per kg due to the sluggish offtake even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone improved by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar.  There is no fear of downfall in the spot cloves prices during the near future.

लौंग : मंदी की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस)। पिछले दिनों हुए सुधार के बाद भी लौंग का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां लौंग 840 रुपए प्रति किलोग्राम क ेपूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए का सुधार हुआ था। अंतर्राष्टï्रीय स्तर पर स्टॉक सामान्य से नीचा बना होने जबकि अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।

Small cardamom: no downfall

New Delhi, 21 April (NNS): Today, the arrivals of small cardamom gained to 146031 kg in the Mass Enterprises Auction. Its average auction price jumped to Rs 2783.62 per kg owing to the strong buying after the higher arrivals than the normal level. Before this, the prices were at Rs 2582 per kg in the last auction which held on 8 April. Here, the prices of small cardamom 7.5 mm gained by Rs 50 to Rs 2850 per kg due to the strong buying. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect due to the affected production and weak rainfall in the producing areas. There is no possibility of more downtrend in the prices during the coming one or two days.

छोटी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस)। आज हुई मास इंटरप्राइजेज नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 1,46,031 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी लिवाली मजबूत ही बनी होने से इसकी औसत नीलामी कीमत उछलकर 2783.62 रुपए प्रति किलोग्राम पर जा पहुंचने की सूचना मिली। इससे पूर्व 8 अप्रैल को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2582 रुपए थी। यहां भी लिवाली मजबूत ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 50 रुपए तेज होकर 2850 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। उत्पादक क्षेत्रों में वर्षा की कमी और इससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी की आशंका नहीं है।

Black pepper: will remain sluggish

New Delhi, 21 April (NNS): The prices of black pepper markara remained stable at Rs 775 per kg as the ceasefire will likely to over between America and Iran in less than 24 hours. Recently, the prices have improved by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. If the war again begins in Iran, then, the spot black pepper prices will likely to remain sluggish during the coming days.

कालीमिर्च : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस)। अमेरिका-ईरान युद्ध का सीजफायर समाप्त होने में अब करीब 24 घंटों का ही समय शेष रहा है और दोनों देशों के बीच बातचीत का कार्यक्रम निर्धारित होने के बाद भी इस संभावित वार्ता को लेकर संशय बना हुआ है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 775 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की वृद्धि हुई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। यदि ईरान में युद्ध फिर से शुरू होता है तो आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च सुस्त ही बनी रह सकती है।

Pistachio: will remain strong

New Delhi, 21 April (NNS): The prices of pistachio Peshawari remained stable at Rs 3700 per kg due to the conversation between Iran and America in Pakistan over the war. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per kg. If the war starts again, then, the market sentiments may affect. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming days.

पिस्ता : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस)। सीजफायर के मुद्दे पर ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान में वार्ता होनी है। हालांकि अभी तक इस बातचीत पर संशय भी बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 3700 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। यदि दोनों देशों के बीच फिर से युद्ध शुरू होता है तो इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में मजबूती बनी रह सकती है।

Cumin: no possibility of increment

New Delhi, 21 April (NNS): There were around 25000 bags of cumin reported to arrive in Unjha because of the limited selling from the farmers. Its prices declined by Rs 20/25 per 20 kg due to the weak buying even after the weak arrivals. The prices of this famous commodity softened by Rs 100 to Rs 24100 per quintal due to the weak buying. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The active contract prices dropped down by Rs 95 or 0.44 percent to Rs 21640 per quintal because of the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices may not show more uptrend during the near future.

जीरा : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस)। किसानों की बिकवाली सीमित ही बनी होने से ऊंझा में जीरे की आवक घटती हुई करीब 25 हजार बोरियों के स्तर पर आ गई। आवक में आई इस कमी के बाद भी लिवाली कमजोर ही बनी होने से वहां इसकी कीमत में 20-25 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की रिपोर्ट मिली। यहां भी लिवाली कमजोर पड़ने से जीरा सामान्य 100 रुपए नरम होकर 24,100 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। सटोरियों की लिवाली घटने से सक्रिय वायदा 95 रुपए या 0.44 प्रतिशत घटकर 21,640 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा बढ़ने के आसार नहीं दिख रहे हैं।