New Delhi, 21 April (NNS): The prices of raw cashew have been ruling at the higher level in the international markets, as a result, here, the prices of cashew 180 no. remained stable at Rs 1150 per kg. Before this, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the starting of the wedding season. There is no fear of downfall in the spot cashew prices during the near future.

काजू : मंदी की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस)। अंतर्राष्टï्रीय बाजार में कच्चे काजू की कीमत तुलनात्मक रूप से ऊंची बनी होने की सूचनाएं आ रही हैं। इसके फलस्वरूप यहां नई फसल चालू होने के बाद भी काजू 180 नंबर 1150 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। ब्याह-शादियां फिर से शुरु हो गई हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में मंदी का डर नजर नहीं आ रहा है।

Coconut powder: no downfall

New Delhi, 21 April (NNS): Here, the prices of coconut powder rose by Rs 100 to Rs 7300 per quintal during the previous days because of the limited buying from the stockists after the uptrend in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per 25 kg. The market sentiments may affect as the wedding will likely to be start soon. There is no fear of downfall in the spot coconut powder prices during the coming days.

गोला बुरादा : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (एनएनएस)। गोले में आती जा रही तेजी का गोला बुरादा को भी फायदा हो रहा है। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी स्टॉकिस्टों की हल्की-फुल्की लिवाली बनी होने से यहां गोला बुरादा सामान्य 100 रुपए बढ़कर 7300 रुपए प्रति 25 किलोग्राम हो गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। ब्याह-शादियां फिर से चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा मंदा होने का डर नजर नहीं आ रहा है।