New Delhi, 20 April (NNS): In Jodhpur mandi, the prices of guar ascended by Rs 200 to Rs  5800/5850 per quintal owing to the weak demand from the gum mills. In Ahmadabad mandi, its prices also quoting at Rs 5750/5800 per quintal. In NCDEX, the prices of guar contract April delivery showed uptrend because of the constant speculative buying. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices and the market may likely to remain strong during the near future.

ग्वार-मंदे के आसार नहीं

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (एनएनएस) गम मिलों की मांग कमज़ोर होने से जोधपुर मंडी में गत सप्ताह के दौरान ग्वार के भाव 200 रूपये बढ़कर 5800/5850 रुपए प्रति किवंटल हो गए। अहमदाबाद मंडी इसके भाव 5750/5800 रुपए रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। हालांकि सटोरिया लिवाली से  एनसीडीई एक्स में ग्वार वायदा अप्रैल डिलीवरी में तेजी का रुख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की उम्मीद कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।

Wheat: downfall due to the selling pressure

New Delhi, 20 April (NNS): the procurement of wheat slept by 70% as compared to the same period of the previous year despite the higher production. The arrival pressure of the new wheat seems high in Madhya Pradesh, Uttar Pradesh, Haryana, Punjab and Rajasthan, due to this reason, both the small and the big farmers have been selling out their stock at the sluggish rates because the government has not been purchasing the stock as per the expectations, due to this, the market fell down by Rs 20/30 per quintal during the last 5/6 days. Presently, it is ruling at Rs 2500/2620 per quintal. Therefore, the prices of flour, maida and suji showef downfall. If the government has not been purchasing the appropriate amount of wheat, then it’s prices may decrease in the future. Huge amount of old stock has been lying in the central pool and the production also reported to be high. Therefore, the prices may not show downfall but it’s trade will be profitable at the current level.

गेहूं- स्टाकिस्टों से भारी उछाल

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (एनएनएस) गत सप्ताह गेहूं के भाव 20-30 रुपए टूटकर 2500/2530 रुपए प्रति क्विंटल के बीच रह गए थे, लेकिन कल बंद बाजार में यूपी में स्टॉकिस्टों की प्रतिस्पर्धात्मक खरीद हुई, जिससे वहां इसके भाव 150/160 रुपए प्रति कुंतल तक अलग-अलग मंडियों में छलांग लग गए। स्थानीय बाजार में गेहूं की आपूर्ति आज आधी रह गई, वहीं रोलर फ्लोर मिलों की चौतरफा लिवाली आने से यहां भी 160/170 रुपए छलांग लगाकर 2660/2670 रुपए प्रति क्विंटल की ऊंचाई पर मिल क्वालिटी गेहूं हो गया। आटा मैदा सूजी के भाव भी 50/75 रुपए प्रति 50 किलो बढ़ गए। चोकर में भी भारी तेजी आ गई। वास्तविकता यह है कि पिछले दिनों नाजायज मंदा दिल्ली में आ गया था, इसके प्रभाव से बाजार उछल गया है, लेकिन इन बढ़े भाव में अब एक बार स्टॉक के लिए रुक जाना चाहिए, क्योंकि सरकारी खरीद अनुकूल नहीं है। अत: बाजार फिर बैक मार जाएगा।

Fine rice: will be the shortage of demand

New Delhi, 20 April (NNS): the supply of basmati paddy slipped by 52/53 percent as compared to the same period of the previous year and the market has remained under pressure because of the constant prophet taking selling and feeble demand from the exporters. On the other hand, the importers have purchased less amount of stock because of the improved situation in the other countries along with Qatar, due to this reason, the prices of basmati variety rice and paddy has remained under pressure and the exporters are not purchasing the stock at the current rates. We believe that the production of both paddy and all varieties showed downfall. Therefore, the market mein increase after the correction, due to this reason, the prices of steam 1401 also ruling at Rs 9800/9900 per quintal. Apart from this, the prices of paddy 1509, 1408 and 1718 along with rice seems feeble in the weekend. Therefore, there will be the shortage of stock in the consuming countries, due to this, the prices may increase after the correction.

बारीक चावल-ग्राहकी की कमी रही

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (एनएनएस) गत सप्ताह बासमती धान में गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में आपूर्ति में 52-53 प्रतिशत की कमी रही, तथापि निर्यातकों की मांग कमजोर होने तथा मुनाफा वसूली बिकवाली चलने से बाजार दबे रहे। दूसरी ओर कतर सहित दूसरे देशों में थोड़ा हालात सुधरने से वहां के आयातकों की खरीद कम रही, जिस कारण बासमती प्रजाति के चावल व धान के भाव दब गए तथा यहां निर्यातक मंडियों से चावल की खरीद रोक दिए हैं। हम मानते हैं कि बासमती प्रजाति के धान व सभी प्रजाति की उत्पादकता और घटी है। अत: करेक्शन के बाद ही फिर बाजार बढ़ेगा। यही कारण है कि चावल 1401 स्टीम 9800/9900 रुपए रह गया। इसके अलावा 1509 धान, 1408 एवं 1718 धान एवं चावल में भी सप्ताहांत में सुस्ती का रुख बना हुआ है। अत: भविष्य में जिस तरह खपत वाले देशों में माल की कमी है, इसलिए करेक्शन के बाद ही तेजी संभव है।

Maize: possibility of more downfall

New Delhi, 20 April (NNS): the arrivals of maize reported to be high in the markets of Bihar during the review week, due to this, there, it’s prices improved by Rs 50 to Rs 1700/1750 per quintal. It’s inferior quality stock also ruling at Rs 1600 per kg, due to this, it is being available at Rs 1800 per kg. This year, the farmers have shown less amount of stock as compared to the previous year in Bihar. We believe that huge amount of stock has already been lying in the markets, but the old talk has already been sold out from the godowns because of the higher demand from the ethanol companies, in these circumstances, the prices of maize may decrease by Rs 40/50 till 30th April. Later on, the trade will be profitable in the near future.

मक्की-अभी और घटने की उम्मीद

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (एनएनएस) गत सप्ताह बिहार की मंडियों में मक्की की आवक बढ़ जाने से वहां  50 रुपए बढ़कर 1700/1750 रुपए प्रति क्विंटल बिकने लगी है। हल्के माल भी 1600 रुपए रह गए हैं, जिससे पिछले सप्ताह 1800 रुपए बोल रहे थे। बिहार में बिजाई इस बार गत वर्ष की अपेक्षा किसानों ने कम किया है। हम मानते हैं कि स्टॉक प्रचुर मात्रा में पड़ा हुआ है, लेकिन एथेनॉल वालों की मांग निकलने से गोदाम से पुरानी मक्की निबट चुकी है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए इसमें 40/50 रुपए प्रति कुंतल की गिरावट 30 अप्रैल तक लग रही है। तत्पश्चात भविष्य में इसमें भरपूर लाभ मिलने की संभावना दिखाई देने लगी है।

Millet: no possibility of downfall

New Delhi, 20 April (NNS): the trade of millet get affected because of the maize but before 10 years, millet was selling at the higher level as comparatively to maize. In Mauli Barwala reach, it is being traded at Rs 2000/2020 per quintal and in the markets, it is being available at Rs 1900/1970 per quintal respectively as per the quality and there is no risk in the trade at the current level. It’s trade will be profitable during the near future.

बाजरा-घटने की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (एनएनएस) हम मानते हैं कि बाजरे के व्यापार को मक्की ने डिस्टर्ब जरूर किया है, लेकिन एक दशक पहले बाजरा, मक्की से ऊपर बिका है। वर्तमान में बाजरा मौली बरवाला पहुंच में 2000/2020 रुपए प्रति कुंतल बिक रहा है तथा मंडियों में 1900/1970 रुपए के बीच नमी एवं कलर के अनुसार व्यापार हो रहा है तथा इन भाव में रिस्क नहीं लग रहा है। अत: आगे चलकर लाभ दे जाएगा।

Masoor: week selling of desi stock

New Delhi, 20 April (NNS):  the supply of Masoor reported to be week in mungaoli, Ganj Basauda, BeenaGanj, Bhopal and Ashoka Nagar line of MP.  Now, the traders started purchasing the stored stock. In Bilti, it is being traded between Rs 6640/6950 per quintal as per the quality. The masoor of Canada also quoting between Ra 6100/6150 per quintal, but the purchasing the less processing stock, due to this reason, there, it is being selling out at the lower level as compared to the desi masoor and it’s prices have been ruling at the higher level. Therefore, it is expected that the prices may increase on seeing the shortage of stock during the season.

मसूर-देशी माल की बिकवाली घटी

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (एनएनएस) मध्य प्रदेश के मुंगावली गंज बासौदा बीनागंज भोपाल एवं अशोक नगर लाइन में मसूर की आपूर्ति कम रह गई है। अब स्टाक के माल हेतु लिवाल आने लगे हैं। यहां बिल्टी में व्यापार 6640/6950 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी के अनुसार हो रहा है। हम मानते हैं कि कनाडा की मसूर 6100/6150 रुपए यहां बोल रहे हैं, लेकिन उसमें कश कम बैठने से दाल मिलें उसका प्रोसेसिंग कम खरीद रही है। यही कारण है कि वहां देसी मसूर की अपेक्षा ज्यादा नीचे बिक रही है, उसमें पड़ता नहीं है। अत: सीजन में माल की कमी को देखते हुए और तेजी लग रही है।

Urad: possibility of again increment

New Delhi, 20 April (NNS): the market of urad dropped down to Rs 8800 per quintal due to the weak selling pressure from Chennai and sluggish demand. At lower level, it is being quoteted at Rs 8750 per quintal. The prices of udad have been ruling at the higher level as compared to Myanmar, but the market showed downfall from the last some days due to the lack of rupee in the markets. The stock of FAQ also ruling at Rs 8250 per quintal. Now the demand has been started increasing in these prices, due to this reason, the market may increase after sometime. It is profitable to purchase both the inferior and superior quality stock at the current level during the coming days.

उड़द-फिर तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (एनएनएस) गत सप्ताह ग्राहकी कमजोर होने एवं चेन्नई से बिकवाली के प्रेशर में बाजार टूटकर 8800 रुपए प्रति कुंतल रह गया, नीचे में 8750 रुपए भी बोल गये थे। उड़द के भाव म्यांमार में पड़ते से ऊपर हो गये हैं, लेकिन रुपए की तंगी से बाजार यहां कई दिनों से मंदे चल रहे हैं। एफ ए क्यू 8250 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया हैं। अब इन भावों में दाल मिलों की मांग निकलने लगी है, जिस कारण बाजार थोड़ा ठहर कर फिर बढ़ेगा। वर्तमान भाव पर उड़द छोटे-मोटे माल की खरीद करते रहना चाहिए।

Moong: with arrivals of the stock in the markets

New Delhi, 20 April (NNS): the arrivals of old moong have already been over in all the market and there is a shortage of stock in the private sectors. The store stock of Rajasthan and Madhya Pradesh has been selling out at the lower level in tender during the last some days and it has been supplying constantly in the markets. The new crop will likely to arrive after sometime because of the rainfall. The moong of UP and Bihar will likely to arrive after one end a half months. The stock has been arriving constantly from Rajasthan. The miils are purchasing both the inferior and superior quality stock for dhoya, due to this reason, here, watch the governmental and non-governmental stock is being traded between Rs 6500/8400 per quintal and there will be no fluctuations in the prices during the coming days. On the other hand, the new crop of Madhya Pradesh will likely to arrive in May.

मूंग-मंडियों में आवक नहीं

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (एनएनएस) मूंग की पुरानी आवक सभी मंडियों में समाप्त हो गई है तथा इसका स्टॉक भी प्राइवेट सेक्टर में अब ज्यादा नहीं है। पिछले दिनों में मध्य प्रदेश एवं राजस्थान के स्टाक किए हुए सरकारी माल के टेंडर मंदे भाव में हुए हैं, वही आपूर्ति हो रही है। नई फसल आने में बरसात से अभी समय बाकी है, यूपी बिहार की मूंग डेढ़ महीने बाद आएगी। केवल राजस्थान का माल आ रहा है, हल्के भारी माल धोया हेतु दाल मिलें खरीद रही हैं, जिस कारण क्वालिटी के अनुसार मूंग यहां 6500/8400 रुपए प्रति कुंतल की सरकारी और गैर सरकारी बिक रही है तथा आगे निकट में तेजी मंदी नहीं दिखाई दे रही है। दूसरी फसल एमपी की मई में आएगी।

Tur: possibility to increase from here

New Delhi, 20 April (NNS): This year, the prices of green vegetables, potato and cauliflower have been ruling at the lower level as compared to the previous year. Apart from this, the sale of tur dal also get affected as the tomato has been selling out at the lower level, despite all this, the rabi crop of tur gets badly affected in Bihar and Jharkhand because of the previous unseasonal rainfall. However, the prices of lemon tur declined by Rs 100 to Rs 7700 per quintal, but the stock has not been available at the lower level, in these a circumstances,  the turnwhicb is being traded at the current level, now, it’s prices may increase by Rs 300 per quintal during the coming days.

तुवर-यहां से बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (एनएनएस) गत वर्ष की अपेक्षा हरी सब्जियां एवं आलू गोभी के भाव इस बार मंदे चल रहे हैं तथा टमाटर भी इस बार सस्ते भाव में बिकने से तुवर दाल की बिक्री प्रभावित हुई है। इन सब के बावजूद पिछेती बेमौसमी बरसात से बिहार झारखंड में आई हुई रबी सीजन वाली तूवर को काफी नुकसान हुआ है। हालांकि गत सप्ताह 100 रुपए टूटकर लेमन तुवर 7700 रुपए प्रति कुंतल रह गई थी, लेकिन नीचे भाव में प्रचुर मात्रा में माल नहीं मिल पाया, इन परिस्थितियों में जो तुवर वर्तमान में बिक रही है, इसमें 300 रुपए की यहां से तेजी लग रही है।

Gram desi: lack of arrival pressure of the new stock

New Delhi, 20 April (NNS): the new crop of Gram has been started arriving from Madhya Pradesh and Maharashtra, due to this, here, the stock of old Rajasthan and Australia also ruling between Rs 5550/5600 per quintal. The prices of its Dal also declined by Rs 100/150 per quintal during the previous days, but there is a lack of arrival pressure of the stock in Rajasthan, Karnataka and Maharashtra, due to this, there is no possibility of more down trend in the prices but it is profitable to purchase the best quality stock of Gram at the current rates. The productivity of the crop reported to be weak in all the states. Therefore, it is expected that the market may increase from here during the coming days.

देसी चना- नये माल का प्रेशर नहीं

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (एनएनएस) मध्य प्रदेश महाराष्ट्र से नये चने की आवक होने लगी है, जिससे यहां राजस्थानी पुराना एवं ऑस्ट्रेलिया के माल 5550/5600 रुपए प्रति क्विंटल के बीच रह गए हैं। दाल में भी पिछले दिनों सौ-डेढ़ सौ रुपए प्रति कुंतल की गिरावट आ गई है, लेकिन राजस्थान कर्नाटक व महाराष्ट्र में आवक का प्रेशर नहीं बनने से और मंदे की गुंजाइश नहीं दिखाई दे रही है, बल्कि वर्तमान भाव पर बढ़िया चना की खरीद करते रहना चाहिए। सभी राज्यों में फसल की उत्पादकता कम बैठ रही है। अत: बाजार यहां से तेज लग रहा है।

Rajma chitra: trade will be profitable

New Delhi, 20 April (NNS): the prices of rajma Chitra and Indian Brazil went up by Rs 400/500 per quintal due to the all round buying from the prickers at the lower level during the previous week. Here, the stock of Indian Brazil also being traded between Rs 8800/9200 per quintal as per the quality. The reality is that 90% of is being purchased by the stockists and the stock of China also being available at the higher level of $15/20 per tonne because there, the farmers are not selling their stock because of the shortage. The prickers are getting profit in Indian Brazil stock. In Barsi line, the arrivals of the crop slipped from 7 lakh bags to 6 lakh bags, on seeing this, the prices may increase intermittently. The stock of China is being available at Rs 104/106 per kg from Mumbai and here, it is being traded between Rs 108/110 per kg.

राजमां चित्रा-व्यापार लाभदायक रहेगा

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (एनएनएस) गत सप्ताह राजमां चित्रा में घटे भावों में चुगाई वालों की चौतरफा लिवाली चलने से 400/500 रुपए प्रति कुंतल की इंडियन ब्राज़ील माल में तेजी आ गई। यहां इंडियन ब्राज़ील माल क्वालिटी के अनुसार 8800/9200 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिकने की खबर थी है। वास्तविकता यह है कि इंडियन ब्राज़ील माल 90 प्रतिशत स्टॉकिस्टों के घर में जा चुका है तथा चाइना का माल 15/20 डॉलर प्रति टन और बढ़ाकर मिल रहे हैं, क्योंकि वहां भी किसान माल की कमी से बेचू कम आ रहे हैं। इंडियन ब्राज़ील माल में चुगाई वालों को ज्यादा लाभ मिल रहा है। आई हुई फसल बारसी लाइन में 7 लाख बोरी की बजाय अब 6 लाख बोरी आने का ताजा रिपोर्ट है, इसे देखते हुए इसमें रुक-रुक कर तेजी ही आएगी। चाइना का मुंबई से 104/106 रुपए तथा यहां 108/110 रुपए प्रति किलो पर हाजिर में व्यापार हो रहा है।

Gram kabuli: no more downfall

New Delhi, 20 April (NNS): the gram Kabuli of Maharashtra slipped from Rs 68/70 to Rs 62/65 per kg during the previous week. We believe that there is a lack of demand in the markets but the traders are not selling the stock at the lower level in the producing markets. On the other hand, here, the market showed heavy uptrend as the prices have been ruling at the higher level in the international market and the situation is getting normal globally. Here, the arrivals of the sown crop went down by 40 percent in dabra line of Madhya Pradesh. Huge amount of old stock has also been lying in the markets, but the crop of Maharashtra gets affected, in these circumstances, the prices may increase at the current level during the near future.

काबुली चना-अब मंदे को विराम

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (एनएनएस) पिछले सप्ताह काबुली चना महाराष्ट्र का 68/70 से घटकर 62/65 रुपए नीचे में रह गया। हम मानते हैं कि बाजारों में ग्राहकी का काफी सन्नाटा चल रहा है, लेकिन नीचे भाव में उत्पादक मंडियों में कारोबारी और घटाकर बिकवाल नहीं है। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊंचे भाव होने से जैसे-जैसे सामान्य स्थिति विश्व के बाजारों मे बनने लगेगी, यहां भी बाजार उछल जाएगा। इधर मध्य प्रदेश के डाबरा लाइन में बोई हुई फसल 40 प्रतिशत कम आई है। पुराना स्टाक ज्यादा बचा है, लेकिन महाराष्ट्र में भी फसल को नुकसान हुआ था, इन परिस्थितियों में वर्तमान वाले भाव में तेजी लग रही है।

Pea: possibility of good uptrend

New Delhi, 20 April (NNS): the production of pea reported to be weak and spices jumped by Rs 1000 per quintal at the ports, despite this, there is a lack of demand is the markets, due to this reason, the market has remained under pressure during the previous week. Here also, it is ruling between Ra 4250/4300 per quintal. The reality is that the supply of pea showed heavy downfall and lalitpur and Jhansi line. In Kanpur, it is being traded at Rs 4400 per quintal. Therefore, it is expected that the prices may increase during the near future.

मटर-अच्छी तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (एनएनएस) मटर का उत्पादन कम होने तथा बंदरगाहों पर 100 रुपए प्रति कुंतल बाजार उछल जाने के बावजूद भी ग्राहकी का सन्नाटा होने से थोड़ा बाजार पिछले सप्ताह दबा रहा। यहां भी 4250/4300 रुपए प्रति कुंतल रह गए थे। वास्तविकता यह है कि ललितपुर झांसी लाइन में मटर की आपूर्ति पूरी तरह टूट गई है, कानपुर में भी 4400 रुपए मटर का व्यापार हो गया। अत: इसमें अभी और तेजी के आसार बन गए हैं।