New Delhi, 20 April (NNS): In the international markets, the prices of CPO slipped from $30 to $1240 per tonne. Here, CPO prices declined by Rs 250 to Rs 11250 per quintal due to the weak demand from the vegetable ghee manufacturers. The selling from the importers seems weak due to the weak rupee against the American dollar in the Foreign Market Exchange. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain strong during the coming days.
सीपीओ-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 20 अप्रैल (एनएनएस) अंतरराष्ट्रीय बाजार में सीपीओ के भाव 30 डॉलर घटकर 1240 डॉलर प्रति टन रह जाने तथा वनस्पति घी निर्माताओ की मांग घटने से कांदला में सीपीओ के भाव 250 रुपए घटकर 11250 रुपए प्रति कुंतल रह गए विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर की तुलना में रुपया कमज़ोर होने के कारण आयातकों की बिकवाली सुस्त पड़ गई। आपूर्ति एवं मांग को देखते हुए भविष्य इसमें मंदे की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।
Soybean oil: less possibility to decrease
New Delhi, 20 April (NNS): During the review week, the prices of soya oil went down by Rs 400to Rs 15850 per quintal owing to the weak demand and higher availability of the edible oils amid opening of the strait of Hormuz. In Kandla, its prices also went down in the same ratio to Rs 14700 per quintal. In Maharashtra, the prices of soya oil also ruling at Rs 15300 per quintal amid feeble selling. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.
सोयाबीन तेल-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 20 अप्रैल (एनएनएस) होमुर्ज जल डमरू मध्य के खुल जाने के कारण खाद्य तेलों की उपलब्धता बढ़ने संभावना एवं मांग कमजोर होने से गत सप्ताह के दौरान सोया तेल के भाव 400 रूपये घटकर 15850 रुपए प्रति कुंतल रह गए। आयातकों की बिकवाली से कांदला में इसके भाव इसी अनुपात में घटकर 14700 रुपये प्रति कुंतल बोले गए। महाराष्ट् में भी बिकवाली कमजोर होने से सोया तेल मे 15300 रुपए प्रति क्विंटल हो गए। आने वाले दिनों में इसमें मंदे की संभावना कम है।
Mustard: not likely to increase
New Delhi, 20 April (NNS): During the review week, the prices of mustard slipped by Rs 50 to Rs 6800/6850 per quintal at Lawrence Road because of the weak demand from the mills. In Jaipur, its prices also being quoted at Rs 7200 per quintal. On seeing the recent uptrend, there is no possibility of more uptrend in the prices. Apart from this, the market may likely to decrease during the coming days.
सरसों-तेजी की संभावना कम
नई दिल्ली, 20 अप्रैल (एनएनएस) तेल मिलों की मांग कमजोर होने से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के भाव निचले स्तर से 50 रुपये घटकर 6800/6850 रूपये प्रति किवंटल रह गये। जयपुर में इसके भाव 7200 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। हाल में आई तेज़ी को देखते हुए आने वाले समय में इसमे बढ़ने की संभावना कम है । बाजार घट सकता है।
Mustard oil: no more downfall
New Delhi, 20 April (NNS): During the review week, mustard oil prices dropped down by Rs 400 to Rs 14200 per quintal owing to the weak selling from Haryana and Rajasthan. In Haryana, its prices also quoting at Rs 14100 per quintal. In Jaipur mandi, the prices of mustard oil kachi ghani also dropped down to Rs 14600 per quintal. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more uptrend in the prices. Apart from this, the market may likely to decrease during the coming days.
सरसों तेल-घटने के आसार
नई दिल्ली, 20 अप्रैल (एनएनएस) हरियाना, राजस्थान की बिकवाली आने से सरसों तेल गत सप्ताह के दौरान तेल के भाव 400 रूपये घटकर 14200 रुपए प्रति कुंतल रह गए। हरियाणा में इसके भाव 14100 रूपये प्रति क्विटंल बोलें गए । जयपुर मंडी में मांग घटने सरसों तेल कच्ची घानी के भाव भी इसी अनुपात में घटकर 14600 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमे तेजी की संभावना नहीं है। बाजार घट सकता है।
Cottonseed oil: no more decrement
New Delhi, 20 April (NNS): The prices of cottonseed oil dropped down by Rs 400 to Rs 14200 per quintal owing to the sluggish demand from the vegetable ghee manufacturers and the refiners along with the soft trend in the prices of imported oils. During the review week, the prices of cottonseed also quoting at Rs 4250/4350 per quintal in the markets of Punjab due to the weak demand. On seeing the supply and demand, there is no possibility of more fluctuations in the prices during the near future.
बिनौला तेल-ज्यादा मंदा नहीं
नई दिल्ली, 20 अप्रैल (एनएनएस) विदेशी तेलों में नरमी का रुख होने एवं रिफाइंड एवं वनस्पति घी निर्माताओ की मांग सुस्त पड़ने होने से बिनौला तेल के भाव 400 रूपये घटकर 14200 रूपये प्रति क्विंटल रह गए। उक्त अवधि के दौरान मांग घटने से पंजाब की मंडियों में बिनोला के भाव 4250/4350 रूपये प्रति कुंतल पर सुस्त रहे। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें ज्यादा घट बढ़ की संभावना नहीं है।
Soybean: held strong
New Delhi, 20 April (NNS): In Jalgoan, the prices of soybean remained firm ta Rs 5550 per quintal owing to the limited support of buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices showed constant fluctuations. The Chicago’s projective was in plus by 67 points and the active palm oil contract also went up by 47 Ringgit per tonne owing to the strong buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. The spot soybean prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
सोयाबीन : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 20 अप्रैल (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में सोयाबीन मजबूत ही बना रहने की उम्मीद है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली का हल्का-फुल्का समर्थन बना होने से जलगांव में सोयाबीन 5550 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। हालांकि इस दौरान इसमें 100 रु का उतार-चढ़ाव बना रहा। निवेशकों की मजबूत लिवाली से शिकागो का प्रोजेक्शन 67 प्वाइंट प्लस में होने और केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 47 रिंगिट प्रति टन की तेजी आने की रिपोर्ट मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में सोयाबीन मजबूत ही बना रहने की संभावना है।
